BIHAR GAYA

BIHAR GAYA +लाइफ
अब यहाँ तक आ गये है तो पेज को फॉलो भी कर लीजिये🙏🏼 Follow Me My Page Please

  के कप्तानी में साउथ अफ्रीका में 10 दिसम्बर को होने वाले टी20 सीरीज के लिए  #भारतीय  #क्रिकेट टीम आज सुबह तड़के साउथ अफ...
06/12/2023

के कप्तानी में साउथ अफ्रीका में 10 दिसम्बर को होने वाले टी20 सीरीज के लिए #भारतीय #क्रिकेट टीम आज सुबह तड़के साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुआ था सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका पहुच चुके हैं कई भारतीय खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर की कुलदीप यादव तिलक वर्मा रिंकू सिंह सहित अन्य खिलाड़ी बहुत खुश नजर आए अब देखना यह है कि सूर्यकुमार यादव अपने कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर एक और परचम लहरा पाएंगे या नहीं #भारतीय_क्रिकेटर Suryakumar Yadav Ravindra Jadeja Mohammad Shami BIHAR GAYA

अर्शदीप सिंह ने भारत को पांचवां T-20 जिताने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का शुक्रिया अदा किया है। अर्शदीप ने कहा...
04/12/2023

अर्शदीप सिंह ने भारत को पांचवां T-20 जिताने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का शुक्रिया अदा किया है। अर्शदीप ने कहा, मैंने पहले 3 ओवर में 37 रन खर्च कर दिए थे। ऐसे में मैं ऊपर वाले से दुआ कर रहा था कि मुझे एक और मौका मिले। लास्ट ओवर में जीत के लिए मुझे 10 रन बचाने थे। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, जो भी होता है मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। यह सुनकर मेरा कॉन्फिडेंस और बढ़ गया। अगर कप्तान लास्ट ओवर में मुझ पर भरोसा दिख रहा है, तो फिर मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि मैं उस यकीन को टूटने ना दूं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 161 का लक्ष्य रखा था। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन था।

आपको याद होगा, तीसरे T-20 में प्रसिद्ध कृष्णा 6 गेंद पर 21 रन नहीं बचा पाए थे। अर्शदीप के सामने कंगारू कप्तान मैथ्यू वेड थे। अंतिम ओवर की पहली गेंद 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बाउंसर। मैथ्यू वेड ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ। दूसरी गेंद 142.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ परफेक्ट यॉर्कर। मैथ्यू वेड ने इसे खोद कर निकाला, लेकिन सिर्फ गेंदबाज के हाथ तक खेल पाए। अर्शदीप लगातार 2 डॉट गेंद डाल चुके थे। तीसरी गेंद 144.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के अटेम्प्टेड यॉर्कर। वेद ने झुक कर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन लॉन्गऑन के हाथ कैच दे बैठे। मैथ्यू वेड ने 15 गेंद पर 22 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन हो गया।

अर्शदीप सिंह ने इस ओवर की चौथी गेंद राउंड द विकेट फुलर लेंथ की डाली। बेहनड्रॉफ ने तेज बल्ला घुमाया। गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर मिडविकेट के हाथ गई। बल्लेबाज को सिंगल मिला। अर्शदीप सिंह ने पांचवीं गेंद 143.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ फुलर लेंथ की डाली। नाथन एलिस ने सीधे बल्ले से शॉट खेलने का प्रयास किया। अर्शदीप के हाथ से लगकर गेंद अंपायर से टकरा गई। इतने में दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल पूरा किया। अंतिम गेंद ब्लॉक हॉल में परफेक्ट यॉर्कर। नाथन एलिस ने खोदकर ऑफसाइड में सिंगल लिया। भारत ने 6 रन से मैच जीत लिया। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए। BIHAR GAYA के साथ अर्शदीप सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से T-20 सीरीज जीतने की बधाई दीजिए। साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर भी अपनी राय रखिए। ❤️

Address

Gaya
Gaya
823002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BIHAR GAYA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category