ICN News Bihar

ICN News Bihar झलक हर खबर की

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई : अपहृत की सकुशल बरामदगी के साथ 03 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, 27 लाख की मांगी गई थी फिरौतीगया। 07...
08/09/2026

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई : अपहृत की सकुशल बरामदगी के साथ 03 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, 27 लाख की मांगी गई थी फिरौती

गया। 07सितम्बर 2026 को वादिनी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि उनका पुत्र घर से कहीं चला गया था। काफी देर हो जाने के बाद फोन कर पुछा तो इनके पुत्र के द्वारा बताया गया कि अभी सिकड़िया मोड़ पर हैं। कुछ देर बाद दोबारा फोन किया गया तो उनके पुत्र का फोन बंद बताया। उसी दिन करीब 06:00 बजे उनके मोबाईल पर अंजान नम्बर से फोन आया कि अपका पुत्र मेरे कब्जे में है। तत्पश्चात अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंजान फोन नम्बर से कॉल कर 27 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई और बोला गया कि फिरौती नहीं देने पर आपके पुत्र को जान से मार देंगें। इस संबंध में रामपुर थाना कांड संख्या-540/26, दिनांक-07.09.2026, दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा इस कांड को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें रामपुर थानाध्यक्ष, रामपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी,कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी,कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर कुजापी सब्जी मंडी से अपहृत वादिनी के पुत्र को सकुशल बरामदगी करते हुए इस कांड में संलिप्त 01 महिला अभियुक्त को सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया गया।तत्पश्चात पकड़ाए महिला अभियुक्त के निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों को रामपुर थानान्र्तगत जेल रोड से गिरफ्तार कर थानास्तर से अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता इस प्रकार से हैं -
1.विकाश कुमार, पे. सत्येन्द्र सिंह, सा. कचनामा, थाना मखदुमपुर, जिला जहानाबाद, 2. पवन कुमार पे. सूर्यदवे प्रसाद, सा. न्यू कॉलोनी, भलूआही खरखुरा, थाना डेल्हा, जिला गया एवं 3. एक महिला अभियुक्त ।

सकारात्मक एवं तथ्यपरक प्रचार के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचेगा गया जी का संदेश,पितृपक्ष मेला-2026 के व्यापक प्रचार-प्रस...
08/09/2026

सकारात्मक एवं तथ्यपरक प्रचार के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचेगा गया जी का संदेश,पितृपक्ष मेला-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ कार्यशाला आयोजित

गया। आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के अवसर पर देश-विदेश से गया आने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को गया जी की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने तथा मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में गया जिले के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक समाहर्ता गया नीलेश गोयल ने की।
कार्यशाला में गया जिले के बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स ने भाग लिया। इस दौरान पितृपक्ष मेला-2026 के सफल आयोजन, श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने तथा गया जी की सकारात्मक छवि को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला में उपस्थित इनफ्लुएंसर्स ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गया जी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता, पिंडदान की परंपरा, प्रमुख तीर्थ स्थलों, मेला क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, आवासन, पेयजल सहित जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजामों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।
इनफ्लुएंसर्स ने कहा कि पितृपक्ष मेला गया जिले के साथ-साथ पूरे बिहार की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना के लिए गया जी आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के माध्यम से उन्हें गया जी की महत्ता, यहां की परंपराओं एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में सही और सकारात्मक जानकारी उपलब्ध कराने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज से गया जी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुखद, सुरक्षित एवं यादगार अनुभूति मिले, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं की सकारात्मक जानकारी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचाई जाएगी।
कार्यशाला में यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया पर सकारात्मक, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार कंटेंट को बढ़ावा दिया जाए। श्रद्धालुओं को मेला से संबंधित आवश्यक एवं उपयोगी जानकारियां सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि गया आने वाले लोगों को यात्रा से पहले ही आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
इनफ्लुएंसर्स ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि गया आने वाले श्रद्धालु अपने पिंडदान एवं कर्मकांड को शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक तरीके से संपन्न करने के बाद सुखद अनुभूति लेकर अपने घर वापस लौटें। इससे गया जी की सकारात्मक छवि देश-विदेश में और मजबूत होगी तथा गया जिला एवं बिहार राज्य का नाम और गौरव बढ़ेगा।
कार्यशाला में सोशल मीडिया के माध्यम से गया जी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत, पितृपक्ष मेला की परंपरा, विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी, प्रमुख वेदियों एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने की आवश्यकता बताई गई।
सहायक समाहर्ता ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से अपील की कि पितृपक्ष मेला के दौरान वे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सही, विश्वसनीय और सकारात्मक जानकारी पहुंचाएं तथा किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह को प्रसारित करने से बचें।
कार्यशाला में अपर समाहर्ता, विधि-व्यवस्था, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रिगेडियर सेन ने कैंप का किया निरीक्षण, कैडेटों के अनुशासन और सैन्य कौशल को सराहा गयाजी। बाजार समिति, चंदौती में 27 बिह...
08/09/2026

