Times Of Garhwa Jharkhand

Times Of Garhwa Jharkhand पूरे झारखंड में प्रकाशित। यह पेज झूठी,अफ़वाह को बढ़ावा नहीं देता। Like & Follow । Times Of Garhwa Jharkhand

10/09/2026

श्री बंशीधर नगर:- 'केक कटेगा, लेकिन हाईवे पर नहीं!' श्री बंशीधर नगर में प्रवेश प्रचौरी ने युवाओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ।

09/09/2026

दीपक प्रताप देव ने खाला में फूंका चुनावी बिगुल! बोले- काम का हिसाब देखिए, फिर वोट दीजिए।

08/09/2026

नगर ऊंटारी में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 10.49 लाख रुपये नकद के साथ 8 गिरफ्तार।

Garhwa Policece

दीपक प्रताप देव का विधायक अनंत प्रताप देव पर तंज: ‘जरा गौर से देखिए… आप भी उठिए, जागिए और सड़क बनाइए। “जरा गौर से देखिए…...
08/09/2026

दीपक प्रताप देव का विधायक अनंत प्रताप देव पर तंज: ‘जरा गौर से देखिए… आप भी उठिए, जागिए और सड़क बनाइए।

“जरा गौर से देखिए… आप भी उठिए, जागिए और सड़क बनाइए।”

गांव की बदहाल सड़क की तस्वीर साझा करते हुए युवा नेता दीपक प्रताप देव ने विधायक अनंत प्रताप देव पर सड़क निर्माण को लेकर निशाना साधा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की।

अवैध जुए पर चला पुलिस का डंडा, 8 जुआरी गिरफ्तार; 4 कार और 4 बाइक के साथ ₹10.49 हज़ार भी जब्त। गढ़वा पुलिस ने अवैध जुआ के...
08/09/2026

अवैध जुए पर चला पुलिस का डंडा, 8 जुआरी गिरफ्तार; 4 कार और 4 बाइक के साथ ₹10.49 हज़ार भी जब्त।

गढ़वा पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर उंटारी थाना क्षेत्र में संचालित जुआ अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस उपाधीक्षक (मु.) यशोधरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार, पुलिस पदाधिकारियों एवं QRT टीम की संयुक्त कार्रवाई में जुआ खेलते 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान ₹10,49,500 नगद, 4 चारपहिया वाहन, 4 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते, बैग एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नगर उंटारी थाना कांड संख्या 184/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

समाहरणालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद। समाहरणालय में आयोजित शोक सभा में दिव...
08/09/2026

समाहरणालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद।

समाहरणालय में आयोजित शोक सभा में दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनसेवा और लोकहित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

08/09/2026
पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही का इरफ़ान अंसारी पर तंज— “इतनी जल्दीबाज़ी है फूल-गुलदस्ता की, तो शिक्षा मंत्री बन जाओ भाई!...
08/09/2026

पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही का इरफ़ान अंसारी पर तंज— “इतनी जल्दीबाज़ी है फूल-गुलदस्ता की, तो शिक्षा मंत्री बन जाओ भाई!”

क्या JLKM में शामिल होंगे युवा नेता सह समाजसेवी दीपक प्रताप देव?
07/09/2026

क्या JLKM में शामिल होंगे युवा नेता सह समाजसेवी दीपक प्रताप देव?

Address

Dhurki
Garhwa
822121

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Times Of Garhwa Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Times Of Garhwa Jharkhand:

Shortcuts

Share