Kehloor News

Kehloor News News and Views based portal. (AnyTime-AnyWhere) {{Marketing and advertisment enquiries: +91 9418000508
www.kehloor.com

06/09/2026

संस्कार सोसाइटी घुमारवीं द्वारा आयेजित घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम

06/09/2026

घुमारवीं में धरने को लेकर घेरी भाजपा, सुनिए क्या बोले मंत्री राजेश धर्माणी

05/09/2026

मणिमहेश यात्रा: कृष्ण जन्माष्टमी पर डल में 10 हजार ने लगाई आस्था की डुबकी, भोले के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

05/09/2026

हिमाचल माैसम: भूस्खलन से राज्य में 92 सड़कें बाधित

05/09/2026

कांगड़ा में सड़क हादसा: देर रात धार्मिक समारोह से घर लाैट रहे युवकों की बाइक खाई में गिरी, तीन की माैत

05/09/2026

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ🙏🏻

04/09/2026

गुग्गा मंडली लढ़्यानी

चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारघुमारवीं पुलिस ने 10 दिन के भीतर सुलझाया मोटरसाइकिल चोरी का मामलाघुमारवीं। थ...
02/09/2026

चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

घुमारवीं पुलिस ने 10 दिन के भीतर सुलझाया मोटरसाइकिल चोरी का मामला

घुमारवीं। थाना घुमारवीं में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल नंबर HP24A9974 भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना घुमारवीं में मोटरसाइकिल नंबर HP24A9974 चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR संख्या 168/2026 दिनांक 22.08.2026 के तहत धारा 303(2) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2026 को बलौंगी, चंडीगढ़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन शर्मा (20), पुत्र बाबू राम, निवासी गांव भराड़ी, डाकघर कोठी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश तथा सुखजिंदर सिंह (34), पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी गांव खराल खुर्द, डाकघर जोड़ा, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

01/09/2026

*तीसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए चुवाड़ी के सपूत जगदीश कुमार*

*डोडा-किश्तवाड़ व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस, उत्कृष्ट सेवा और प्रभावी नेतृत्व के लिए मिला सम्मान*

घुमारवीं (बिलासपुर), 1 सितंबर। घुमारवीं उपमंडल की दकड़ी पंचायत के चुवाड़ी गांव निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र, सराहन में तैनात डिप्टी कमांडेंट जगदीश कुमार को वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में गृह सचिव गोविंद मोहन ने उन्हें राष्ट्रपति पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव चुवाड़ी सहित घुमारवीं उपमंडल और पूरे बिलासपुर जिले में खुशी की लहर है।

जगदीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र तथा बिहार के नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनाती के दौरान उग्रवाद विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, रणनीतिक दक्षता और प्रभावी नेतृत्व का परिचय दिया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों के दौरान हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

जगदीश कुमार की उत्कृष्ट सेवाओं और साहस को इससे पूर्व भी अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें गोल्डन डिस्क, कठिन सेवा पदक, भारतीय पुलिस पदक, डीजी गोल्डन डिस्क, आंतरिक सुरक्षा पदक तथा गैलेंट्री अवॉर्ड सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। तीसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होना उनकी लंबे समय से चली आ रही उत्कृष्ट सेवा, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

उनकी इस उपलब्धि पर चुवाड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने गर्व व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जगदीश कुमार ने कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए जिस साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

जगदीश कुमार की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और पैतृक गांव चुवाड़ी, बल्कि घुमारवीं उपमंडल एवं पूरे बिलासपुर जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। तीसरी बार राष्ट्रपति पदक प्राप्त कर उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है और पूरे क्षेत्र में गर्व एवं उत्साह का वातावरण है।

*घुमारवीं में 26 किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन*घुमारवीं, 1 सितंबर — खंड घुमारवीं में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुप...
01/09/2026

*घुमारवीं में 26 किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन*
घुमारवीं, 1 सितंबर — खंड घुमारवीं में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिनर्वा, हिम सर्वोदय तथा एसवीएम घुमारवीं में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 14 वर्ष आयु वर्ग की 26 किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन की खुराक दी गई। इस अवसर पर किशोरियों को एचपीवी संक्रमण, एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभों एवं सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण किशोरियों के स्वास्थ्य एवं भविष्य की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह वैक्सीन एचपीवी संक्रमण से संबंधित बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपनी बेटियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Address

DAKRI CHOWK GHUMARWIN
Ghumarwin
174021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kehloor News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kehloor News:

Shortcuts

Share