ब्रिगेडियर सेन ने कैंप का किया निरीक्षण, कैडेटों के अनुशासन और सैन्य कौशल को सराहा



गयाजी। बाजार समिति, चंदौती में 27 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन मंगलवार को उस समय कैडेटों का उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब गया ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर देबकुमार सेन ने शिविर का निरीक्षण किया। कैंप पहुंचने पर एनसीसी कैडेटों ने पूरे अनुशासन और जोश के साथ उन्हें शानदार गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 27 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया ने ग्रुप कमांडर की आगवानी की।
निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर देबकुमार सेन ने कैंप कार्यालय, मेस, आवासीय व्यवस्था सहित प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से शिविर में कैडेटों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कैडेटों से सीधे संवाद किया और उनके अनुभवों तथा प्रशिक्षण को लेकर जानकारी प्राप्त की।

फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट के प्रदर्शन ने मोहा मन :

निरीक्षण के दौरान एनसीसी कैडेटों ने फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट का शानदार डेमो प्रस्तुत किया। कैडेटों ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल, रणनीति, टीमवर्क और अनुशासन का प्रभावी प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। कैडेटों के आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन से प्रभावित ब्रिगेडियर सेन ने उनकी जमकर सराहना की। इस अवसर पर ब्रिगेडियर सेन ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना पैदा करने का सशक्त मंच है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, टीम भावना के साथ काम करने और जिम्मेदारी का निर्वहन करने की सीख मिलती है। उन्होंने कैडेटों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

ब्रिगेडियर ने एनसीसी कैडेटों की कला को सराहा :

ब्रिगेडियर सेन ने एनसीसी कैडेटों द्वारा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों और रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने कैडेटों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और सामाजिक संदेशों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कला कैडेटों के व्यक्तित्व विकास और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। मौके पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा, एएनओ मुकेश वर्मा, पुरुषोत्तम पांडे, रंजय कुमार रश्मि, बिनेश कुमार, लेफ्टिनेंट प्रो. पमपम कुमारी, सूबेदार सूरज सोरेन, सूबेदार एकदेव थापा, सीएचएम देवराज, हवलदार जगदीश, नील प्रसाद गुरुंग, अभय पाठक, सीएचएम राम किशोर कम, देशपाल, सुरेंद्र, प्रभात कुमार तिवारी, पवन, वीरेंद्र, हेड क्लर्क उमेश कुमार, संजय कुमार मंडल, संतोष कुमार झा, लक्ष्मण कुमार, धीरज कुमार व मिंटू कुमार सहित अधिकारी, प्रशिक्षण स्टाफ एवं कैडेट मौजूद रहे।

“पासपोर्ट सेवा – पासपोर्ट आपके द्वार” : बोधगया में 21 से 22 सितंबर तथा शेरघाटी में 23 से 25 सितंबर 2026 तक पासपोर्ट सेवा...
08/09/2026

