Arvind Kumar

Arvind Kumar This is my official page plz follow me

जापान ने 3 जुलाई बुधवार को 20 वर्षों में पहली बार नये नोट जारी किये।टोक्यो के निहोनबाशि स्थित बैंक ऑफ़ जापान यानी बीओजे ...
21/07/2024

जापान ने 3 जुलाई बुधवार को 20 वर्षों में पहली बार नये नोट जारी किये।टोक्यो के निहोनबाशि स्थित बैंक ऑफ़ जापान यानी बीओजे के मुख्यालय में सुबह एक समारोह आयोजित किया गया।
बीओजे के गवर्नर उएदा काज़ुओ ने कहा कि बैंक पहले दिन 16 खरब येन या लगभग 9.9 अरब डॉलर मूल्य के नये नोट बाज़ार में डालेगा।
सुबह करीब 8 बजे केंद्रीय बैंक ने वित्तीय संस्थानों को नये नोटों के बंडल सौंप दिये। कई वित्तीय संस्थानों ने बुधवार को नये नोटों को चुनिंदा शाखाओं तक ही सीमित रखा।
10,000 येन के नये नोट पर एक व्यवसायी शिबुसावा एइइचि का चेहरा है। उन्हें आधुनिक जापान की अर्थव्यवस्था का जनक माना जाता है। उन्होंने लगभग 500 व्यवसायों का शुभारंभ या विकास किया था।
5,000 येन के नये नोट पर त्सुदा उमेको की तस्वीर है, जो शिक्षा के लिए विदेश जाने वाली पहली जापानी महिलाओं में से एक थीं।
1,000 येन के नये नोट पर कितासातो शिबासाबुरो का चित्र छपा है, जो एक जीवाणु विज्ञानी थे और उन्होंने टेटनस का इलाज खोजा था।
नयी डिज़ाइन के तहत, नोटों में नवीनतम होलोग्राम तकनीक शामिल की गयी है, जिससे उनका नकली नोट बनाना अधिक कठिन हो गया है। नेशनल प्रिंटिंग ब्यूरो ने कहा कि दुनिया में पहली बार नोटों पर इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Address

Rawla Mandi
Gharsana
335707

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arvind Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share