07/09/2026
*POLICE CRACKDOWN*
थाना ट्रोनिका सिटी, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांक 06-09-2026
*थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, कब्जे से अवैध 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस व चोरी की स्कूटी बरामद ।*
आज दिनांक 06-09-2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण की तलाश हेतु मुखबिर की सूचना पर खानपुर जंगल के पास चेकिंग की जा रही थी तभी स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार भागने लगे और भागते हुए पुलिस टीम पर फायर करने लगे जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके पश्चात पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तो को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता* -
1. गुलजार पुत्र मुस्ताक, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, सुधीर एनक्लेव, रामपार्क, थाना ट्रॉनिका सिटी, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष।
2. एहसान पुत्र कल्लू उर्फ नदीम, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, सुधीर एनक्लेव, रामपार्क, थाना ट्रॉनिका सिटी, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*-
कब्जे से अवैध 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस व चोरी की स्कूटी बरामद
*गिरफ्तारी करने वाली टीम* -
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम