JG TV Jharkhand Giridih

JG TV Jharkhand Giridih Local News and Analysis
(1)

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जामा मस्जिद में रक्तदान शिविर का किया गया आयोज ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ा चौक जामा मस्जिद प...
27/08/2026

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जामा मस्जिद में रक्तदान शिविर का किया गया आयोज

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ा चौक जामा मस्जिद परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जामा मस्जिद बड़ा चौक कमेटी की ओर से मानवता एवं सामुदायिक सेवा के उद्देश्य से किया गया।रक्तदान शिविर में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी पहुंचे।कमिटी की और से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का स्वागत शॉल ओढ़ाकर और दीनी किताब देकर किया गया।वंही कमिटी के लोगो ने मंत्री को आवेदन देकर एक एम्बुलेंस के लिए आग्रह किया। वहीं शिविर में पहुँचे आईएमए के अध्यक्ष डॉ रेयाज अहमद ने कहा खून देना आज की तारीख में सबसे बड़ा काम है यह न सिर्फ लोगों की जान बचाता है बल्कि नफ़रत को भी मिटाता है. ऐसे आयोजन से कई लोगों को फ़ायदा है
रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में एक यूनिट रक्त भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोगों से अपील की गई कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक हों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।आयोजक समिति की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य समाज में इंसानियत, सेवा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। “आपका एक छोटा सा रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है” संदेश के साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।शिविर में रक्तदाताओं और सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आयोजकों ने आभार जताया। समिति ने कहा कि भविष्य में भी मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती मुंतखा, सदर हाजी नवाब,सेक्रेटरी अनवारूल हक,मो दानिश, मो शाहरुख, वार्ड पार्षद बुलंद अख्तर,सईद अख्तर समेत कई लोगों की अहम भूमिका रही।

26/08/2026

50 लाख का जेवर बरामद, युवक हुवा गिरफ्तार

26/08/2026

जिले भर में निकला जुलुस ए मुहम्मदी

26/08/2026

झंडा लगा रहे युवक की करेंट लगने से मौत

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन्नबी पर्व को लेकर झंडा लगाने के दौरान ह...
26/08/2026

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन्नबी पर्व को लेकर झंडा लगाने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सब्बीर अंसारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि ईद-ए-मिलाद-उन्नबी को लेकर सब्बीर अपने घर की छत पर झंडा लगा रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया।
करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर छत पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृ,त घोषित कर दिया।
युवक की मौ,त की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सब्बीर की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। युवक की मौ,त से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर की छत के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजर रहा है, जिसके कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बिजली के तारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

26/08/2026
ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर गिरिडीह पुलिस मुस्तैद; उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च*आगाम...
25/08/2026

ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर गिरिडीह पुलिस मुस्तैद; उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च*

आगामी ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। त्योहार के दौरान जिले में कानून एवं विधि-व्यवस्था (Law and Order) बनाए रखने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्री रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह डॉ
बिमल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है। मार्च के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
*शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील* :-
फ्लैग मार्च के उपरांत उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से गिरिडीह के समस्त नागरिकों से अपील की है:
*मिलजुलकर मनाएं त्योहार*: ईद-मिलाद-उन-नबी के इस पवित्र पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाएं।
*अफवाहों पर न दें ध्यान*: सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें।
*सख्त कार्रवाई की चेतावनी*: पुलिस प्रशासन उपद्रवियों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों पर पैनी नजर रख रहा है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनन सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
"गिरिडीह पुलिस जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। आइए, हम सब मिलकर इस त्योहार को शांतिपूर्ण और गरिमामयी तरीके से संपन्न कराएं।"

25/08/2026

गिरिडीह झंडा मैदान फिर बना अखाडा. दो गुटों में दे दना दन

25/08/2026

समाहरणालय परिसर में उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव की नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। उपायुक्त ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला से बातचीत कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली। बातचीत के क्रम में महिला की समस्याओं से अवगत होने के साथ-साथ उपायुक्त ने उनके स्वास्थ्य एवं हालचाल की भी जानकारी ली। बुजुर्ग महिला, कमला देवी (ग्राम बुधुडीह, पोस्ट बुधुडीह, जिला गिरिडीह) ने बताया कि उन्हें अब तक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही उन्हें सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि माता जी को पात्रता के अनुरूप पेंशन योजना से सात दिनों के भीतर लाभान्वित किया जाए तथा यदि कोई पेंशन राशि लंबित है, तो नियमानुसार उसका अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए। ऐसे प्रयासों से पात्र लाभुकों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन की दिशा में प्रभावी कदम सुनिश्चित होते हैं।

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप के फाइनल में पहुंची गुमला की बेटियां, 27 अगस्त को मिजोरम से होगा मुकाबला*गुमला । 65वीं सुब्रतो...
25/08/2026

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप के फाइनल में पहुंची गुमला की बेटियां,

27 अगस्त को मिजोरम से होगा मुकाबला*

गुमला । 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप के अंडर-17 बालिका वर्ग में संत पैट्रिक स्कूल, गुमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के फाइनल में प्रवेश किया है। झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही टीम का फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को नई दिल्ली में मिजोरम की टीम के साथ होगा।गुमला की टीम ने जिला स्तर से अपनी प्रतियोगिता यात्रा शुरू करते हुए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों को गुमला स्थित इनडोर स्टेडियम के आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लीग चरण में टीम ने त्रिपुरा, राजस्थान, दिल्ली तथा आर्मी पब्लिक स्कूल की टीमों को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में बिहार को 5-1 से हराकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में सीआईएससी के विरुद्ध निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद अतिरिक्त समय में ऊषा कुमारी एवं साबरनी कुमारी के गोल की बदौलत झारखंड ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।टीम की कप्तान बीना कुमारी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अब तक सभी मुकाबलों में बेहतर समन्वय एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। गोलकीपर खुशबू कुमारी एवं अर्चना डुंगडुंग ने गोलपोस्ट की जिम्मेदारी संभाली, जबकि साबरनी कुमारी, मनीषा डुंगडुंग एवं ऊषा कुमारी ने आक्रमण पंक्ति में प्रभावी प्रदर्शन किया। गौरी सिंह, सीमा उरांव, स्वीटी मिंज एवं कृति उरांव ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।फाइनल मुकाबले को लेकर टीम द्वारा नियमित अभ्यास एवं तैयारी की जा रही है। कोच एवं प्रशिक्षक बीना केरकेट्टा के नेतृत्व में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी तैयारी एवं मैच रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीम के साथ फिजियोथैरेपिस्ट आयुषी एवं प्रबंधक बिंदु कुजूर भी मौजूद हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग द्वारा भी टीम से लगातार संपर्क रखते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है।इस मौके पर उपायुक्त गुमला द्वारा जिला प्रशासन की ओर से टीम को शुभकामनाएं दी गई।

Address

Giridih
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JG TV Jharkhand Giridih posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share