News Dash 4

News Dash 4 गढ़वा,पलामू सहित झारखंड के तमाम खबरों को देखने के लिए News Dash 4 के page को फॉलो करे ताकि हमारी खबरें आप तक पहुंच सके धन्यवाद।

09/07/2026

SIR कार्य के दौरान अवैध राशि मांगने का कथित वीडियो वायरल, BLO पर लगे आरोप

रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव का बताया जा रहा मामला, जांच की उठी मांग

रंका (गढ़वा)। रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान अवैध राशि मांगने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक BLO पर लाभुकों से पैसे मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में खपरो गांव की BLO जमीला बीबी पर SIR कार्य के दौरान पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता प्रमाणित होती है तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं कई लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

🔴 गुमशुदा की तलाश 🔴नाम: राजा कुमार चौधरीपिता का नाम: मनोज चौधरीपता: ग्राम सोहबरिया, पोस्ट–लतदाग, थाना–मेराल, जिला–गढ़वा ...
08/07/2026

🔴 गुमशुदा की तलाश 🔴

नाम: राजा कुमार चौधरी
पिता का नाम: मनोज चौधरी
पता: ग्राम सोहबरिया, पोस्ट–लतदाग, थाना–मेराल, जिला–गढ़वा (झारखंड)

राजा कुमार चौधरी कई दिनों से अपने घर से लापता हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को इनके संबंध में कोई जानकारी मिले या ये कहीं दिखाई दें, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क कर जानकारी साझा करें।

संपर्क नंबर:
📞 8002330476
📞 7739497080
📞 6200379572
📞 7781050979

सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा इनाम भी दिया जाएगा।

कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा कर एक सामाजिक कार्य में सहयोग करें।

28/06/2026

भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए गढ़वा jmm सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन।

28/06/2026

आज जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंका मोड़ स्थित मुखियाजी गैरेज के पास पेड़ के नीचे अवैध रूप से पैसे का दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेलते हुये 1. दीलीप कुमार सिंह, उम्र-28 वर्ष, पे0-श्यामबिहारी सिंह, पता-रंका मोड़ गढ़वा 2. डिम्पल कुमार, उम्र-35 वर्ष, पे0-स्व अनिरूद्ध लाल, पता-संगत मुहल्ला 3. रमेश कुमार लाल, उम्र-39 वर्ष, पे0-राजेन्द्र लाल, पता-रॉकी मुहल्ला 4. जीतू श्रीवास्तव, उम्र-24 वर्ष, पे0-भागलपुर टंडवा 5. पंकज कुमार, उम्र-32 वर्ष, पे0-स्व विशुन राम, पता-मेन रोड गढ़वा 6. दूदुम राम, उम्र-46 वर्ष, पे0-स्व केश्वर राम, पता-ओबरा 7. सुरेन्द्र राम, उम्र-40 वर्ष, पे0-प्रगास राम, पता-ओबरा 8. मो0 सगीर अंसारी, उम्र-55 वर्ष, पे0-स्व मो0 जान मंसूरी, पता-रॉकी मुहल्ला 9. सीतारूद्दीन अंसारी, उम्र-50 वर्ष, पे0-स्व मो0 अलीजामा अंसारी, पता-झलुआ 10. करीद खान, उम्र-50 वर्ष, पे0-कईल खान, पता-सोनपुरवा एवं 11. उमेश कुमार रजक, उम्र-38 वर्ष, पे0-रामनाथ रजक, पता-रॉकी मुहल्ला सभी थाना व जिला-गढ़वा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल-51,820/- रुपए नगद, 05 मोटरसाईकल, 02 ताश का गड्डी एवं 08 मोबाईल बरामद किया गया है।

ओखरगड़ा पश्चिमी पैक्स चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल, तिथि रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांगमेराल प्रखंड के ओखरगड़ा पश्चिमी ...
25/06/2026

ओखरगड़ा पश्चिमी पैक्स चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल, तिथि रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग

