Pankaj M Creation

Pankaj M Creation यहा सब कुछ चलेगा पर झगड़ा नही चलेगा

28/02/2024

Bihar ki rajniti

26/02/2024

एयरवेंडर फुल मूवी

26/02/2024

Prayag magh mela me baba ki pratigya

I have reached 300 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉
26/03/2023

I have reached 300 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉

18/01/2023

Trailer loading

08/01/2023
05/01/2023

#भोजपुरी वीडियो

31/12/2022

Salman khan attitude

27/09/2021

किसी झगड़े को देखने के लिए अगर आप पांच मिनट तक वहां खड़े रहें, फिर भी मारपीट की नौबत ना आए तो अपने आप को बहुत ठगा हुआ महसूस होता है..😋
#स्पर्श

26/09/2021

कॉपी पेस्ट है 😁 😁कुछ दिन पहले मेरे पास एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई ।
यह किसी #नीतू के नाम से थी ।
एक्सैप्ट करने से पहले मैने आदतन उसकी प्रोफाइल को चैक किया...
तो पता चला अभी तक उसकी मित्रता सूची में कोई भी नहीं है। शक हुआ कि कहीं कोई फेक तो नहीं है ।
फिर सोचा नहीं...., हो सकता है फेसबुक ने इस यूजर को नया मानते हुए इसे मेरे साथ मित्रता करने के लिए सज्जेस्ट किया हो...
प्रोफाइल फोटो नदारद देखकर मैनें अंदाजा लगाया.. शायद नई हो.. और उसे फोटो अपलोड करनी नहीं आती या फिर वो संकोची हो सकती है..
खैर मैनें रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली।
सबसे पहले उसकी ओर से धन्यवाद आया..
फिर मेरे हर स्टेटस को #लाईक_और_कमेंटस मिलने शुरू हो गए ।
मैं अपने इस नए कद्रदान को पाकर बेहद खुश हुआ..
सिलसिला आगे बढ़ा और अब मेरी निजी जिंदगी से संबधित कमेंटस आने लगे । मेरी पसंद नापसंद को पूछा जाने लगा ।
अब वो कुछ #रोमांटिक_सी_शायरी भी पोस्ट करने लगी थी..
एक दिन मोहतरमा ने पूछा : क्या आप अपनी #बीवी_से_प्यार करते हैं ?
मैनें झट से कह दिया : हाँ..
वो चुप हो गई ।
अगले दिन उसने पूछा : क्या आपकी मैडम #सुंदर है ??
इस बार भी मैने वही जवाब दिया : हाँ बहुत सुंदर है ।
अगले दिन वो बोली : क्या आपकी बीवी खाना अच्छा बनाती है?
" बहुत ही स्वादिष्ट" मैनें जवाब दिया ।
फिर कुछ दिन तक वो नजर नहीं आई ।
अचानक कल सुबह उसने मैसेज बाक्स में लिखा "मैं आपके शहर में आई हूँ... क्या आप मुझसे #मिलना चाहेंगे..??"
मैनें कहा : जरूर...
"तो ठीक है आ जाइये #सिने_गार्डन में मिल भी लेंगे और #मूवी भी देख लेंगे" ।
मैनें कहा नहीं- "मैडम आप आ जाइये मेरे #घर पर...
मेरे #बीवी_बच्चे आपसे मिलकर खुश होंगे ।
मेरी बीवी के हाथ का खाना भी खाकर देखियेगा।
बोली : नहीं, मैं आपकी मैडम के सामने नहीं आऊँगी ,आपने आना है तो आ जाओ ।
मैंने उसे अपने यहाँ बुलाने की काफी कोशिश की मगर वो नहीं मानी ।
वो बार बार अपनी पसंद की जगह पर बुलाने की जिद पर अड़ी थी...
और मैं उसे अपने यहाँ ।
वो झुंझला उठी और बोली : ठीक है मैं वापिस जा रही हूँ । तुम डरपोक अपने घर पर ही बैठो।
मैनें फिर उसे #समझाने का प्रयास किया और सार्वजनिक स्थल पर मिलने के खतरे गिनायें पर वो नहीं मानी ।
हार कर मैंने कह दिया : मुझसे मिलना है तो मेरे परिवार वालों के सामने मिलो नहीं तो अपने घर जाओ ।
वो #ऑफलाइन हो गई ।
शाम को घर पहुँचा,तो डायनिंग टेबल पर #लज़ीज_खाना सजा हुआ था ।
मैनें पत्नी से पूछा: कोई आ रहा है क्या खाने पर ??
वो बोली...
हाँ, #नीतू आ रही है ।
मैंने कहा... क्या???
वो तुम्हें कहाँ मिली तुम उसे कैसे जानती हो??
"तसल्ली रखिये साहब, वो #मैं ही थी..
आप मेरे जासूसी मिशन के दौरान परीक्षा में #पास हुए...
आओ मेरे सच्चे हमसफर, खाना खायें, ठंडा हो रहा है...!!
👩🏻👩🏻👩🏻‍🌾👱🏻‍♀💁🏻👩🏻👩🏻??
टाईम रहते पत्नी का मोबाईल चेक नहीं किया होता... तो आज यह पोस्ट करने लायक ना होता..।।
🙄🤫🙄🌹🙄🤫🙄

