Ghazipur Dastak news

Ghazipur Dastak news Ghazipur Dastak news

12/05/2026

महिला आरक्षण के समर्थन में महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद आवास का किया घेराव
मोहम्मदाबाद गाजीपुर में मंगलवार को महिला आरक्षण के समर्थन में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने “नारी नहीं ये चिंगारी है” जैसे नारों के साथ बाजार में मार्च निकालते हुए महिला आरक्षण पर सांसद से जवाब मांगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जबकि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी कर रहा है। वहीं सांसद अफजाल अंसारी ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यों का जिक्र किया। इस पर सपना सिंह ने कहा कि महिलाओं को मिले अधिकार संविधान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन हैं।
#महिला_आरक्षण
#मोहम्मदाबाद
#गाजीपुर
#सपना_सिंह
#अफजाल_अंसारी
#महिला_मोर्चा
#राजनीति
#उत्तरप्रदेश

डीएम ने किया विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षागाजीपुर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यो...
12/05/2026

डीएम ने किया विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा

गाजीपुर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टेªट सभागार राईफल क्लब गाजीपुर में बैठक आहूत की गयी। जिसमें विद्युत वितरण मण्डल गाजीपुर के अधीक्षण अभियन्ता, वितरण खण्डों के अधिशासी अभियन्ता गण, उपखण्ड अधिकारी गण एवं समस्त अवर अभियन्ता गण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आई०जी०आर०एस० प्रकरण की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि 364 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है एवं 11 लम्बित प्रकरण हैं तथा 16 असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरण है जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। वर्तमान में कोई भी डिफाल्ट प्रकरण नहीं हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 12 प्रकरण ऐसे हैं जिनमें शिकायतकर्ता से सम्पर्क नहीं किया गया एवं इसे चेक करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वाराSpecial close प्रकरणों में भी उपभोक्ताओं का फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया एवं बताया गया कि आई०जी०आर०एस० प्रकरण की समीक्षा मा० मुख्यमंत्री के स्तर से स्वयं किया जा रहा है, इसलिए प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार निश्चित समयावधि में करने हेतु निर्देशित किया गया।
बिलिंग सम्बन्धी शिकायत लगातार जनपद से आ रही इस पर जिलाधिकारी द्वारा बिलिंग सम्बन्धी शिकायतों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया गया एवं यदि गलत बिलिंग करने में मीटर रीडरों की संलिप्तता पायी जाती है, तो उन्हे बर्खास्त करने हेतु निर्देशित किया गया। ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता के सम्बन्ध में जानकारी ली एवं क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों के बदले जाने की समय सीमा एवं ट्रांसफार्मरों के बचाव हेतु किये जाने वाले उपायों की जानकारी चाही गयी जिसपर अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर 48 घण्टे में बदल दिया जाते हैं तथा 03 से 04 दिन में रिपेयर हो जाते हैं। अधीक्षण अभियन्ता द्वारा यह भी बताया गया कि ट्रांसफार्मरों में फ्यूज लगाकर क्षतिग्रस्त होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने हेतु प्रभावी उपाय करने एवं क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को तय समय सीमा में बदलने हेतु निर्देशित किया गया।
विद्युत सुरक्षा जिलाधिकारी द्वारा Low hanging तारों के बाबत समीक्षा करने के दौरान अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जो लो हैगिंग तार आँधी पानी में सवेम हो गये थे उनको ठीक करा दिया गया है एवं इस प्रकार के मामले जब भी संज्ञान में आते हैं तो कार्यवाही की जाती है। जिलाधिकारी द्वारा इस हेतु जनप्रतिनिधियों एवं जनता का फीडबैक भी लेने हेतु एवं विद्युत दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में समय से कागजी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाली लाईनों के शिफ्टिंग हेतु सूचना चाही गयी, जिस पर अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि विद्युत वितरण खण्ड- गर एवं विद्युत वितरण खण्ड जमानियाँ में शिफ्टिंग का कार्य पूरा करा लिया गया है एवं शेष वितरण खण्डों में 15 जून 2026 तक करा लिया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा जिले में जर्जर तारों के बदले जाने हेतु कार्य योजना की जानकारी ली, जिस पर अधीक्षण अभियन्ता द्वारा, बताया गया कि Business plan के अन्तर्गत जर्जर तारों को बदला गया है परन्तु अभी भी सभी जर्जर तार बदले नहीं जा सके हैं। इस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो जर्जर तार Business plan के अन्तर्गत नहीं लिये जा सके हैं उनका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाय । ABC dscy केबल इस बाबत जिलाधिकारी द्वारा जानकारी चाही गयी जिसपर अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि जिले में High loss feeder से शुरू करते हुए सवू low loss feeder तक कुल 1809 कि0मी0 ए0बी0सी केबल लगाया जा चुका है। मेगा कैम्प की समीक्षा के उपरान्त अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि जिले में दिनांक 15.05.2026 से 22.05.2026 तक मेगा बिजली कैम्प का आयोजन किया जाना है जिसमें उपस्थित होकर उपभोक्ता बिजली बिल सम्बन्धी किसी भी समस्या का समाधान करा सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा उक्त हेतु प्रचार प्रसार करने एवं प्रेस वार्ता करने हेतु निर्देशित किया गया तथा कैम्प का डिटेल बनाकर उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। स्मार्ट मीटर की समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि सभी प्री-पेड र्स्माट मीटर पोस्ट-पेड मोड में तत्काल परिवर्तित किये जायें। जिस पर अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि सभी प्री-पेड र्स्माट मीटर को पोस्ट-पेड मोड में मुख्यालय स्तर से ही परिवर्तित किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि इनका व्यापक प्रचार प्रसार लगातार करायी जाय जिससे आमजन मानस में किसी प्रकार का भेद-भाव न हो सके। जिन उपभोक्ताओं का प्री-पेड र्स्माट मीटर पोस्ट-पेड स्मार्ट मोड में परिवर्तित नहीं हो सका है वे विद्युत विभाग से सम्पर्क कर पोस्ट-पेड मोड में परिवर्तित करा सकते हैं।

