Aparajey Campaigns Private Limited

Aparajey Campaigns Private Limited APARAJEY CAMPAIGNS PRIVATE LIMITED

From smart strategies to seamless ex*****on, we empower your brand to shine in the digital world. Whether it’s building ...
23/09/2025

From smart strategies to seamless ex*****on, we empower your brand to shine in the digital world.

Whether it’s building presence, boosting engagement, or driving growth.. we make it happen!

Ready for your digital transformation?

📩 Contact us: [email protected]

Let’s craft your success story together!

शारदीय नवरात्र के पावन द्वितीय दिवस के अवसर पर माँ ब्रह्मचारिणी से यही प्रार्थना कि सबका कल्याण हो, त्याग, सदाचार और संय...
23/09/2025

शारदीय नवरात्र के पावन द्वितीय दिवस के अवसर पर माँ ब्रह्मचारिणी से यही प्रार्थना कि सबका कल्याण हो, त्याग, सदाचार और संयम बढ़े, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों।

माँ ब्रह्मचारिणी के दिन दर्शन कीजिए कालिका माता मंदिर(51 शक्तिपीठों में से एक) के जो गुजरात के पावागढ़ में स्थित है, इस शक्ति पीठ की खोई हुई महिमा को 2022 में पुनर्स्थापित किया गया.!

जून 2022 में, प्रधानमंत्री मोदी ने पावगढ़ स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक, श्री महाकाली माताजी मंदिर में 121 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। पावागढ़ पहाड़ी की चोटी को चौड़ा करके एक विशाल परिसर की नींव रखी गई, फिर परिसर की पहली और दूसरी मंजिल पर सहायक सुविधाएं स्थापित की गईं।
मूल गर्भगृह को यथावत रखा गया है और पूरे मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया है। मुख्य मंदिर और खुले क्षेत्र को चौड़ा किया गया है।
माताजी के पुराने मंदिर में, "शिखर" के स्थान पर एक दरगाह थी जिसे एक आक्रमणकारी ने शिखर खंडित कर वहां स्थापित कर दिया था , उस दरगाह को सौहार्दपूर्ण समझौते के तहत स्थानांतरित कर एक नया "शिखर" बनाया गया है.!!

अब माता के नव निर्मित शिखर पर मंदिर के ध्वजस्तंभ को पुनर्स्थापित किया गया है, और यहीं एक विशाल ध्वज फहराया गया..
जो इन बनते संवारते मंदिर को कहानी बताता है।

Narendra Modi PMO India

  योजना : आस्था, संस्कृति और विकास का संगमभारत की मिट्टी में वह ऊर्जा रची-बसी है जो पूरे विश्व में एक नव ऊर्जा का संचार ...
23/09/2025

योजना : आस्था, संस्कृति और विकास का संगम
भारत की मिट्टी में वह ऊर्जा रची-बसी है जो पूरे विश्व में एक नव ऊर्जा का संचार करती है इसका उदाहरण अभी हमने में देखा भी..
यहाँ हर नदी में गंगा का स्वर है,
हर मंदिर में ईश्वर का वास है,
हर तीर्थ में सदियों से बहती श्रद्धा की धारा है.. समय के साथ पुरातन स्थलों को नव ऊर्जा और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना आवश्यक होता है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और भव्य दिव्य भक्ति और शांति का अनुभव हो!
इसी क्रम में भारत साकार ने PRASAD योजना (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive) की शुरुआत की।

यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक आत्मा को आधुनिक स्वरूप देने का दिव्य प्रयास है।

आज वाराणसी के घाट हों, मथुरा-वृंदावन के तीर्थ, अजमेर शरीफ की दरगाह हो या कामाख्या देवी का धाम हो.. हर जगह PRASAD योजना ने पवित्र स्थलों की गरिमा को और बढ़ाया है।
जब सरकार तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता, बेहतर सड़कें, यात्री सुविधाएँ, प्रकाश व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण करती है, तो यह केवल विकास कार्य नहीं होता, यह अपनी संस्कृति की सेवा होती है.!!

