CNG Jharkhand

CNG Jharkhand City News Giridih

22/06/2025

ब्रेकिंग: - हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के गोला रोड में अपराधी के द्वारा श्री ज्वेलर में चलाई गोली करीब सात राउंड किया गया फायर किसी की हताहत होने की सूचना नहीं।

हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से गया जा रही सियाराम बस गोरह...
19/06/2025

हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से गया जा रही सियाराम बस गोरहर पुल के पास NH-19 पर फिसलन के चलते पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी, जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।

रांची पुलिस ने सेना के अधिकारियों की फर्जी मुहर तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नामकुम क्षेत्र में संचालित रा...
17/06/2025

रांची पुलिस ने सेना के अधिकारियों की फर्जी मुहर तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नामकुम क्षेत्र में संचालित राठौर जनरल स्टोर में छापेमारी कर पुलिस ने सर्वेश कुमार सिंह और आशीष दास को गिरफ्तार किया। उनके पास से मेजर, कर्नल सहित सेना के अन्य उच्च अधिकारियों की फर्जी मुहर, मोबाइल, कंप्यूटर और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से मिलिट्री हॉस्पिटल के पास फर्जी मुहर बनाकर लोगों को मुहैया करा रहे थे। आशीष दास की दुकान से फर्जीवाड़े में प्रयुक्त कंप्यूटर सीपीयू जब्त किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। मामले की गहन जांच जारी है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्...
13/06/2025

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के नीचे की खाली जगह बच्चों के खेलने के लिए उपयोगी बनाई जाए ताकि उनकी सेहत बेहतर हो सके। संजय सेठ ने स्थानीय लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में कदम उठाने को कहा। रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे 19 जून को उद्घाटित किया जाएगा। उद्घाटन में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के शामिल होने की संभावना है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की अपील को खारिज कर दिया है और आयोग पर एक लाख रुपये का जुर्मा...
13/06/2025

झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की अपील को खारिज कर दिया है और आयोग पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला अभ्यर्थी मनोज कुमार कच्छप से जुड़ा है, जिन्हें तकनीकी कारणों से परीक्षा शुल्क भुगतान में कठिनाई हुई, जिसके कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया था। मनोज ने न्याय के लिए हाईकोर्ट की शरण ली, जहां एकल पीठ ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण अभ्यर्थी के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता। इसके खिलाफ JPSC ने डबल बेंच में अपील की थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। अदालत ने आयोग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश भी दिया। यह फैसला अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया है।

झारखंड सरकार ने 15 जून तक 60 लाख गरीब परिवारों को दो माह का राशन देने का निर्देश दिया था, लेकिन रांची जिले के 90% पीडीएस...
13/06/2025

झारखंड सरकार ने 15 जून तक 60 लाख गरीब परिवारों को दो माह का राशन देने का निर्देश दिया था, लेकिन रांची जिले के 90% पीडीएस डीलरों को सिर्फ जून माह का ही राशन मिला है। इससे दो माह का वितरण संभव नहीं हो पा रहा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने जून से अगस्त तक तीन माह के राशन वितरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन राशन अब तक डीलरों तक नहीं पहुंचा है। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बताया कि सरकार पर 12 माह की कमीशन राशि बकाया है, जिसका भुगतान लगातार मांग के बावजूद नहीं हो रहा।

रांची: भदानी नगर ओपी से महज 100 मीटर दूर भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गुरुवार सुबह 8:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े च...
13/06/2025

रांची: भदानी नगर ओपी से महज 100 मीटर दूर भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गुरुवार सुबह 8:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े चार राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस गोलीबारी में साइडिंग के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, यह हमला रंगदारी की मांग को लेकर किया गया हो सकता है। बता दें कि 10 दिन पूर्व राहुल दुबे गैंग ने भी इसी इलाके में हवाई फायरिंग की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पतरातू एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है।

पटना में बुधवार रात वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अटल पथ पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दि...
12/06/2025

पटना में बुधवार रात वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अटल पथ पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दरोगा और एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह अभियान सीनियर एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर चलाया जा रहा था। घटना रात करीब 12 बजे की है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

हजारीबाग़ के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खंभवा गांव की 55 वर्षीय मोसोमात लाजवंती की 10 जून 2025 को जंगली हाथी के हमले में ...
11/06/2025

हजारीबाग़ के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खंभवा गांव की 55 वर्षीय मोसोमात लाजवंती की 10 जून 2025 को जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ साप्ताहिक बाजार से लौट रही थीं, जब अमनारी जंगल के पास हाथी ने उन्हें दौड़ा लिया। लाजवंती बाइक से गिर गई और भतीजा घर पहुंच गया। परिजनों ने देर रात उनकी तलाश की और उनका शव जंगल में एक गड्ढे में पाया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी और फॉरेस्टर मौके पर पहुंचे। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। रेंजर ने तत्काल 50 हजार रुपये सहायता दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

रांची के मेन रोड स्थित होटल केन के पास बुधवार सुबह एक आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा योहन सुलेमान के मकान...
11/06/2025

रांची के मेन रोड स्थित होटल केन के पास बुधवार सुबह एक आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा योहन सुलेमान के मकान में हुआ। प्रारंभिक जांच में आग का कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी की चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ा ई-रिक्शा भी जल गया और पूरा घर लपटों में घिर गया। घर का सारा सामान खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की जांच जारी है।

झारखंड के दुमका में आदिवासी नाबालिग से गैंग,रेप की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन...
09/06/2025

झारखंड के दुमका में आदिवासी नाबालिग से गैंग,रेप की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही आदिवासी बेटियां सबसे असुरक्षित हैं। रघुवर दास ने पूछा कि इस जघन्य अपराध को दबाने की कोशिश किसके इशारे पर हो रही है। उन्होंने बोकारो, साहिबगंज, रांची, सिमडेगा, गोड्डा जैसे जिलों में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों का हवाला देते हुए कहा कि अब हिंसा आम हो गई है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, दोषियों को सज़ा और पीड़िता को ₹4 लाख मुआवज़ा देने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया।

राजधानी रांची के कटहल मोड़ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कुछ ऑटो चालकों ने अचानक हमला कर दिया। झड...
09/06/2025

राजधानी रांची के कटहल मोड़ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कुछ ऑटो चालकों ने अचानक हमला कर दिया। झड़प के दौरान हुई पत्थरबाजी में होमगार्ड जवान रोहित गंजू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले रांची अस्पताल ले जाया गया, फिर रिम्स रेफर किया गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटो चालकों की मारपीट स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Address

Nagina Singh Road
Giridih
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CNG Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share