Hasin Shah journalist

Hasin Shah journalist Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hasin Shah journalist, News & Media Website, Rajnagar, Ghaziabad.

26/08/2026

उत्तर प्रदेश झांसी में शादी के महज डेढ़ महीने बाद पत्नी का प्रेमी के साथ कथित अफेयर, पति के घर लौटते ही मचा हंगामा!

बताया जा रहा है कि झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। आरोप है कि महिला अपने पति को नींद की गोलियां देकर रातभर अपने प्रेमी से बातचीत करती थी और दोनों का कथित प्रेम-प्रसंग लगातार जारी था।

आज पति के मामा का एक्सीडेंट हो गया। पति अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर अस्पताल पहुंच गया। महिला को लगा कि पति को वापस आने में काफी समय लगेगा, इसलिए आरोप है कि उसने अपने प्रेमी को ससुराल के घर ही बुला लिया दोनों एक कमरे में थे। इसी बीच इलाज करवाने के बाद पति अचानक घर वापस लौट आया। उसने देखा कि घर का गेट अंदर से बंद था। शक होने पर वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ।

अंदर का नजारा देखकर पति के होश उड़ गए। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थी। पति को देखते ही दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ धक्का-मुक्की की और उस पर हमला करने के लिए उसे दौड़ा लिया।

पति किसी तरह गेट खोलकर घर से बाहर निकला और मदद के लिए शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया इसके बाद पति ने 112 पर सूचना दी और पुलिस को बुलाकर पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह पूरा मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आएगी शादी के सिर्फ डेढ़ महीने बाद सामने आए इस मामले पर आपकी क्या राय है?

24/08/2026

मध्य प्रदेश : गुना जिले में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा। तेल लूटने के लिए मारामारी मच गई। लोग घर से बाल्टी–डब्बे लेकर पहुंच गए।

14/08/2026

लखनऊ के रहीमाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ 75 वर्षीय छत्रपाल की मृत्यु के बाद उनके इकलौते बेटे महेंद्र ने सादे कागज़ों पर शव का अंगूठा लगवा लिया।

जांच के अनुसार जीते-जी प्रताड़ित किए जाने के बाद पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर ज़मीन अपनी बेटियों के नाम कर दी थी। 9 जुलाई को पिता की मौत के बाद संपत्ति हड़पने के लिए बेटे ने चचेरे भाई के साथ मिलकर यह हरकत की।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रहीमाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

12/08/2026

गाजियाबाद पुलिस ने बच्चे चोरी करने वाले गिरोह के सात लोगों को किया गिरफ्तार. आरोपी ऑन डिमांड करते थे बच्चा चोरी। पहले आरोपित अपने सगे बच्चे को बेच चुके हैं l लड़की नवजात को ढाई और लड़का नवजात को पांच लाख रूपये में बेचते थे। पुलिस ने बच्चा बरामद कर माता पिता को सौंपा।

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर।मुठभेड...
09/08/2026

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर।
मुठभेड़ में स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल।
1 अगस्त को ककोड़ हुए नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में था वांछित था मुठभेड़ में मारा जाने वाला मोनू ।
बुलंदशहर का गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास स्वाट टीम व पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़।

23/07/2026

#बिजनौर 5 लाख ₹ के मुआवजे के लिए कलयुगी बेटे ने खेत में अपनी माँ को मार डाला.. शोर मचाया गुलदार के हमले में जान गई

UP के बिजनौर में UP सरकार के आपदा विभाग से 5 लाख ₹ के मुआवजे के लिए कलयुगी बेटे बहाल सिंह ने खेत में अपनी माँ वीरों देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। शोर मचा दिया की गुलदार (Leopard)
के हमले में माँ की मौत हुई है। गांव वालो ने हंगामा किया। रात भर जंगल में कांबिंग हुई। पोस्टमार्टम में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। बहाल सिंह को पकड़ा गया.. तों उसने 5 लाख की आर्थिक सहायता को हत्या की बात स्वीकारी।

23/07/2026

जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट

23/07/2026

CJP प्रोटेस्ट में पत्रकार पर हमला

23/07/2026

CJP प्रोटेस्ट पर बोले नसीरुद्दीन शाह

23/07/2026

UP- अमरोहा में 3 रीलबाज सगी बहिनों ने अपने कैमरामैन से शादी कर ली है. कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू करीब 6 महीनों से तीनों बहिनों के वीडियो कंटेट में उनके पति का रोल निभाता था. विक्कू ने मंदिर में सरोज, सावित्री और संतोष के साथ सात फेरे लिए और उनकी मांग में सिंदूर भरा. सभी दुल्हिनों की उम्र 18 से 21 साल है.

सरोज बी-टेक कर रही है, संतोष और सावित्री 12वीं पास है. विक्कू की दुल्हिनों के सोशलमीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स है.

हिंदूवादी संगठनों ने इस शादी का विरोध किया है और इसे सामाजिक मर्यादा के खिलाफ बताया है.

Address

Rajnagar
Ghaziabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hasin Shah journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share