26/09/2026
गाजीपुर में ट्रेन की चपेट में दो युवकों की मौत, दोनों थे दोस्त
गाजीपुर में भदौरा रेलवे स्टेशन के समीप देवकली गांव के पास एक ही दिन ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक आपस में दोस्त थे।
दोनों युवक सुबह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन बाद में उसकी मौत की खबर परिवार तक पहुंची। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता का दर्द छलक पड़ा। वहीं, दूसरे युवक की भी उसी दिन ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आखिर दोनों युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह जांच का विषय है।
एक ही दिन... दो दोस्तों की दर्दनाक मौत।
परिवारों के लिए यह हादसा जिंदगी भर का दर्द छोड़ गया।
📍 स्थान: देवकली गांव, भदौरा रेलवे स्टेशन के पास, गाजीपुर
The Bharat Mike — हम हैं भारत की आवाज़