गाजीपुर बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में सीजेएम कोर्ट में पेश हुए बृजेश सिंह गाजीपुर। जिले के सीजेएम कोर्ट म...
12/05/2026

गाजीपुर

बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में सीजेएम कोर्ट में पेश हुए बृजेश सिंह

गाजीपुर। जिले के सीजेएम कोर्ट में 36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूट कांड मामले में आरोपित बृजेश सिंह कोर्ट में पेश हुए कोर्ट में पेश होने के पश्चात कुछ देर बाद ही कोर्ट में पेश होने के बाद वापस रवाना हो गए।‌ दरअसल मामला 3 दिसंबर 1990 का है बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपित बृजेश सिंह पेश हुए। गौरतलब है कि तीन दिसंबर 1990 की सुबह करीब 7:30 बजे सैदपुर थाना क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य चल रहा था।उस दौरान सरफराज अंसारी मौके पर कार्य करा रहे थे। आरोप है कि तभी एक नीली मारुति कार से त्रिभुवन सिंह, विजयशंकर सिंह, बृजेश सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्ति राइफल से लैस होकर पहुंचे थे। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने फायरिंग करने के साथ मारपीट की। वहां खड़े ट्रक के टायर में गोली मारकर पंक्चर कर दिया था। किसी तरह से ठेकेदार व उसके कर्मचारी वहां से बचकर निकले थे। इसी मामले में वह अदालत पहुंचे थे।

डीएम ने शहर की सड़कों का किया निरीक्षण, 31 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देशगाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शहर की व...
12/05/2026

डीएम ने शहर की सड़कों का किया निरीक्षण, 31 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शहर की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग, विकास भवन, पीजी कॉलेज, आदर्श बाजार, नवीन स्टेडियम, आईटीआई चौराहा होते हुए शास्त्री नगर तक के प्रमुख मार्गों और निर्माणाधीन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य 31 मई 2026 तक प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरे किए जाएं, जिससे नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सड़क निर्माण कार्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#गाजीपुर #अनुपम_शुक्ला #सड़क_निरीक्षण #गाजीपुर_दस्तक_न्यूज़