मेराल प्रखंड के ओखरगड़ा पश्चिमी पंचायत पैक्स के विशेष आमसभा (निर्वाचन) की प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उप प्रमुख नेजामुदीन खान, ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के मुखिया अजीज अंसारी तथा ओखरगाड़ा पश्चिमी पंचायत के मुखिया मनरावती देवी ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर वर्तमान चुनाव कार्यक्रम को रद्द कर नई तिथि निर्धारित करने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि जिला सहकारिता पदाधिकारी, गढ़वा द्वारा पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 25 जून 2026 तथा निर्वाचन की तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आरोप है कि इस संबंध में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पैक्स सदस्यों एवं ग्रामीणों को किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रतिनिधियों ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में भी विभागीय मिलीभगत के कारण एक ही परिवार के पिता एवं पुत्र को लगातार पैक्स अध्यक्ष बनाया जाता रहा है। इसको लेकर पैक्स सदस्यों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी सदस्यों द्वारा उपायुक्त गढ़वा एवं सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, गढ़वा को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आवेदन के माध्यम से उपायुक्त से मांग की गई है कि चुनाव प्रक्रिया में हुई सभी त्रुटियों की जांच कर वर्तमान कार्यक्रम को स्थगित किया जाए तथा सभी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की सहमति से नई तिथि निर्धारित कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराया जाए।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पैक्स सदस्यों की नजर अब जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

21/06/2026

*श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात*

*विधायक, जेल आईजी एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन*

गढ़वा। श्री बंशीधर नगर प्रखंड के महदेईया में निर्मित अत्याधुनिक उपकारा (सब-जेल) का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक अनंत प्रताप देव, जेल आईजी सुदर्शन मंडल एवं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उपकारा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जेल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

*उपकारा के संचालन से न्यायिक प्रक्रिया होगी अधिक सुगम : विधायक*

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आज का दिन श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का है। उन्होंने कहा कि उपकारा भवन काफी समय पूर्व बनकर तैयार हो चुका था, किंतु विभिन्न कारणों से इसका उद्घाटन लंबित था। अब उपकारा के संचालन से अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बंदियों को गढ़वा ले जाने की बाध्यता कम होगी, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुगम बन सकेगी। साथ ही परिजनों को भी बंदियों से मिलने में सुविधा होगी।

*उपकारा के संचालन से न्यायिक व्यवस्था होगी मजबूत, बंदियों को मिलेगी राहत : जेल आईजी*

जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उपकारा का शुभारंभ होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे न्यायिक कार्यों में गति आएगी तथा बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने जेल में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की भी विस्तार से जानकारी दी।

*प्रशिक्षण हॉल, पुस्तकालय और आधुनिक किचन जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है उपकारा: उपायुक्त*

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि यद्यपि उपकारा का उद्घाटन अपेक्षा से विलंब से हुआ है, लेकिन इसका शुभारंभ पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और संतोष का विषय है। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में प्रशिक्षण हॉल, पुस्तकालय, आधुनिक किचन, सामुदायिक भवन सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो इसे राज्य के अत्याधुनिक उपकाराओं की श्रेणी में स्थापित करती हैं।

इस अवसर पर नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एडीजे-वन संजय कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय द्वारा शीघ्र ही जेल परिसर में लीगल सेल की स्थापना की जाएगी, ताकि बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्यायिक सहायता संबंधी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराई जा सकें।

समारोह में जेल आईजी के आगमन पर जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश पांडेय ने किया।

इस अवसर पर जेल निदेशक, नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एस.के. नापित, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, डीसीएलआर राकेश कुमार गोप, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, अंचल अधिकारी विकास सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश चौबे, हंषेश्वर पांडेय, उदय प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

🌿 *पंचायत चुनाव मिशन  2027* 🌿आपका विश्वास, हमारा संकल्पग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन, बेहतर शिक्षा, ...
14/06/2026