“पासपोर्ट सेवा – पासपोर्ट आपके द्वार” : बोधगया में 21 से 22 सितंबर तथा शेरघाटी में 23 से 25 सितंबर 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का होगा आयोजन


गया। पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा गया जिले में दो स्थानों पर पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति में 21 से 22 सितंबर 2026 तक तथा दूसरा शिविर शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय परिसर में 23 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह पहल विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रम “पासपोर्ट सेवा – पासपोर्ट आपके द्वार” का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं को नागरिकों के और करीब पहुंचाना तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप सार्वजनिक सेवाओं तक आसान पहुंच को बढ़ावा देना है।
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गया में बड़ी संख्या में पासपोर्ट आवेदन प्राप्त होने के कारण पासपोर्ट सेवा वितरण व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आवेदकों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए ये विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य गया जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों की बढ़ती मांग को पूरा करना तथा उन्हें समयबद्ध और सुलभ पासपोर्ट सेवा उपलब्ध कराना है।
गया में पासपोर्ट सेवाओं की बढ़ती मांग नागरिकों को अधिक सुगम सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता को दर्शाती है। प्राप्त पासपोर्ट आवेदनों की संख्या वर्ष 2021 में 7,518 थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 13,193 हो गई। इस प्रकार इसमें 75.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में संसाधित किए गए आवेदनों की संख्या 6,988 से बढ़कर 12,380 हो गई, जो 77.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। बोधगया और शेरघाटी में आयोजित किए जाने वाले ये शिविर इस बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायता करेंगे तथा क्षेत्र के आवेदकों को उनके निकट पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
बोधगया और शेरघाटी में आयोजित किए जाने वाले ये पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर अप्रैल 2024 से बिहार में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित किया जाने वाला 21वां ऐसा शिविर होगा। यह गया जिले में इस प्रकार का दूसरा शिविर है। इससे पहले वर्ष 2024 में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया में ऐसा शिविर आयोजित किया गया था। राज्य के विभिन्न जिलों एवं संस्थानों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 3,000 आवेदक अपने निवास स्थान के निकट सुलभ पासपोर्ट सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।
बोधगया में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का संयुक्त उद्घाटन 21 सितंबर 2026 को श्री शशांक शुभंकर, भारतीय प्रशासनिक सेवा, जिला पदाधिकारी, गया तथा श्रीमती स्वधा रिज़वी, भारतीय विदेश सेवा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही बोधगया में दो दिवसीय शिविर की शुरुआत होगी। इसके बाद 23 से 25 सितंबर 2026 तक शेरघाटी में तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। बोधगया और शेरघाटी में आयोजित किए जाने वाले पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविरों के लिए अपॉइंटमेंट पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जारी कर दी गई हैं। पांच दिवसीय शिविर के लिए कुल 275 अपॉइंटमेंट स्लॉट जारी किए गए हैं। प्रतिदिन 55 स्लॉट उपलब्ध होंगे। इनमें बोधगया में 21 से 22 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले दो दिवसीय शिविर के लिए 110 स्लॉट तथा शेरघाटी में 23 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शिविर के लिए 165 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल www.passportindia.gov.in पर जाकर बोधगया या शेरघाटी को अपनी पसंदीदा अपॉइंटमेंट स्थान के रूप में चुनकर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपॉइंटमेंट केवल पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से ही बुक करें तथा शिविर में जाने से पहले सभी अनिवार्य दस्तावेज पूरे रखें। सुचारु एवं प्रभावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों से यह भी अनुरोध है कि वे अपने अपॉइंटमेंट की पुष्टि में दिए गए समय स्लॉट के अनुसार निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों।
विदेश मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई 2026 से प्रभावी संशोधित पासपोर्ट आवेदन शुल्क इन शिविरों के दौरान जमा किए जाने वाले सभी आवेदनों पर लागू होगा। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले लागू शुल्क एवं पात्रता संबंधी सभी आवश्यकताओं की पुष्टि कर लें।
विदेश मंत्रालय तकनीक-सक्षम पहलों के माध्यम से पासपोर्ट सेवा वितरण व्यवस्था को लगातार आधुनिक बना रहा है, ताकि आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और सुरक्षित बनाया जा सके। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि जहां भी लागू हो, वे डिजिलॉकर का उपयोग पात्र दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से जमा करने एवं सत्यापन के लिए करें। इससे भौतिक दस्तावेजों पर निर्भरता कम होगी और आवेदन प्रक्रिया को अधिक तेजी से पूरा करने में सहायता मिलेगी।
नागरिकों को सलाह दी जाती है कि पासपोर्ट संबंधी जानकारी एवं नवीनतम अपडेट के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना अपने आधिकारिक सामाजिक माध्यमों के खातों () के माध्यम से नियमित रूप से जनपरामर्श, घोषणाएं, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा विशेष पासपोर्ट शिविरों से संबंधित जानकारी साझा करता है। आवेदकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अनधिकृत एजेंटों या बिचौलियों से बचें तथा शिविर में आने से पहले अपने आवेदन पत्र और सभी सहायक दस्तावेज पूर्ण रूप से तैयार रखें, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारु एवं परेशानी-मुक्त तरीके से संपन्न की जा सके।

