Janbindu News

Janbindu News Janbindu News

20/07/2026

#घोसी : पूर्व सांसद अतुल राय ने की अपील..

17/07/2026

#गाजीपुर : 15 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, एसपी ने खिलाई मिठाई..

02/07/2026

#गाजीपुर : दिनांक 02.07.2026 समय 03.40 बजे 02 मोटरसाईकिल सवार अभियुक्तों द्वारा वादी प्रवीण उपाध्याय थाना भांवरकोल मौजूदा पता थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गाजीपुर के घर पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नियत से वादी पर फायर करने की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार ने बताया कि
प्रकरण में दाखिल प्रा0पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर बी0एन0एस0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई..

02/07/2026

#गाजीपुर : कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा खुद की पुत्री को जहर देकर हत्या करने वाली एक नफर अभियुक्ता गिरफ्तार..

*संक्षिप्त विवरण* - दिनांक 22.06.2026 को वादिनी पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र यादव द्वारा थाना भुड़कुड़ा पर सूचना दी गई कि उसकी पुत्री मुस्कान जिसे नमन पुत्र वीरेंद्र द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करना, जिससे उसकी पुत्री द्वारा कुछ जहरीला पदार्थ खा लेना जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भुड़कुडा पर मुकदमा अपराध संख्या 150/ 26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में बाद साक्ष्य संकलन तरमीम धारा 103(1)/123 बीएनएस से सम्बन्धित, अपनी खुद की पुत्री मुस्कान को जहर देकर हत्या करने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता/मुकदमा उपरोक्त में वादिनी 1. पुष्पा पत्नी महेन्द्र यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम घटारो थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर को घर के पास से दिनांक 01.07.2026 को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्ता का विवरण*-
1. पुष्पा पत्नी महेन्द्र यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम घटारो थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*-
1- उ०नि० रणजीत कुमार सिंह थाना कोतवाली भुड्कुड़ा जनपद गाजीपुर।
2- का० आशुतोष वर्मा व म०का० मानसी सैनी थाना कोतवाली भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर।

17/06/2026

ससुर के प्रेम में सास की हत्या..

28/05/2026

#अखिलेश_यादव के PDA समीकरण पर हमला करने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अनूठा प्रयोग किया. पाठक ने अपनी ही सरकार में पिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप का इंटरव्यू लिया, जिसमें अखिलेश यादव के पिछड़ा प्रेम पर हमला किया गया. मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का पीडीए केवल एक जाति और उसमें उनके परिवार तक सीमित है. पाठक के उनसे कहा कि इस संबंध में वह अपने पिछले समाज के बीच जाकर अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करें.
उपमुख्यमंत्री और पिछड़ा कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप के बीच यह 13 मिनट से अधिक का एक इंटरव्यू है. जिसमें दोनों नेता अखिलेश यादव पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. ब्राह्मण समाज से आने वाले पाठक पिछड़े समाज से आने वाले नरेंद्र कश्यप से, जो न केवल उत्तर प्रदेश के पिछड़ा कल्याण मंत्री हैं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, उनसे अनेक सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं.

मुख्य रूप से हमला अखिलेश यादव के पीडीए समीकरण पर ही है क्योंकि इसी समीकरण को 2024 में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की हार का कारण माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी PDA के समीकरण को तोड़ना चाहती है इसलिए ब्राह्मण और पिछड़े वर्ग के मंत्री आमने-सामने बैठ कर समाज की हालत के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

पाठक के सवाल के जवाब में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव ढकोसला करते हैं. उनके लिए पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और दलितों के कल्याण का मामला केवल वोट बैंक तक सीमित है. उनकी पार्टी केवल एक जाति विशेष के लिए काम करती है, उसमें भी वह अपने परिवार का भला करने का पहले सोचते हैं.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप अपने समाज के बीच इस पर जागरूकता फैलाएं तो नरेंद्र कश्यप ने कहा कि लगातार काम कर रहे हैं और लोगों को अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की असलियत से परिचित कर रहे हैं. दो मंत्रियों के बीच इंटरव्यू होने और उसको सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का उत्तर प्रदेश में यह पहला मामला है. जिसमें विपक्ष पर बड़ा हमला बोला जा रहा है.

27/05/2026

#गाजीपुर : जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल का यह भवन पिछले कई सालों से बंद पड़ा था। आज जैसे ही स्थानीय लोगों को भवन के अंदर शव होने की भनक लगी, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही कासिमाबाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से पूरे हसनपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

26/05/2026

#शाहजहांपुर में महिला विरोधी सपाई.. अखिलेश यादव का लगाया गया होर्डिंग..

Address

Ghazipur
233001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janbindu News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share