17/08/2026
जौनपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज ने सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।