श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माड़नपुर द्वारा हर्षोल्लास के साथ तीज मिलन समारोह का आयोजन,मेहंदी प्रतियोगिता, ...
07/09/2026

श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माड़नपुर द्वारा हर्षोल्लास के साथ तीज मिलन समारोह का आयोजन,मेहंदी प्रतियोगिता, पेपर डांस, प्रश्नोत्तरी एवं चेयर डांस से महिला सदस्यों ने खूब किया मनोरंजन

गया। श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माड़नपुर गया जी द्वारा हर्षोल्लास के साथ तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम संस्था के अध्यक्ष विद्या भूषण प्रसाद एवं महिला संयोजिका मधु कुमारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात सभी सम्मानित महिला सदस्यों को रूपा सिन्हा ने सिंदूर लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन रंजीत कुमार अंबष्ट ने किया। इस मौके पर महिला संयोजिका के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता, पेपर डांस प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी का खेल खेलने के साथ साथ अंत में चेयर डांस कराया गया। काफी संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लिया। चेयर डांस में फाइनल मुकाबला सास सोनी कुमारी और बहु खुशबू सिन्हा के बीच हुआ जो काफी रोमांचक था और इसका भरपूर आनन्द सभी ने लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सलोनी सिन्हा को एवं पेपर डांस में प्रथम पुरस्कार अर्चना सिन्हा और चेयर डांस में प्रथम पुरस्कार में खुशबू सिन्हा को समिति के द्वारा उपहार दिया गया। साथ ही सभी उपस्थित महिलाओं को श्रृंगार सामग्री दिए गए। सभी के लिए गोलगप्पा, कोल्ड ड्रिंक एवं नाश्ता का प्रबंध किया गया था। मौके पर संस्था के जितेन्द्र कुमार सिन्हा, आशीष चन्दन कोषाध्यक्ष, मुकेशचंद्र विद्यार्थी, महामंत्री विपिन कुमार सिन्हा, नवनीत उर्फ झुनाजी, राजीव रंजन, रंजीत कश्यप, विनीता सहाय, सुजाता माथुर, वीणा सिन्हा, रिचा सिन्हा, ज्योति सिन्हा, लक्ष्मी सिन्हा, राखी कश्यप, रूपम सिन्हा, सपना सिन्हा, सुषमा कुमारी, मंजू सिन्हा, अर्पण सिन्हा, नूतन सिन्हा, चांदनी सिन्हा, सारिका कुमारी सिन्हा एवं अन्य महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित हुए।

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सभी विभागीय सचिवों को गया...
07/09/2026

