14/06/2026
📍रांची: झारखंड के सत्तारूढ़ और सबसे बड़े राजनीतिक दल झामुमो का भव्य केंद्रीय कार्यालय बनकर तैयार है।
रांची के मेडिकल चौक के पास जहां पूर्व में झामुमो का पुराना केंद्रीय कार्यालय संचालित था, अब वहां झामुमो का बहुमंजिला भवन बनकर तैयार है।
झामुमो के नए आलीशान केंद्रीय कार्यालय को लेकर पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य अंतु तिर्की ने थोड़ा भावुक होते हुए बताया कि पार्टी की स्थापना के बाद से यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि, मुझे याद है कि पहले किराये के मकान में पार्टी का केंद्रीय कार्यालय संचालित होता था।
फिर हम लोग रिम्स के पास एक एस्बेस्टर वाले छोटे से कार्यालय में आ गए, यहां से ही कई सालों तक तमाम असुविधाओं के बावजूद केंद्रीय कार्यालय चलता रहा।
अंतु तिर्की ने बताया कि संघर्ष के पथ पर चलकर आज हमारा नया केंद्रीय कार्यालय बनकर तैयार है।
महंगाई के इस दौर में जब सब कुछ महंगा हो गया है तो इसकी लागत में भी इजाफा हुआ है लेकिन पार्टी की जरूरतों के हिसाब से इस तरह का केंद्रीय कार्यालय जरूरी था।