I love Bharsar

I love Bharsar भड़सर सिर्फ एक गांव नहीं, यह संस्कार, संस्कृति और एकता की पहचान है पेज को लाइक फॉलो जरूर करे 🙏
🚩हर हर महादेव🚩

26/08/2026

22/08/2026

भरसर में बिजली की समस्या को लेकर पावरहाउस पर धरना
पिछले कई हफ्तों से भरसर गांव में लगातार हो रही बिजली की समस्या को देखते हुए लो टेंशन तार के सुधार एवं बार-बार हो रही बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने पावरहाउस पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान कुंवर रमेश सिंह पप्पू, ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी रोहित रानू सिंह, समाज सेवी रामप्रकाश जायसवाल अरविंद पटेल, प्रदीप सिंह, राम प्रवेश सिंह, अनिल पटेल सहित ग्राम सभा के लगभग 100 ग्रामीणों ने एकजुट होकर पावरहाउस का घेराव किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष लो टेंशन तार पर बढ़े हुए लोड को सुधारने, बार-बार कट रही बिजली की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा गांव की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को लिखित पत्र भी सौंपा गया।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने जल्द आवश्यक कार्रवाई कर लो टेंशन तार के लोड में सुधार एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
उम्मीद है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद भरसर गांव की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार होगा और ग्रामीणों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

भरसर में बिजली की समस्या को लेकर पावरहाउस पर धरनापिछले कई हफ्तों से भरसर गांव में लगातार हो रही बिजली की समस्या को देखते...
22/08/2026

भरसर में बिजली की समस्या को लेकर पावरहाउस पर धरना
पिछले कई हफ्तों से भरसर गांव में लगातार हो रही बिजली की समस्या को देखते हुए लो टेंशन तार के सुधार एवं बार-बार हो रही बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने पावरहाउस पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान कुंवर रमेश सिंह पप्पू, ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी रोहित रानू सिंह, समाज सेवी रामप्रकाश जायसवाल अरविंद पटेल, प्रदीप सिंह, राम प्रवेश सिंह, अनिल पटेल सहित ग्राम सभा के लगभग 100 ग्रामीणों ने एकजुट होकर पावरहाउस का घेराव किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष लो टेंशन तार पर बढ़े हुए लोड को सुधारने, बार-बार कट रही बिजली की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा गांव की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को लिखित पत्र भी सौंपा गया।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने जल्द आवश्यक कार्रवाई कर लो टेंशन तार के लोड में सुधार एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
उम्मीद है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद भरसर गांव की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार होगा और ग्रामीणों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

ग्राम सभा  भड़सर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और हमारे नौनिहालों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक...
19/08/2026

ग्राम सभा भड़सर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और हमारे नौनिहालों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण जनहित की मांग उठाई गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-24 पर ग्राम सभा भड़सर, मौजा पृथ्वीपुर के पास ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी के उनके कार्यालय पर उनके नाम पत्र भेजकर क्षेत्र की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया है एनएच-24 के चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार और आवागमन काफी बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर भड़सर एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों, किसानों और सबसे महत्वपूर्ण हमारे स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में हर दिन जान जोखिम में डालनी पड़ती है।
प्रतिदिन हजारों बच्चे एनएच-24 पार करके विद्यालय आते-जाते हैं। सुरक्षित रास्ता न होने से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। इस स्थान पर पहले भी दुर्घटनाओं के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
इसलिए हमारी स्पष्ट मांग है कि जनहित और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्राम भड़सर के पास जल्द से जल्द अंडरपास, ओवरब्रिज अथवा सुरक्षित पैदल पार-पथ का निर्माण कराया जाए।यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि अपने बच्चों की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की आवाज है। हम सभी ग्रामवासियों को पूर्ण विश्वास है कि माननीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।
जनहित में एकजुट भड़सर की आवाज उठाने वाले
प्रमुख रूप से प्रयासरत:
ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी — रोहित सिंह रानू
अभिमन्यु राजभर — मास्टर साहब
आदित्य राजभर — टुन्नु
ग्राम व पोस्ट — भड़सर, जिला — गाजीपुर
दिनांक — 18 अगस्त 2026
सड़क विकास के साथ सुरक्षा भी जरूरी है,
हमारे बच्चों की जिंदगी सबसे जरूरी है।” ❤️🙏

#भड़सर #गाजीपुर #जनहितकीआवाज #अंडरपास #ओवरब्रिज #बच्चोंकीसुरक्षा #सड़कसुरक्षा #रोहितसिंहरानू #अभिमन्युराजभर #आदित्यराजभर

Address

Ghazipur
GHAZIPUR

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I love Bharsar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to I love Bharsar:

Shortcuts

Share