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सभी विभागीय सचिवों को गया पहुंचकर विभागीय समीक्षा एवं मेला तैयारियों का स्थल निरीक्षण करने का निर्देश



गया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 के सफल, सुचारू एवं श्रद्धालु हितैषी आयोजन को लेकर आज बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गया जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के स्तर पर की जा रही तैयारियों, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत, स्वास्थ्य, आवासन, यातायात, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभागों के विभागीय सचिव स्वयं गया जिला पहुंचकर अपने-अपने विभाग की समीक्षा करें तथा पितृपक्ष मेला की तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह क्रियाशील करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

5 जोन एवं 54 सेक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र:

मेला क्षेत्र को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने के लिए इसे 5 जोन एवं 54 सेक्टर में विभाजित किया गया है। स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तीन पालियों में सफाई कार्य कराया जाएगा। इसके लिए लगभग 39,500 मानवबल की आवश्यकता का आकलन किया गया है तथा एजेंसी के चयन के लिए निविदा प्रकाशित की जा चुकी है।
फाल्गु नदी की स्वच्छता एवं जल सतह से कचरा हटाने के लिए Trash Cleaning Boat का उपयोग किया जाएगा। मेला क्षेत्र की सफाई के साथ-साथ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की नियमित निगरानी की व्यवस्था भी की जा रही है।

पेयजल एवं स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था:

पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को पर्याप्त एवं सुगम पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थलों पर मरम्मत एवं नए कार्य कराए जा रहे हैं। वेदी/घाट, यात्री आवासन, पुलिस आवासन तथा वाहन पार्किंग स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
विभिन्न स्थलों पर वॉटर टैंकर एवं वॉटर एटीएम की व्यवस्था भी की जाएगी। बताया गया कि कुल 87 स्थलों पर कार्य प्रस्तावित है, जिनमें 280 मरम्मत/नए कार्य, 890 वॉटर टैंकर तथा 22 वॉटर एटीएम सहित अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय, प्री-फैब्रिकेटेड शौचालय, स्नानागार एवं चेंजिंग रूम भी तैयार किए जा रहे हैं। उपलब्ध कार्ययोजना में 364 शौचालय एवं 579 प्री-फैब्रिकेटेड शौचालय सहित स्नानागार एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था का उल्लेख है।
तालाबों की विशेष सफाई:
मेला क्षेत्र में स्थित कुल 9 तालाबों की विशेष सफाई कराई जा रही है। इसके लिए दो पालियों में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। तालाब के अंदर पानी की सफाई के साथ-साथ सीढ़ियों एवं तालाब की वेदियों की भी सफाई कराई जा रही है।

प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़:
मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को आकर्षक एवं बेहतर बनाने के लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है। पितृपक्ष मेला क्षेत्र में सजावट के लिए सभी पोल पर तीन रंगों की सजावटी (तिरंगा) लाइट लगाई जा रही है। स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट एवं अन्य प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ विद्युत तार एवं ट्रांसफॉर्मर से संबंधित कार्य भी किए जा रहे हैं।
विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न पावर सब-स्टेशन एवं एलटी/एचटी लाइनों के रखरखाव, री-सैगिंग, फेंसिंग, आयरन स्ट्रक्चर पर डाइलेक्ट्रिक पेंट आदि कार्य किए जा रहे हैं। मेला अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसफॉर्मर एवं विद्युत आपूर्ति तंत्र की तैयारियों की भी समीक्षा की गई है।
स्वास्थ्य व्यवस्था रहेगी सुदृढ़:

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। चिकित्सकीय दल, आवश्यक संसाधन एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मेला क्षेत्र में सक्रिय रखने की तैयारी की गई है।

बच्चों की सुरक्षा के लिए QR आधारित Wrist Band:

पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्रियों के साथ आने वाले बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सभी बच्चों को Unique QR Based Wrist Band उपलब्ध कराने की योजना है, जिसे उनके अभिभावकों के मोबाइल नंबर से लिंक किया जाएगा।
मेला क्षेत्र में यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ जाता है तो QR आधारित Wrist Band की सहायता से बच्चे को ट्रेस करने में प्रशासन को सुविधा होगी। इससे खोए हुए बच्चों को शीघ्र उनके अभिभावकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

