30/07/2026
गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में इलाज के नाम पर कथित अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में MMG अस्पताल में फाइल के अंदर पैसे लेते हुए एक कर्मचारी और जिला संयुक्त अस्पताल में एक डॉक्टर पर मरीज से ऑपरेशन के बदले पैसे मांगने के आरोप सामने आए हैं।
वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था और शिकायत या वीडियो की पुष्टि होने पर नियमानुसार जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।