23/09/2021

'भावुक' लोग संबंध को सँभालते है, 'प्रैक्टिकल' लोग संबंध का फायदा उठाते हैं,

और 'प्रोफेशनल' लोग फायदा देखकर ही संबंध बनाते है !😊

हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर की यात्रा कम खर्च में कैसे करें ?सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए कि केदारनाथ मंदिर की यात्रा करन...
21/09/2021

हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर की यात्रा कम खर्च में कैसे करें ?
सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए कि केदारनाथ मंदिर की यात्रा करने के लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार आना पड़ेगा, जो देश के दिल्ली जैसे बड़े शहरों से सड़क मार्ग और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। यहां पर ट्रेन और बस दोनों से आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हरिद्वार से कम खर्च में केदारनाथ मंदिर की यात्रा कैसे करें।

हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर जाने के लिए सोनप्रयाग तक रेगुलर बस चलती है, जिसका किराया एक व्यक्ति का ₹ 350 के आसपास होता है। अगर आप बस, टैक्सी या खुद की कार से केदारनाथ मंदिर की यात्रा पर जाते हैं, तो आपको सोनप्रयाग में ही अपनी गाड़ी पार्क करनी पड़ेगी और सोनप्रयाग से गौरीकुंड की यात्रा टैक्सी द्वारा करनी पड़ेगी, जिसके बीच की दूरी करीब 5 किमी. है।

अब आप सोंच रहे होंगे कि जब सोनप्रयाग से गौरीकुंड टैक्सी जा सकती है, तो हमारी खुद की कार, रेंटल टैक्सी, शेयर टैक्सी या बस क्यों नहीं जा सकती है। इसका कारण यह है कि जो सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक टैक्सी चलती है, वह टैक्सी वहां की लोकल होती है और वहां के लोकल लोग अपनी खुद की कमाई करने के लिए दूसरे जगह की टैक्सी, बस या खुद की कार वगैरह भी नहीं ले जाने देते हैं। वे लोग अपनी सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक अपनी खुद की ही टैक्सी चलाते हैं, जिसका किराया ₹ 30 होता है।

पहले दिन आप हरिद्वार से सुबह बस पकड़कर सोनप्रयाग आ सकते हैं, जिसका किराया एक व्यक्ति का ₹ 350 के आसपास रहता है। लेकिन ध्यान रहे आप जिस दिन हरिद्वार पहुंचे हैं, उसी दिन शाम को हरिद्वार से सोनप्रयाग जाने वाली बस की टिकट बुक करा लें, क्योंकि केदारनाथ मंदिर की यात्रा के सीजन में सुबह हरिद्वार से सोनप्रयाग जाने वाली बस में जगह नहीं बच पाती है और कहीं ऐसा ना हो कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से आपको उस दिन सोनप्रयाग जाने के लिए बस भी ना मिले, इसलिए आप सोनप्रयाग जाने से एक दिन पहले ही बस का टिकट बुक करा लें, ताकि आप समय से सोनप्रयाग पहुंच सकें और रात को ठहरने के लिए रूम वगैरह ढूंढ सकें।

