09/08/2026
विश्व आदिवासी दिवस पर गाजीपुर में सपा कार्यालय डॉक्टर लोहिया मुलायम सिंह भवन, बंशी बाजार में गोष्टी हुई। गोष्ठी में आदिवासी मुसहर समाज के वर्तमान हालातों पर चिंता जताई गई।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव आदिवासी मुसहर समाज के वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए कहे-देश की आजादी के इतने वर्षों बाद भी मुसहर समाज को शिक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय के समान अवसर नहीं मिल पाए हैं।
मुसहर समाज की बड़ी तादात में मौजूदगी का जिक्र करते वह कहे कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर उनके पूर्ण विश्वास का यह सबूत है। इसके लिए पार्टी समाज का धन्यवाद करती है। जिलाध्यक्ष दावा किए कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मुसहर समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, निजी भूमि और उनके अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता आदिवासी स्वाभिमान पार्टी बिरसा मुंडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद मुसहर किए। वह समाजवादी पार्टी के लिए समर्थन जताते हुए 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराए।
गोष्ठी में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, राजेंद्र वनवासी, डॉ. एके यादव, रसीला आदिवासी, वीरेंद्र वनवासी, बसंती वनवासी, लालमुनि वनवासी, वीरेंद्र समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र बनवासी किए।
अब सवाल यही है-मुसहर समाज का यह सियासी समर्थन 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए कितना बड़ा समीकरण साबित होगा ?