24/06/2026
पति की दूसरी शादी से परेशान गुड्डी देवी मंगलवार सुबह 5 बजे अपने 12 साल के बेटे को लेकर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
नीचे भीड़ जमा हो गई। वीडियो में बच्चा डर के मारे चेहरा ढंककर बैठा था, और माँ टावर पर खड़ी होकर चीख रही थी - "DSP-SP से मेरे पति की बात कराओ।"
गुड्डी ने बताया कि वो महिला थाना, हेल्पलाइन, करजाइन थाना सब जगह गई, पर हर जगह से भगा दिया गया। थक-हारकर टावर पर चढ़ना पड़ा।
उसने कहा - "मुझे पति की दूसरी शादी से दिक्कत नहीं। वो दूसरी पत्नी के साथ रहे, मैं भी साथ रह लूंगी। बस मुझे और मेरे बच्चे का खर्च दे दे।"
7 घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस के भरोसे पर वो नीचे उतरी।