29/05/2026
ट्रक पलटने से दो की मौत, दो घायल
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा राजमार्ग पर कुटरू घोसी गांव के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गोरिगंज से सुल्तानपुर जा रहा प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अंतू प्रतापगढ़ निवासी 25 वर्षीय सन्नी कुमार और सुल्तानपुर निवासी राजू की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल अजीत वर्मा का इलाज जारी है।
बताया गया कि सभी लोग मुंशीगंज थाना क्षेत्र के दरपीपुर गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।