PRASAD योजना यह संदेश देती है कि भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति है,
भारत सरकार ने इस योजना के माध्यम से तीर्थयात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाकर हर श्रद्धालु को यह अनुभव कराया है कि उसकी आस्था का सम्मान सर्वोपरि है।

PRASAD जहाँ P है Pilgrimage (तीर्थयात्रा का महत्व),
R है Rejuvenation (पुनरुत्थान),
A है Augmentation (समृद्धि और सुविधा),
S है Spirituality (आध्यात्मिकता),
A है Awareness (संवेदनशीलता और ज्ञान),
और D है Development (विकास)।
यह योजना आधुनिक भारत का वही स्वरूप है जो परंपरा और प्रगति को साथ लेकर चलता है..
यानी कि "विकास भी विरासत भी!"

कल नवरात्र के प्रथम दिन हमारे प्रधानमंत्री जी द्वारा माता त्रिपुर सुंदरी पीठ (51 शक्तिपीठों में से एक) का पुनर्विकसित रूप राष्ट्र को समर्पित हुआ!

Narendra Modi PMO India



हे युगपुरुष, जन्मोत्सव की आत्मिक शुभकामनाएं! ये जो असंख्य हृदय आज आह्लादित हैं, भाव विह्वल हैं उनकी ओर से शुभकामनाएं., ज...
17/09/2025

हे युगपुरुष, जन्मोत्सव की आत्मिक शुभकामनाएं! ये जो असंख्य हृदय आज आह्लादित हैं, भाव विह्वल हैं उनकी ओर से शुभकामनाएं., जो माताएं आज के दिन को अपने पुत्र के जन्मदिवस की भांति मना रही हैं उनकी ओर से शुभकामनाएं..
समर्थ होते आत्मविश्वास से भरे युवाओं की ओर से शुभकामनाएं..!!

आज का दिन भारत के लिए विशेष है क्योंकि आज उनका जन्मदिवस है, जो प्रत्येक भारतवासी के प्रेरणा के स्रोत हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, आपका जीवनसंघर्ष, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के लिए निष्ठा हम सभी के लिए वह ऊर्जा पुंज है जो हमें निरंतर शक्ति प्रदान करता है।
भारत आपके नेतृत्व में सच्चे अर्थों में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, अपने जीवन का पल-पल नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में लगा देने वाले प्रधानसेवक की तपस्या और त्याग हर व्यक्ति को स्पंदित करती है।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु हों तथा इसी प्रकार मां भारती की सेवा करते रहें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय।


आज के ही दिन '14 सितम्बर 1949' को देश की 'संविधान सभा' ने हिन्दी को देश की "राजभाषा" और देवनागरी को इसकी लिपि के रूप में...
14/09/2025

आज के ही दिन '14 सितम्बर 1949' को देश की 'संविधान सभा' ने हिन्दी को देश की "राजभाषा" और देवनागरी को इसकी लिपि के रूप में स्वीकृति दी थी..
इस उपलक्ष्य को प्रतिवर्ष #हिंदीदिवस के रूप में मनाया जाता है।

आइए, हम सब मिलकर अपनी राजभाषा का सम्मान करें और इसके विकास में अपना योगदान दें।
#हिन्दी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

11/09/2025

11 सितम्बर 1893 - वह दिन जब शिकागो धर्म संसद के माध्यम से विश्व के कानों में भारत गूंजा.!

परम पूज्य स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो उद्बोधन की 132वीं वर्षगांठ है आज..
ओजस्वी वाणी में स्वामी जी के ऐतिहासिक भाषण ने पूरे विश्व को भारतीय दर्शन, अध्यात्म और मानवता के सार्वभौमिक संदेश से परिचित कराया और भारत की आध्यात्मिक धरोहर का परचम सम्पूर्ण विश्व में लहराया ।

भारत रत्न से सम्मानित, महान विचारक, चिंतक, और भूदान आंदोलन के प्रणेता,सामाजिक समानता, अहिंसा, और राष्ट्र निर्माण के लिए ...
11/09/2025

भारत रत्न से सम्मानित, महान विचारक, चिंतक, और भूदान आंदोलन के प्रणेता,
सामाजिक समानता, अहिंसा, और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित युगपुरुष आचार्य श्री विनोबा भावे जी का जीवन सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

#आचार्य_विनोबा_भावे जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन🙏

#विनोबा_भावे

विश्व साक्षरता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.! आइए जानते हैं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा कौन कौन सी य...
08/09/2025

विश्व साक्षरता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.! आइए जानते हैं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा कौन कौन सी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं..

