Samvad khabar

Samvad khabar Samvad Khabar brings latest hindi news headlines, breaking news in hindi on Politics.

29/07/2026

गाजीपुरः मुहम्मदाबाद में मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर भाजपा नेता आनंद राय मुन्ना ने दिया बडा़ बयान।

29/07/2026

गाजीपुरः मुहम्मदाबाद में मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर बोले,जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला।

28/07/2026

गाजीपुर। 30 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डा.ईरज राजा ने कार्यक्रम स्थल मुहम्मदाबाद का निरीक्षण करते हुए।

28/07/2026

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: आपसी विवाद में पति ने चाकू से रेता पत्नी का गला, आरोपी गिरफ्तार
​शादियाबाद गाजीपुर।थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदरतुल्लाह गांव में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह के दौरान एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को खून से सने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।​ जानकारी के अनुसार रविकांत राम उर्फ हनी राम ने अपनी 30 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी की घरेलू विवाद के चलते धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था और उनका एक छह माह का मासूम बच्चा भी है।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।​थाना प्रभारी बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी रविकांत राम को मौके से ही आला-ए-कत्ल (चाकू) के साथ हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

28/07/2026

गाजीपुरः 43 हजार बच्चियां चिन्हित की गई है,जिनको वैक्सीनेशन करना है।

27/07/2026

गाजीपुरःगौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने तथा गौ माता को राष्ट्र स्तरीय सम्मान दिलाने के लिए साधू महात्मा सड़क पर उतर गये।

25/07/2026

गाजीपुरः शहर के पीजी कालेज गेट पर नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।

24/07/2026

गाजीपुरः आईएस-191 मुख्तार अंसारी गिरोह के मो.शाहिद, क्षेत्रीय लेखपाल व मुहम्मदाबाद थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

23/07/2026

गाजीपुरः शस्त्र लाइसेंस के फर्जीवाड़े मामले में मुख्तार अंसारी की इनामी पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

22/07/2026

गाजीपुरः सत्यदेव डिग्री कालेज के पचास छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्तराखंड रवाना। बोले डा.सानंद सिंह।

Address

Ghazipur
233001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samvad khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samvad khabar:

Shortcuts

Share