हरिद्वार से सोनप्रयाग जाने के लिए सुबह 4 बजे से ही बस खुलने लगती है, इसलिए आप जितना जल्दी हो सके हरिद्वार से सोनप्रयाग जाने के लिए बस पकड़ लें। सोनप्रयाग पहुंचने के बाद आप सबसे पहले बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन करवा लें, क्योंकि बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन का ऑफिस शाम 5 बजे के बाद बंद हो जाता है और फिर सुबह 5 बजे खुलता है। लेकिन अगर आप बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन सुबह करवाते हैं, तो आपको ऑफिस के बाहर लाइन में खड़ा होना भी पड़ सकता है और उसके बाद आपको सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने के लिए भी लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ेगा, जिससे आपको केदारनाथ पहुंचने में काफी देर हो सकती है।

अगर आपको बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराने में ज्यादा देर हो गई, तो आपको केदारनाथ मंदिर पहुंचने में अंधेरा भी हो सकता है, क्योंकि गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर की दूरी लगभग किमी. है और आप केदारनाथ जितना देर से पहुंचते हैं, वहां पर आपको होटल वगैरह उतना ही महंगा मिलेगा, इसलिए आप सोनप्रयाग 5 बजे से पहले पहुंचते हैं, तो आप उसी समय बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन करवा लें।

बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आप सोनमार्ग में ही होटल की जगह डॉरमेट्री लेकर रात को ठहर सकते हैं, जिसका किराया ₹ 250 के आसपास होता है, लेकिन इसमें बेड नहीं मिलता है। यह एक बड़ा सा हॉल होता है, जिसमें आपको एक गद्दा, तकिया और कम्बल या रजाई दे दिया जाता है। अगर आप सस्ते में केदारनाथ की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको डॉरमेट्री में ही रात को ठहरना चाहिए। यहां पर आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद रात बिता सकते हैं। यहां पर भी आपको बहुत सारे तीर्थयात्री देखने को मिल जाएंगे।

सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने के लिए आप सुबह 3 या 4 बजे सोनप्रयाग के टैक्सी स्टैंड चले जाएं, वरना आप जितना देर करेंगे, आपको केदारनाथ मंदिर जाने में उतना ही देर होगा। इसलिए आप सुबह 3 या 4 बजे ही सोनप्रयाग के टैक्सी स्टैंड चले जाएं और वहां से टैक्सी पकड़कर गौरीकुंड पहुंचने के बाद केदारनाथ की यात्रा शुरू कर दें। गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर की दूरी लगभग 16 किमी. है, इसलिए अगर आप कम खर्च में केदारनाथ मंदिर की यात्रा करना चाहते हैं, तो गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर की यात्रा आपको पैदल ट्रेक करके ही पूरा करना होगा।

गौरीकुंड से पैदल ट्रेक करके केदारनाथ मंदिर जाते हुए आपको बहुत सारे युवा और वृद्ध व्यक्ति खासकर वृद्ध महिलाएं देखने को मिल जाएंगी, जिनके साथ आप भगवान शिव के जय जयकार करते हुए आसानी से केदारनाथ मंदिर पहुंच सकते हैं। केदारनाथ के रास्ते में जगह-जगह पर पीने वाले पानी और कुछ खाने के लिए रेस्टोरेंट्स की व्यवस्था कराई गई है। रास्ते में जगह-जगह पर बाथरूम की व्यवस्था भी है।

