Krantiveer Sharma

Krantiveer Sharma Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Krantiveer Sharma, Digital creator, Tarwan Wazirganj, Wazirganj.
(4)

https://www.youtube.com/ ,

https://www.instagram.com/krantiveer_sharma?utm_source=qr&igsh=MTQ0M211YmR4d2MxMQ==

युवा शिक्षा प्रेमी सह प्रखंड अध्यक्ष जद(यू.) सह सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि वज़ीरगंज गयाजी (बिहार)

*दांगी जाति का प्रमाण पर बनाने के लिये डीएम ने की विशेष समीक्षा*गया, 10 अगस्त 2026,  जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभं...
10/08/2026

*दांगी जाति का प्रमाण पर बनाने के लिये डीएम ने की विशेष समीक्षा*

गया, 10 अगस्त 2026, जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दांगी जाति के पात्र सदस्यों को जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। प्रणाम पत्र निर्गत करने में कुछ अंचलों में समस्या आ रही थी।

*जिला पदाधिकारी ने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में सभी अंचलाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दांगी जाति के पात्र आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करें।*
उन्होंने निर्देश दिया कि जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने में किसी भी पात्र आवेदक को अनावश्यक कठिनाई न हो तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पूर्व में दांगी जाति के पूर्वजों द्वारा कई स्थानों पर अभिलेखों एवं खतियान में कोईरी जाति का उल्लेख किया जाता रहा है। ऐसी स्थिति में संबंधित अभिलेखों की समुचित जांच करते हुए स्थानीय स्तर पर स्थल जांच भी कराई जाए तथा उपलब्ध साक्ष्यों एवं नियमानुसार पात्रता की पुष्टि के बाद दांगी जाति का प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाए। इस मामले में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रमाणित कराया जा सकता है।
उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि इस मामले में पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करते हुए दांगी जाति के पात्र लोगों को जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम एवं त्वरित बनाया जाए।

10/08/2026
09/08/2026

बिहार के दो सबसे ईमानदार नेता का नाम बताएं।
किसी भी पार्टी से हो बस ईमानदार होना चाहिए।

*सेवा में,*  माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष महोदय  माननीय जिला अध्यक्ष महोदय  एवं समस्त प्रखण्ड अध्यक्ष महोदय  *पंच सरपंच संघ, ...
09/08/2026

*सेवा में,*
माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष महोदय
माननीय जिला अध्यक्ष महोदय
एवं समस्त प्रखण्ड अध्यक्ष महोदय
*पंच सरपंच संघ, गया जिला*

*विषय:* पूर्व बकाया राशि/भत्ता एवं आवंटित राशि के निर्गमन हेतु बैठक आयोजित करने के संबंध में।

*महोदय,*

सविनय निवेदन है कि पंच सरपंच संघ के सभी पदाधिकारियों का पूर्व से बकाया राशि/भत्ता अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही जो आवंटित राशि लंबित है, उसे भी निर्गत कराया जाना आवश्यक है।

अतः आपसे अनुरोध है कि जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा एक निश्चित तारीख निर्धारित कर बैठक आहूत करने का कृपया कष्ट प्रदान करें। उक्त बैठक में हम सभी एकजुट होकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गया को लिखित ज्ञापन सौंपेंगे ताकि हमारी बकाया राशि शीघ्र निर्गत हो सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। कृपया इसे जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का कष्ट प्रदान करें।

*धन्यवाद*

*भवदीय*
*सुमित्रा देवी*
अध्यक्ष, पंच सरपंच संघ
प्रखण्ड - वजीरगंज, जिला - गयाजी
मोबाइल: 9060925362

आज दिनांक 08.08.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में जिले के सभी थानों में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया...
08/08/2026

आज दिनांक 08.08.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में जिले के सभी थानों में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration, GAYA
I.G. Magadh Range

आज  #नई दिल्ली में  #बिहार के  #स्वास्थ्य मंत्री श्री  #निशांत कुमार जी ने माननीय  #केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
08/08/2026

आज #नई दिल्ली में #बिहार के #स्वास्थ्य मंत्री श्री #निशांत कुमार जी ने माननीय #केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. #नड्डा जी से उनके आवास पर #शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के #सुदृढ़ीकरण, जनहित से जुड़े स्वास्थ्य #विषयों तथा प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के #विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

Nishant J.P.Nadda युवा जदयू-बिहार

फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता Sunny  Deol जी एवं अभिनेत्री Preity G Zinta जी से आज लखनऊ मुख्यमंत्री स्थित सरकारी आवास पर शि...
08/08/2026

फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता Sunny Deol जी एवं अभिनेत्री Preity G Zinta जी से आज लखनऊ मुख्यमंत्री स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।
युवा जदयू-बिहार
प्रखंड अध्यक्ष Krantiveer Sharma वजीरगंज गयाजी (बिहार)

Address

Tarwan Wazirganj
Wazirganj
805128

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krantiveer Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Krantiveer Sharma:

Shortcuts

Share