24×7 हेल्पलाइन एवं May I Help You Counter :

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में May I Help You Counter की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही हेल्पलाइन एवं सहायता व्यवस्था को 24×7 संचालित करने की तैयारी है तथा CCTV के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
पितृपक्ष मेला हेल्पलाइन नंबर 9266628168 जारी किया गया है। इसके माध्यम से IVRS/Voice Menu के जरिए विभिन्न प्रकार की सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
हेल्पलाइन के माध्यम से आपातकालीन सहायता, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा, अग्निशमन, चिकित्सा, साफ-सफाई, परिवहन, यातायात जाम, पेयजल, खाद्य व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत तार एवं ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित शिकायत एवं सहायता प्राप्त की जा सकेगी।

आपदा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर:
मेला के दौरान संभावित आपदा जोखिमों के न्यूनीकरण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, CCTV कैमरों की स्थापना तथा जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का 24×7 संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता के लिए 112 नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार की भी व्यवस्था की जा रही है।

सड़क एवं आधारभूत संरचना के कार्यों में तेजी :

मेला क्षेत्र तक श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़क एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उपलब्ध प्रगति के अनुसार GSB एवं WMM का कार्य प्रगति पर है तथा कई हिस्सों में GSB कार्य पूर्ण हो चुका है।

गया जी धर्मशाला का निर्माण कार्य भी प्रगति पर :
गया जी धर्मशाला के ब्लॉक-A में भी निर्माण एवं फिनिशिंग कार्य तेजी से चल रहा है।

सोशल मीडिया एवं जन-जागरूकता पर भी विशेष ध्यान :
पितृपक्ष मेला की तैयारियों एवं सुविधाओं की जानकारी देश-विदेश के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। Influencer/YouTuber के माध्यम से मेला से संबंधित सकारात्मक एवं उपयोगी जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना भी तैयार की गई है। साथ ही Influencer Competition का भी प्रावधान किया गया है।
मेला क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए Paint the City जैसे रचनात्मक अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से गया की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को कलात्मक रूप में प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है।

*मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध एवं समन्वित कार्य के निर्देश*
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा मेला प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का फील्ड स्तर पर सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, आवासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, परिवहन एवं यातायात सहित किसी भी मूलभूत सुविधा में परेशानी न हो।
उन्होंने सभी विभागीय सचिवों को गया जिला जाकर विभागीय समीक्षा करने तथा अपने-अपने विभाग से संबंधित पितृपक्ष मेला की तैयारियों का स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। पितृपक्ष मेला-2026 को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने किया बोधगया स्थित धर्मारण्य, सरस्वती एवं मातंगवापी वेदियों का निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश गया। वि...
07/09/2026

जिलाधिकारी ने किया बोधगया स्थित धर्मारण्य, सरस्वती एवं मातंगवापी वेदियों का निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

गया। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के सफल, सुगम एवं सुरक्षित आयोजन की तैयारियों के क्रम में आज जिलाधिकारी, गया शशांक शुभंकर द्वारा बोधगया प्रखंड अंतर्गत प्रमुख पिंडदान स्थलों यथा धर्मारण्य, सरस्वती एवं मातंगवापी वेदियों का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को उच्चस्तरीय नागरिक सुविधाएं, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:-

स्वच्छता एवं जलापूर्ति:

वेदी परिसरों एवं प्रमुख पहुंच पथों की 24×7 नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश नगर परिषद एवं संबंधित एजेंसियों को दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल टैंकर एवं प्याऊ की व्यवस्था अविलंब पूर्ण करने को कहा गया।

सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था:

पिंडदानियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, वॉच टावर और उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी वेदियों, संपर्क मार्गों एवं पार्किंग स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा हाई-मास्ट/एलईडी लाइट लगाने का आदेश दिया गया।