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने दोहरीघाट-मऊ-औंड़िहार मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाईयह नई दैनिक रेल सेवा मऊ और गाजीपु...
11/05/2026

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने दोहरीघाट-मऊ-औंड़िहार मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

यह नई दैनिक रेल सेवा मऊ और गाजीपुर जिलों के यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी

रेल मंत्री ने कहा इस ट्रेन सेवा का विस्तार वाराणसी तक किया जाएगा

गोरखपुर 11 मई, 2026: रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोहरीघाट-औंड़िहार पैसेंजर ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शुभारंभ समारोह उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, श्री अरविंद कुमार शर्मा, संसद सदस्य, श्री राजीव राय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

यह कदम उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह नई रेल सेवा रेल यात्रियों की सुविधा और मऊ तथा गाजीपुर जिलों के लोगों की सीधी दैनिक कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

औंड़िहार-दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन अपने मार्ग में सादात, जखनियाँ, दुल्लहपुर, मऊ, इंदारा, कोपागंज, घोसी, अमिला और मुरादपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन का विस्तार जल्द ही वाराणसी तक किया जाएगा। जिसे इस मार्ग पर दैनिक यात्रियों और अन्य यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए, रेल मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि नई शुरू की गई औंड़िहार-दोहरीघाट- औंड़िहार मेमू सेवा का विस्तार वाराणसी तक किया जाएगा। इस विस्तार से वाराणसी के सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे दैनिक यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को लाभ होगा, और साथ ही पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में रेल पहुंच और मजबूत होगी।

यह नई रेल सेवा मऊ, गाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी, किफायती, सुरक्षित और आरामदायक दैनिक रेल यात्रा प्रदान करेगी। इस ट्रेन से औंड़िहार-दोहरीघाट गलियारे (कॉरिडोर) पर स्थित कस्बों और गांवों के निवासियों को सीधे तौर पर लाभ होगा। यह सेवा पर्यटन, स्थानीय व्यापार, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देगी, और उम्मीद है कि यह इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगी।

दोहरीघाट में एक जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए, श्री वैष्णव ने दोहरीघाट को गहरे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का स्थान बताया, जो भगवान श्री राम से जुड़ा है और जिसे भगवान श्री परशुराम जी के मिलन स्थल के रूप में पूजा जाता है। पूर्वांचल और दिल्ली को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वांचल क्षेत्र से दिल्ली के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, श्री वैष्णव ने उत्तरी गंगा कॉरिडोर के रास्ते एक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की घोषणा की। यह ट्रेन छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद, आनंद विहार को आपस में जोड़ेगी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि यह सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी।

श्री वैष्णव ने बताया कि इंदारा-दोहरीघाट मीटर गेज लाइन 1904 में, यानी 100 साल से भी पहले बनाई गई थी, लेकिन इसके गेज परिवर्तन के लिए तब तक इंतज़ार करना पड़ा जब तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पदभार नहीं संभाला। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद, पूरे देश में रेलवे के कई लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स को हाथ में लिया गया, जिनमें गेज परिवर्तन के काम, दोहरीकरण के काम और कई अधूरे प्रोजेक्ट्स शामिल थे। इंदारा-दोहरीघाट लाइन को ब्रॉड गेज में बदल दिया गया, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश को नई रेल सुविधाएँ मिलीं। रेल मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2023 में इस नई बदली हुई लाइन पर रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई थी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2014 में उत्तर प्रदेश के लिए रेलवे बजट का आवंटन केवल ₹1,109 करोड़ था। 2014 के बाद, यह आवंटन बढ़कर लगभग ₹20,012 करोड़ हो गया। उन्होंने आगे कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय लगभग ₹1.2 लाख करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। रेलवे विकास का यह पैमाना राज्य के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया।

