28/03/2026
गिरिडीह शहर में रामनवमी इस बार पूरी तरह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ
जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर, कंट्रोल रूम की सतत निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग के बीच भव्य जुलूसों और धार्मिक आयोजनों का आयोजन हुआ। प्रशासन, पुलिस, शांति समिति और आम लोगों के बेहतर समन्वय ने एक बार फिर गिरिडीह को शांति और सौहार्द का उदाहरण बना दिया।
मौके पर नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू , महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार की लगातार मॉनिटरिंग में पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