🌿 *पंचायत चुनाव मिशन 2027* 🌿

आपका विश्वास, हमारा संकल्प

ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए हम आपके बीच निरंतर कार्य कर रहे हैं।

🤝 आइए, विकास की इस मुहिम में एकजुट हों।
📢 आपकी भागीदारी ही पंचायत की सबसे बड़ी ताकत है।

"जनता का सम्मान, विकास हमारी पहचान"

आपका सहयोग, आपका आशीर्वाद और आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

डॉ.मो.इलियास अंसारी
युवा समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी,
पंचायत बिकताम।

*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित चिकित्सकों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा**क...
13/06/2026

*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित चिकित्सकों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा*

*कांडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश*

*चिकित्सीय लापरवाही मामले में उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई, मृतक परिवार से मिले और संबंधित दवा दुकान बंद रखने के दिए निर्देश*


गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने आज कांडी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविन्द प्रसाद सेठ को अस्पताल में सभी आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवा उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि आमजन बेहतर उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर विश्वास कर सकें।

उपायुक्त ने अस्पताल की उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच की। जांच के दौरान कुछ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक अथवा कर्मी की अनधिकृत अनुपस्थिति पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उपायुक्त के समक्ष चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सहियाओं एवं फील्ड वर्कर के माध्यम से कांडी प्रखंड की सभी पंचायतों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।

उपायुक्त ने कहा कि सहियाओं एवं फील्ड वर्कर द्वारा गांव-गांव में किए जाने वाले प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी मिलेगी, वे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक होंगे तथा समय पर उचित चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने से लोग अपरिपक्व (झोलाछाप) चिकित्सकों के पास जाने से बचेंगे, जिन्हें चिकित्सा विज्ञान का समुचित ज्ञान नहीं होता है और जिनके द्वारा किया गया उपचार कई बार गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकता है।

*मृतक के परिजनों से मिले उपायुक्त, आर्थिक सहायता प्रदान*

उपायुक्त श्री मिश्रा ने पिछले दिनों चिकित्सीय उपचार में कथित लापरवाही के कारण हुई एक मरीज की मृत्यु के मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सहाय द्वारा जिला प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित थाना प्रभारी को प्राथमिकी के आलोक में संबंधित दवा दुकान संचालक एवं चिकित्सक के विरुद्ध आवश्यक एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा गिरफ्तारी की दिशा में त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया।

*दवा दुकान का भी किया निरीक्षण, कार्रवाई पूरी होने तक दुकान बंद रखने का निर्देश*

उपायुक्त ने संबंधित दवा दुकान का भी निरीक्षण किया तथा दुकानदार से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक दुकान बंद रखी जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार की दवा बिक्री, चिकित्सकीय परामर्श अथवा उपचार कार्य नहीं किया जाए। निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

10/06/2026

झारखण्ड में आज से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर एनजीटी की लगेगी रोक,बालू होगा महँगा।

05/06/2026

गढ़वा। 7 जून 2026 को डाल्टनगंज टाउन हॉल में होने वाले युवा आजसू के पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में युवा आजसू के प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ ठाकुर, युवा आजसू जिला सह प्रभारी राजन कुमार रवि आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य डॉ इश्तियाक रजा शंकर विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पलामू प्रमंडल के युवाओं का महाजुटान डाल्टनगंज में 7 जून को होगा
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री आजसू पार्टी के सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो जी शिरकत करेंगे, और युवाओं में जोश भरने का काम करेंगे
गढ़वा जिले के सभी प्रखंड और पंचायत से सैकड़ो युवा, छात्र, नौजवान इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे एस सम्मेलन युवाओं के लिए ऐतिहासिक होगा
इस सरकार में सबसे ज्यादा अगर कोई दुखी है तो वह है इस राज्य का युवा,
युवाओं को गोलबंद करने के लिए युवा आजसू लगातार युवाओं के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते आ रहा है

Address

Garhwa
Garhwa
822114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Dash 4 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share