इन शिक्षा योजनाओं का उद्देश्य शैक्षिक अवसरों की असमानताओं को कम करना, समावेशी शिक्षा प्रदान करना और बुनियादी ढाँचे की सुविधाओं को उन्नत करना है।
इसी क्रम में कॉलेजों की संख्या: 38,498 (2014-15) से बढ़कर ≈51,959 (मई 2025) हुई।
विश्वविद्यालयों: संख्या 760 से बढ़कर 1,334 हुई।
IITs: 16 से 23 हो गए।
IIMs: 13 से 21 तक विस्तारित।
AIIMS: 7 से बढ़कर 23 हो गया।
मेडिकल कॉलेज: 387 से बढ़कर 2,045; मेडिकल सीटें 1.9 लाख तक पहुंची।

इसके साथ ही कुछ प्रमुख शिक्षा-केंद्रित योजनाएँ इस प्रकार हैं..
1. Beti Bachao Beti Padhao (2015) लड़कियों की शिक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने हेतु 22 जनवरी 2015 को लॉन्च।

2. विद्यांजलि योजना (2016) - जून 2016 में शुरू हुई यह योजना सरकार स्कूलों में स्वयंसेवकों (जैसे रिटायर्ड टीचर, प्रोफेशनल्स आदि) को जोड़ती है, कक्षा I-VIII के बच्चों के स्कूल-सह-शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग हेतु।

3. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (2016) - 2016 में डिजिटल पोर्टल शुरू: छात्रवृत्तियों के आवेदन, सत्यापन और वितरण को पारदर्शी बनाने हेतु।

4. डिजिटल शिक्षा प्लेटफॉर्म्स -
DIKSHA ऐप और पोर्टल,
e-Pathshala (ऑनलाइन किताबें),
SWAYAM (ऑनलाइन कोर्स),
SWAYAM Prabha (24×7 शिक्षा टीवी चैनल),
PM e-Vidya (एक राष्ट्र–एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म)
SWAYAM MOOC प्लेटफ़ॉर्म और डिजिटल क्लासरूम्स & डिजिटल शिक्षण हेतु।

5. प्रधानमंत्री श्री योजना (PM-SHRI) - (2023-2025) - टीचर्स डे (5 सितंबर) पर 14,500 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाकर सुधारने हेतु घोषित उच्च गुणवत्ता वाले लैब, डिजिटल क्लासरूम, लाइब्रेरी, खेल सामग्री के साथ।

6. प्रगति और सक्षम छात्रवृत्ति योजना (AICTE)
प्रगति: AICTE स्वीकृत तकनीकी संस्थानों में लड़कियों के लिए ट्यूशन व incidentals के लिए।
सक्षम: दिव्यांग छात्रों के लिए समान अवधारणा पर।

7. Prerana Scheme: SC/ST छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं (GATE, CAT आदि) की तैयारी हेतु प्रोत्साहित करने के लिए।

8. AICTE-INAE Travel Grant: छात्रों को विदेशों में पेपर प्रस्तुत करने के लिए।

9. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020)
भारत की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव 5+3+3+4 नई शिक्षा संरचना
मातृभाषा में पढ़ाई पर जोर
व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education)
रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट पर बल।

10. NCF-FS 2022 (Foundational Stage के लिए) : NCERT द्वारा जारी, खेल-आधारित और कहानी-आधारित सीखने का ढाँचा।

11. Saksham Anganwadi & Poshan 2.0 (2021–2025): पौष्टिकता और ECCE को जोड़ता है, साथ ही 200,000 आंगनवाड़ी केंद्रों में सुधार का लक्ष्य।

12. NIPUN Bharat Mission: 3–8 वर्ष के लिए पढ़ने और गणितीय क्षमता में दक्षता सुनिश्चित करने का लक्ष्य (2026–27 तक)।

13. National Academic Depository (NAD) (2025) - 2025 में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया, जहाँ छात्र अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं, जिससे दस्तावेज़ों की सत्यता और आसानी सुनिश्चित होती है।

यह सभी योजनाएं पुष्टि करती हैं इस बात की.. कि, भारत में शिक्षा न्यायसंगत, समावेशी और हर किसी के लिए आनंदमय बनाई जा रही है.. भारत आज सच्चे अर्थों में मना रहा है!

