ARB7

ARB7 ARB 7 NEWS

APNA REPUBLIC BHARAT

*पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र वापसी के पहले दिन 60 ने लिए नाम वापिस**बिलासपुर 14 मई:* जिला बिलासपुर में पंचायती ...
14/05/2026

*पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र वापसी के पहले दिन 60 ने लिए नाम वापिस*
*बिलासपुर 14 मई:* जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 के लिए नामांकन पत्र वापसी के पहले दिन आज कुल दाखिल 4703 उम्मीदवारों में से 60 ने अपने नाम वापिस ले लिए। इस तरह अब चुनावी मैदान में 4643 उम्मीदवार बने हुए है। 15 मई नामांकन वापसी का आखिरी दिन है जिसके उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या तय हो जाएगी।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र वापसी का पहला दिन था, जिसके अंतर्गत आज कुल 60 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 78 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए थे, जिनमें से आज 01 ने अपना नाम वापिस लिया है। जबकि जिला की 04 पंचायत समितियों के लिए कुल 429 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए थे, जिनमें से आज 01 ने अपना नाम वापिस लिया है। इसी तरह ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए कुल 4196 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए थे, जिनमें से आज कुल 58 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए है।
उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल 850 नामांकन पत्र सही पाए गए थे, जिनमें से 15, उप प्रधान पद के लिए कुल 976 सही पाए गए नामांकन पत्रों में से 18 जबकि वार्ड सदस्यों के लिए कुल 2370 सही पाए गए नामांकन पत्रों में से 25 ने अपने नाम वापिस लिए है।
उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार उम्मीदवार 15 मई को भी अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापिस ले सकेंगे। इसके उपरांत सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे तथा 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की मतगणना सम्बन्धित मुख्यालयों में मतदान के उपरांत जबकि पंचायत समितियों एवं जिला परिषद की मतगणना 31 मई को निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर करवाई जाएगी।
-000-

विधुत आपूर्ति रहेगी कल बाधित
14/05/2026

विधुत आपूर्ति रहेगी कल बाधित

Address

BILASPUR
Ghumarwin
174023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ARB7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share