23/07/2026
नीट पेपर लीक मामले, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना के जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन. पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल. आंसू गैस के गोले दागे, भीड़ को किया तितर-बितर, मची अफरातफरी, कई छात्र और मीडियाकर्मी को लगी चोट. बैरिकेड़िंग तोड़ डाकबंगला चौराहा पहुंचे छात्र, एसएसपी व एसडीएम को भी आना पड़ा, कई मुख्य सड़कों पर लगा भीषण जाम.