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुद्धिः प्रचोदयात।।विघ्नहर्ता राष्ट्रनिर्माण के सभी विघ्न हर लेवें.. उनका आशीर...
06/09/2025

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुद्धिः प्रचोदयात।।
विघ्नहर्ता राष्ट्रनिर्माण के सभी विघ्न हर लेवें.. उनका आशीर्वाद सुख, समृद्धि, और सौभाग्य की नई ऊर्जा का संचार करे।
लेपाक्षी गणेश मूर्ति दर्शन के साथ अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा लेपाक्षी (आंध्र प्रदेश) में स्थित है।
यह प्रतिमा प्रसिद्ध लेपाक्षी वीरभद्र मंदिर के भीतर मिलती है। यह मंदिर 16वीं शताब्दी में विजयनगर काल में विरुपन्ना और विरन्ना नामक शासकों द्वारा, राजा अच्युत देव राय के शासनकाल में बनवाया गया था।

उनके हाथों में पारंपरिक आयुध और प्रतीक हैं, जो ज्ञान, बुद्धि और विघ्नहर्ता स्वरूप को दर्शाते हैं।
जय गणेशा देवा🚩


#अनंत_चतुर्दशी

29/08/2025

'हॉकी के जादूगर' को जादूगर इसलिए कहते थे क्योंकि मैदान पर उनकी पकड़ और गेंद पर उनका नियंत्रण इतना जादुई था कि बॉल अगर इनकी हॉकी से छू जाए तो छूटती ही नहीं थी..!

मेजर ध्यानचंद जी का जन्म प्रयागराज में 29 अगस्त 1905 को हुआ था। भारत के हॉकी इतिहास के स्वर्णिम युग के निर्माता थे।

जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर भी उनके खेल से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने ध्यानचंद जी को जर्मन नागरिकता और अपनी सेना में कर्नल का पद देने का प्रस्ताव रखा.. मगर ध्यानचंदजी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और अपना पूरा जीवन भारत की सेवा में समर्पित किया।

इनकी अगुआई में भारत ने लगातार तीन ओलंपिक खेलों (1928, 1932 और 1936) में स्वर्ण पदक जीते.. उनकी शानदार उपलब्धियों के चलते हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाने लगा।

'पद्म भूषण' सम्मानित मेजर ध्यान चंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की सभी खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!


16 वीं शताब्दी में निर्मित शिव मंदिर "श्री बुग्गा रामलिंगेश्वर मंदिर" उत्कृष्ट द्रविड़ शैली का जीवंत उदाहरण है, इसकी संर...
26/08/2025

16 वीं शताब्दी में निर्मित शिव मंदिर "श्री बुग्गा रामलिंगेश्वर मंदिर" उत्कृष्ट द्रविड़ शैली का जीवंत उदाहरण है, इसकी संरचना इतनी सुंदर है कि, शब्दों में उसे ढालना असम्भव है जाने कैसे पूर्वजों ने पत्थरों पर ढाल दी!

हमारे मंदिरों का हर पत्थर हमारे समृद्ध सशक्त पूर्वजों के सामर्थ्य का दर्शन है.!
स्थान : अनंतपुर - आँध्राप्रदेश।

ादेव #शुभ_हरितालिकातीज

मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले श्री शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें पुण्यप्र...
24/08/2025

मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले श्री शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें पुण्यप्रणाम।

राजगुरू जी का जन्म 24 अगस्त, 1908 को पुणे ज़िले के खेड़ा गाँव में हुआ था...जिसे अब "राजगुरूखेड़ा" के नाम से जाना जाता है, राजगुरु जी के घर को अब एक संग्रहालय के रूप में प्रवर्तित कर दिया गया है।

उनका अदम्य साहस और बलिदान सदैव हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

#राजगुरु #भारत_माता_की_जय #अपराजेय

Address

Gazipur
233001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aparajey Campaigns Private Limited posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aparajey Campaigns Private Limited:

Share