27/05/2026
वजीरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पतेङ मंगरावाँ स्थित पतेङ बाजार मोड़ पर हाई मास्ट लाइट का भव्य उद्घाटन किया गया। जीप सदस्य श्री छोटू दास के सौजन्य से लगाए गए 30 फीट ऊंचे इस लाइट का उद्घाटन जीप सदस्य छोटू दास एवं सरपंच महेश कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण के साथ भाजपा के युवा नेता भाई सम्राट सिंह, नागेंद्र दास, गोपाल यादव, शिवचरण सिंह और पंकज कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
🙏🇮🇳