श्री वैष्णव ने उत्तर प्रदेश में चल रहे रेलवे के कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा के दक्षिण में, प्रयागराज-कानपुर-आगरा-दिल्ली मार्ग पर एक प्रमुख चार-लाइन वाला कॉरिडोर विकसित किया गया है। इसी तरह, गंगा के उत्तर में भी एक विशाल चार-लाइन वाला रेलवे कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जो दिल्ली को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर होते हुए बिहार और पूर्वाेत्तर राज्यों से जोड़ेगा।

मंत्री ने इस क्षेत्र में इस समय उत्तर प्रदेश में चल रहे नई लाइन और मल्टीट्रैकिंग के निम्नलिखित प्रोजेक्ट्स की सूची पर प्रकाश डालते हुए कहा की -

छितौनी-तमकुही रोड नई लाइन, आनंद नगर-घुघली नई लाइन, सहजनवा-दोहरीघाट नई लाइन, बहराइच-खलीलाबाद नई लाइन, गोरखपुर-वाल्मीकि नगर दोहरीकरण, बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन, कटरा-अयोध्या दोहरीकरण, औंड़िहार-वाराणसी तीसरी लाइन, मथुरा-झाँसी तीसरी लाइन, आगरा फोर्ट-बांदीकुई दोहरीकरण, चोपन-चुनार दोहरीकरण, और प्रयागराज-मानिकपुर तीसरी लाइन निर्माण परियोजनाएं चल रही है।

श्री वैष्णव ने यह भी बताया कि वाराणसी में पुराना मालवीय पुल काफी पुराना हो चुका है, इसलिए उसके समानांतर एक नया पुल बनाया जा रहा है, जिसके निचले डेक पर चार रेलवे लाइनें और ऊपरी हिस्से पर छह-लेन का हाईवे होगा। यह निर्माणाधीन पुल गंगा नदी पर नमो घाट के पास स्थित है। श्री वैष्णव ने कहा कि ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के रेलवे मानचित्र को पूरी तरह से बदल देंगी और भविष्य में कम से कम 500 नई ट्रेनों के संचालन को संभव बनाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 157 अमृत भारत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिनमें से 28 स्टेशनों पर काम पहले ही पूरा हो चुका है। पूर्वांचल क्षेत्र में, मऊ, गाजीपुर सिटी और दिलदारनगर स्टेशनों पर पुनर्विकास का काम चल रहा है।

श्री वैष्णव ने कहा कि कोविड के बाद उत्तर प्रदेश में लगभग 58 नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं और 568 नये ठहराव प्रदान किये गये। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 40 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं और 32 वंदे भारत सेवाएं संचालित हो रही हैं।

रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि स्थान 14सी, 25सी और 27सी पर अंडरपास के निर्माण का काम तेज गति से किया जाएगा। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस काम को रिकॉर्ड समय में पूरा करें।

श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश के लिए एक बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा की है, और इस पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला प्रस्तावित बुलेट ट्रेन नेटवर्क, पूर्वाेत्तर के ‘अष्ट लक्ष्मी’ राज्यों के साथ कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ तथा ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बुलेट ट्रेन मध्यम वर्ग और आम नागरिकों के लिए किफायती रहेगी, और एक विकसित भारत की मज़बूत नींव के रूप में काम करेगी।

दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में माननीय नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री अरविन्द कुमार शर्मा ने दोहरीघाट-औंड़िहार नई मेमू ट्रेन के संचलन के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस गाड़ी के संचलन से क्षेत्रीय जनता को किफायती एवं आरामदेह यात्रा सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। श्री शर्मा ने क्षेत्रीय रेल संबंधित मांगों की ओर माननीय रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। माननीय सांसद (घोसी) श्री राजीव राय ने कहा कि नई मेमू ट्रेन के संचलन के लिए रेल मंत्री श्री अश्विन वैष्णव को साधुवाद देते हुए क्षेत्रीय रेल संबंधित मांगों पर प्रकाश डाला।

महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने रेल मंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वगत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए आज रेल मंत्री श्री अष्विनी वैष्णव जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस मेमू ट्रेन का शुभारम्भ किया जा रहा है। इस ट्रेन के संचलन से क्षेत्र के लोगो को किफायती, आरामदेह एवं संरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी। इससे छात्रों, किसानों एवं व्यावसायियों को काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्रीय कृषि उत्पादों को बाजार मिलने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।
फोटो- 01, 02 एवं 03

 #मुहम्मदाबाद लापता युवक का शव गंगा नदी में मिलने से मचा हड़कंप, मोबाइल लोकेशन से मिली थी बाइक #गाजीपुर  #मोहम्मदाबाद  #...
11/05/2026

#मुहम्मदाबाद लापता युवक का शव गंगा नदी में मिलने से मचा हड़कंप, मोबाइल लोकेशन से मिली थी बाइक
#गाजीपुर #मोहम्मदाबाद #आकाश_पाल #गंगानदी #लापता_युवक #पीपापुल #सलेमपुर #मालिकपूरा

जबरदस्ती खेत जोतने का आरोप, एसपी को पत्रक भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकटीकोल  गांव निवासी पिंकी राय पत्...
11/05/2026

जबरदस्ती खेत जोतने का आरोप, एसपी को पत्रक

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकटीकोल गांव निवासी पिंकी राय पत्नी धर्मेंद्र कुमार राय ने एसपी ग्रामीण को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि गांव के रामावतार राय पुत्र दामरी राय,अमन राय, चमन राय, राजेश यादव पुत्र बद्री यादव निवासी मुर्की अगाध, अजमल अंसारी आदि एक गोल होकर उनके खेत पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जबरदस्ती जोड़ दिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसके ससुर और के साथ मारपीट और पीड़िता को भद्दी गालियां दी गई। उसने तत्काल इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। Ghazipur Police

11/05/2026

#भांवरकोल बसनिया मार्ग के गड्ढों पर #विधायक मन्नू अंसारी #सख्त, 10 दिन में #मरम्मत के निर्देश Mannu Ansarii Mannu Ansari
#मुहम्मदाबाद #सुहैबअंसारी #मन्नूअंसारी #बसनियामार्ग #सड़कमरम्मत #जनसमस्या #गाजीपुर #लोकनिर्माणविभाग #विकासकार्य

गाजीपुर धारा 163 लागू होते ही प्रशासन हाई अलर्ट, कटरिया गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात  गाजीपुर। जिले में बीएनएस की धार...
27/04/2026

गाजीपुर

धारा 163 लागू होते ही प्रशासन हाई अलर्ट, कटरिया गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात


गाजीपुर। जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू होते ही पूरा प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिले को मानो सुरक्षा के कड़े घेरे में ले लिया गया हो। हर संवेदनशील इलाके पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है।
करंडा थाना क्षेत्र सबसे ज्यादा फोकस में है। दीनापुर बाईपास पर बैरिकेटिंग के लिए पहले से ही सामान पहुंचा दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल रास्तों को सील किया जा सके। वहीं धरम्मरपुर चट्टी पर मुख्य मार्ग पर बैरिकेटिंग लगाकर आने-जाने वालों की सख्त निगरानी की जा रही है।
कटरियां गांव में सुरक्षा के इंतजाम और भी कड़े कर दिए गए हैं। यहां बैरिकेटिंग के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को पहले ही खत्म करने की तैयारी है।
प्रशासन का साफ संदेश है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन चौकसी चरम पर है।

तमंचा-कारतूस संग शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सैदपुर पुलिस ने एक बार...
27/04/2026

तमंचा-कारतूस संग शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सैदपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ धर दबोचा, जिससे इलाके में खलबली मच गई।
26 अप्रैल को उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ भितरी बाजार में सघन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की पुख्ता सूचना पर बबुरहनी पुलिया के पास घेराबंदी की गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पिन्टू कुरैशी पुत्र हसनैन उर्फ खस्सन निवासी राजापुर उर्फ आगापुर, थाना सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 131/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड भी कम नहीं है। उस पर पहले से गैंगेस्टर एक्ट, गौ हत्या निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Address

Ghazipur
233001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ghazipur Dastak news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share