यातायात व भीड़ प्रबंधन:

बोधगया क्षेत्र में वाहनों के सुगम परिचालन हेतु समुचित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तथा वेदियों के समीप सुनियोजित पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को पैदल चलने में असुविधा न हो।

स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन:

वेदी स्थल के निकट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सचल (मोबाइल) मेडिकल टीम, एम्बुलेंस तथा जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। मातंगवापी जलाशय क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में गोताखोरों, एसडीआरएफ टीम एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। वेदी स्थल वे समीप नदी के किनारों/ घाटों पर गहरे पानी को देखते हुए बैरिकेडिंग करवाये।

श्रद्धालु सहायता केंद्र:

तीर्थयात्रियों के मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए 'मे आई हेल्प यू' (May I Help You) बूथ तथा उद्घोषणा (PA) सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पितृपक्ष मेला में आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को गयाजी में अतिथि देवो भवः की भावना के अनुरूप अनुभव मिलना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं व पदाधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर सभी बुनियादी कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी गई।
ज़िला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को बोधगया के लिये विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करवाने का निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद पदाधिकारी तथा पंडा समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

एनसीसी शिविर में मिला अनुशासन का संदेश, कैडेटों में दिखा उत्साहगयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से बाजार समिति, चंदौ...
07/09/2026

एनसीसी शिविर में मिला अनुशासन का संदेश, कैडेटों में दिखा उत्साह

गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से बाजार समिति, चंदौती में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानसिक एकाग्रता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया के नेतृत्व में तथा ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा की देखरेख में कैडेटों ने ड्रिल प्रतियोगिता, मोटिवेशनल सेमिनार और विपश्यना मेडिटेशन सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा ने कहा कि एनसीसी कैडेटों के व्यक्तित्व निर्माण में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव कैडेटों को भविष्य में बेहतर नागरिक और जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करेंगे। उन्होंने कैडेटों से प्रशिक्षण की प्रत्येक गतिविधि को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।

लायंस क्लब ने शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षकों को किया सम्मानितगयाजी। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब, गया की ओर से विभिन्...
07/09/2026

लायंस क्लब ने शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षकों को किया सम्मानित

गयाजी। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब, गया की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. (प्रोफेसर) रवींद्र कुमार, डॉ. शक्ति कुमार, सुमंत कुमार, लक्ष्मण कुमार एवं राज गौरव शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन डॉ. नंद किशोर गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। क्लब के अध्यक्ष लायन विनय वर्मा ने सभी शिक्षकों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन लायन जावेद यूसुफ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी ने किया। इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार, डॉ. अभिषेक मृणाल, अंशु कुमार, नीरज कुमार, आशीष कुमार, राजीव शर्मा, कौशलेन्द्र प्रताप एवं अजय कुमार सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

फीस में एकरूपता से लेकर नए पीजी कोर्स तक, मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई शैक्षणिक दिशाबोधगया। मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय ...
07/09/2026

फीस में एकरूपता से लेकर नए पीजी कोर्स तक, मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई शैक्षणिक दिशा

बोधगया। मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम्, सीसीडीसी प्रो. संजय कुमार तिवारी, वित्त पदाधिकारी इंद्र कुमार सिंह एवं छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
बैठक में विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शैक्षणिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सभी महाविद्यालयों में विभिन्न मदों में विद्यार्थियों से लिए जाने वाले शुल्क में एकरूपता लाने पर सहमति बनी।
कुलपति ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पठन-पाठन को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विभिन्न विषयों में नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक में महाविद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति, आधारभूत संरचना, नवाचार और जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की भी समीक्षा की गई। कुलपति ने प्राचार्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक समाधान का भरोसा दिलाया।
प्राचार्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी बैठकें नियमित रूप से होने से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय कायम रहेगा तथा समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलेगी।

Address

Gaya

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICN News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share