9 PM

9 PM Former Reporter Dainik Bhaskar
Former Reporter Hari Bhoomi
Former Reporter STV Haryana News

24/08/2026

करनाल में रोड़ समाज ने एकता के साथ दिखाई अपनी ताकत।
दफ्तर छोड़ समाज के बीच में ज्ञापन लेने पहुंचे DC करनाल।

22/08/2026

आखिर क्यों रेफर सैंटर बन गया घरौंडा का अस्पताल,क्यों किसी भी अधिकारी का नहीं है घरौंडा में निवास?
घरौंडा विश्राम गृह में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की जनसुनवाई।
आमजन की अधिकतर समस्याओं का मौके पर किया समाधान।
स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने अधिकारियों को दिए निर्देश आमजन की समस्याओं का जल्द से जल्द करे समाधान।

22/08/2026

घरौंडा विधानसभा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं।
स्पीकर हरविंद्र कल्याण से मिले ग्रामीण बुलेट बाइक पटाखे बजाने वालों ने कर रखा है सर में दर्द।
स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने DSP को दिए सख्त एक्शन लेने के निर्देश।
स्पीकर हरविंद्र कल्याण के निर्देश पर DSP मनोज ने थाना घरौंडा व मधुबन में किया टीमों का गठन।
बुलेट बाइक पटाखे बजाने वालों की अब खैर नहीं।
DSP मनोज ने टीमों को दिए निर्देश वाहन चालक अपने कागजात पूरे रखे, हैलमेट का प्रयोग करे, चार पहिया वाहन चालक सीट बैल्ट लगाए,Z ब्लैक ना हो गाड़ियों के शीशे, बिना नम्बर प्लेट ना करे वाहन का प्रयोग, वाहनों की नम्बर प्लेट पर ना लगाए टेप।

19/08/2026

तेज गति से आ रही कार ने मारी अंडे की रेहड़ी में जोरदार टक्कर,राजू अंडे वाले की मौत।
देर रात को अपनी अंडे की रेहड़ी लेकर घर वापस लौट रहा था दीपक नारंग उर्फ राजू अंडे वाला।
तोता पकौड़े वाले की दुकान के सामने तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी में मारी जोरदार टक्कर।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
डायल 112, घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची, कार को कब्जे में लेकर की जांच शुरू।

17/08/2026

वीरता पुरस्कार के लिए भेजेंगे रिटायर्ड फौजी नरेश राणा का नाम:DSP मनोज
घरौंडा में 80 श्रद्धालुओं का जीवन बचाते हुए रिटायर्ड फौजी नरेश राणा ने दे दिया अपने जीवन का बलिदान।
घरौंडा से बागड़ श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा कैंटर आ गया था हाई वोल्टेज तारों की चपेट में।
कैंटर में करंट फैलने से लग गई थी आग, अपने जीवन की परवाह ना करते हुए रिटायर्ड फौजी नरेश राणा श्रद्धालुओं को बचाने में जुट गए इसी दौरान वे गंभीर रूप से झुलस गए और बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

16/08/2026

कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
घरौंडा से बागड़ श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा कैंटर हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, कई यात्री बुरी तरह झुलसे, तीन की हालत गंभीर।
कैंटर में फेल गया था करंट लग गई थी आग।
कैंटर से श्रद्धालुओं को बचाते हुए रिटायर्ड फौजी नरेश राणा बुरी तरह से झुलस गए उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कैंटर में सवार थे लगभग 80 महिला पुरुष श्रद्धालु।
रिटायर्ड फौजी नरेश राणा की प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंत्येष्टि की।
CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ पूरा घटनाक्रम।
बीती रात घरौंडा के वार्ड संख्या 15 मिनी बाईपास पर हुआ था हादसा।

16/08/2026

अपने जीवन का बलिदान देकर 80 श्रद्धालुओं को जीवन दे गया रिटायर्ड फौजी नरेश राणा।
प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ की रिटायर्ड फौजी नरेश राणा की अंत्येष्टि।
बीती रात घरौंडा से बागड़ श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा कैंटर हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया था, कैंटर में करंट फैलने से कैंटर में आग लगी अपने जीवन की परवाह ना करते हुए रिटायर्ड फौजी नरेश राणा श्रद्धालुओं को बचाने में जुट गया इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गया और उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि इस हादसे में कई श्रद्धालु झुलस गए जिनमें 3की हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्पीकर हरविंद्र कल्याण के जनप्रतिनिधि संजय खैंची, निशांत राणा, शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने रिटायर्ड फौजी नरेश राणा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि अर्पित करने उमड़ा पूरा शहर,DSP मनोज कुमार,तहसीलदार SHO दीपक कुमार सहित घरौंडा थाना में तैनात पुलिस अधिकारियों ने सलामी दी।

15/08/2026

घरौंडा से बागड़ श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा कैंटर हाई वोल्टेज़ की चपेट में आया, कई झुलसे एक की मौत।
कैंटर में आया करंट, श्रद्धालुओं ने कूद कर बचाई जान, कैंटर में लगी आग।
घरौंडा के वार्ड संख्या 15 मिनी बाईपास पर हुआ हादसा।
श्रद्धालुओं से भरा था कैंटर, महिला, पुरुष और बच्चे भी थे सवार।
देर रात को करीब 11बजे हुआ हादसा।
डायल 112, घरौंडा पुलिस, दमकल विभाग, बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंची।

14/08/2026

बस्ताडा गांव से 30 लाख की लूट में शामिल पांचवें बदमाश को भी CIA 3 ने दबोचा।
घरौंडा के गांव डिंगर माजरा के अंकुश उर्फ काकू को काबू कर वारदात में शामिल स्कॉर्पियो N की बरामद।
चार बदमाशो को CIA 3 ने बीते कल कर लिया था काबू।
लूट की वारदात में शामिल चार बदमाशो को न्यायालय में पेश कर CIA 3 ने लिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर।

14/08/2026

तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, देश भक्ति के रंग में रंगा घरौंडा।
घरौंडा में धूमधाम से मनाया आजादी का जश्न, निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।
हजारों महिला-पुरुषों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर पैदल चले स्पीकर हरविंद्र कल्याण।
तिरंगा यात्रा का घरौंडा में भव्य स्वागत, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं ने की पुष्प वर्षा।
तिरंगा यात्रा में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने स्पीकर हरविंद्र कल्याण का पगड़ी पहनाकर किया मान सम्मान।

Address

Gharunda
Gharaunda
132114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 9 PM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to 9 PM:

Shortcuts

Share