केदारनाथ मंदिर में स्थापित भगवान शिव के शिवलिंग का दर्शन शाम 5 बजे के बाद भक्तों को नहीं करने दिया जाता है। मंदिर के बाहर से ही आपको शिवलिंग का दर्शन करना पड़ेगा। इसलिए अगर आप शाम 5 बजे से पहले केदारनाथ मंदिर पहुंच जाते हैं, तो आप शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं, वरना आपको सुबह में शिवलिंग का दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।

केदारनाथ पहुंचने के बाद आप वहां पर टेंट में ही रुकें, जिसका किराया 24 घंटे का ₹ 300 के आसपास होता है। केदारनाथ मंदिर के आसपास के रेस्टोरेंट्स और होटल्स में खाना थोड़ा ज्यादा महंगा है। यहां पर आपको ब्रेकफास्ट का ₹ 100 और डिनर/लंच का ₹ 150 देना पड़ सकता है, जो कि कुछ ज्यादा ही महंगा हो जाता है। रात में खाना खाने के बाद आप सो जाएं और सुबह जल्दी उठकर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए चले जाएं, क्योंकि मंदिर के बाहर सुबह 3 बजे से ही दर्शन करने के लिए लाइन लगी होती है।

केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद आप ब्रेकफास्ट करके गौरीकुंड के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दें। अगर आपको गौरीकुंड आते-आते शाम हो जाए, तो आप गौरीकुंड में ही रात को ठहर जाएं, लेकिन अगर आप गौरीकुंड 3-4 बजे तक भी आ जाते हैं, तो आप सोनप्रयाग आने के लिए शेयर टैक्सी पकड़ लें, क्योंकि गौरीकुंड में रात को ठहरना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

सोनप्रयाग में आप रात को ठहर जाएं और सुबह वहां से बस द्वार हरिद्वार की यात्रा शुरू कर दें।

हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर जाने और वापस हरिद्वार आने का खर्च –

Day – 1

हरिद्वार – सोनप्रयाग (बस) – ₹ 350

दोनों तरफ – ₹ 350 + ₹ 350 = ₹ 700

ब्रेकफास्ट (₹ 40) + लंच (₹ 60) + डिनर (₹ 100) = ₹ 200

सोनप्रयाग (रात को डॉरमेट्री में ठहरने) – ₹ 250

Day – 2

सोनप्रयाग – गौरीकुंड (टैक्सी) – ₹ 30

गौरीकुंड – केदारनाथ मंदिर (ब्रेकफास्ट – ₹ 100 + लंच/डिनर – ₹ 300) = ₹ 400 (केदारनाथ मंदिर के पास खाने-पीने का प्राइस थोड़ा ज्यादा ही महंगा होता है।)

टेंट (केदारनाथ मंदिर के पास) – ₹ 300

प्रसाद (केदारनाथ मंदिर) – ₹ 50

केदारनाथ मंदिर – गौरीकुंड (ब्रेकफास्ट – ₹ 100 केदारनाथ + लंच – ₹ 100 गौरीकुंड) + डिनर (₹ 100 सोनप्रयाग) = ₹ 300

सोनप्रयाग (रात को डॉरमेट्री में ठहरने) – ₹ 250

सोनप्रयाग से बस द्वारा हरिद्वार जाने का किराया मैंने ऊपर में ही जोड़ दिया है। तो चलिए अब हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर का पूरा खर्च जोड़ लेते हैं।

Day – 1 – ₹ 700 (बस) + ₹ 200 (भोजन) + ₹ 250 (सोनप्रयाग के डॉरमेट्री का किराया) = ₹ 1150

Day – 2 – ₹ 30 (taxi) + ₹ 400 (भोजन) + ₹ 300 (टेंट – केदारनाथ मंदिर के पास) + ₹ 50 (प्रसाद) + ₹ 300 + ₹ 250 (सोनप्रयाग के डॉरमेट्री का किराया) = ₹1330

कुल खर्च – ₹1150 + ₹1330 = ₹2480

यानी की आप ₹2500-3000 के बीच में हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।

आशा करता हूं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Address

Mata
Ghazipur
233229

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pankaj M Creation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pankaj M Creation:

Share