Apka giridih

Apka giridih news of giridih and pirtand

श्री सम्मेद शिखर जी में जैन एवं गैर-जैन समाज के बीच विवाद चिंताजनक : छात्र नेता अनीश रायगिरिडीह। छात्र नेता अनीश राय ने ...
19/08/2026

श्री सम्मेद शिखर जी में जैन एवं गैर-जैन समाज के बीच विवाद चिंताजनक : छात्र नेता अनीश राय

गिरिडीह। छात्र नेता अनीश राय ने विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल श्री सम्मेद शिखर जी, पारसनाथ में जैन समाज एवं गैर-जैन समाज के बीच उत्पन्न विवाद को अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

अनीश राय ने कहा कि श्री सम्मेद शिखर जी जैन समाज का अत्यंत पवित्र एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है। जैन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों तथा अनेक मुनियों ने इसी पवित्र भूमि से मोक्ष (निर्वाण) प्राप्त किया है। ऐसे पवित्र तीर्थस्थल की धार्मिक गरिमा एवं शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से जैन एवं गैर-जैन समाज के बीच जिस प्रकार का विवाद सामने आ रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी समुदाय के लोगों द्वारा आपसी बहस, विवाद अथवा टकराव की स्थिति उत्पन्न होना चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित समितियों एवं प्रशासन से अपील की कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्पष्ट एवं आधिकारिक बयान जारी किया जाए, ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी दूर हो और विवाद आगे बढ़ने से रोका जा सके।

छात्र नेता ने जैन समाज से भी अपील की कि गैर-जैन श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें, वहीं गैर-जैन समाज के लोगों से उन्होंने विनम्र आग्रह किया कि श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को समझते हुए वहां तीर्थस्थल की भावना और श्रद्धा के साथ जाएं तथा उसकी पवित्रता एवं मर्यादा का सम्मान करें।

उन्होंने कहा कि श्री सम्मेद शिखर जी केवल घूमने-फिरने का स्थान नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा पवित्र तीर्थ है। इसलिए सभी समुदायों को आपसी सम्मान, संयम और भाईचारे के साथ इस पवित्र स्थल की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।

अनीश राय ने अंत में प्रशासन, स्थानीय समितियों, जैन समाज एवं गैर-जैन समाज के सभी लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

 #विनोबा_भावे_विश्वविद्यालय_में_छात्रों_का_धरना_15दिन_में__समाधान_नहीं_तो_उग्र_आंदोलनअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा...
19/04/2026

#विनोबा_भावे_विश्वविद्यालय_में_छात्रों_का_धरना_15दिन_में__समाधान_नहीं_तो_उग्र_आंदोलन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर एक दिवसीय छात्र हुंकार धरना आयोजित किया गया ।, इस दौरान परिषद के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध उग्र आंदोलन करने को वाद्य होगा।उन्होंने कहा कि परिसर हमेशा छात्र हेतु और सामाजिक सरोकारों के लिए संघर्ष करती रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार आवाज उठाती रही है। वहीं प्रदेश SFS सह संयोजक ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है , जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। धरना के दौरान परिषद ने कई प्रमुख मांग रखी जिनमें लंबित परीक्षा आयोजित करना, छात्र संघ चुनाव करना , शिक्षक की नियुक्ति , सत्र नियमित करना , मूलभूत सुविधाएं बहाल करना और आर्थिक अनियमितताओं की जांच शामिल है। नगर मंत्री नीरज चौधरी ने गिरिडीह जिला के कॉलेज की समस्याओं की बात रखी। कुलपति ने संविधान का आश्वासन दिया लेकिन परिषद ने स्पष्ट कहा की समस्याओं में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।

Address

Jai Ram Nagar
Giridih

Telephone

+918434727570

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apka giridih posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share