02/03/2026
डोभी के नदरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न: AAA टीम बाराचट्टी बनी विजेता, फाइनल में नदरपुर ब्रदर 11 को हराया
डोभी (गया): गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत नदरपुर में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार, 28 फरवरी 2026 को हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में AAA टीम बाराचट्टी ने नादरपुर ब्रदर 11 को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
4 फरवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच बेहद उत्साहपूर्ण रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए AAA टीम बाराचट्टी ने शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी नादरपुर ब्रदर 11 की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, लेकिन अंततः बाराचट्टी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की।
विजेता और उपविजेता टीम को मिला नकद पुरस्कार
मैच के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। नदरपुर पंचायत की मुखिया श्रीमती रेखा देवी ने विजेता टीम (AAA बाराचट्टी) को 22,000 रुपये का चेक और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम (नादरपुर ब्रदर 11) को उनकी मेहनत और बेहतरीन खेल के लिए 11,000 रुपये का चेक और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तूफान सर, कामेश्वर सिंह यादव, ललन चौधरी उर्फ संतोष चौधरी, युगल किशोर यादव, रवि यादव, रेखा देवी, अनिल यादव, रामप्रवेश यादव, सद्दाम शेख और अर्जुन कुमार केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल की प्रशंसा की और कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन से स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा गया और हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने फाइनल मैच का आनंद लिया। और अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली मिलन समारोह भी मनाए। #बिहारसमाचार #बाराचट्टी #डोभी #गयाजी