Giridih News

Giridih News गिरिडीह जिले की तमाम खबरें देखिए गिरिडीह न्यूज़ में। जिले की सबसे विश्वसनीय न्यूज चैनल ,गिरिडीह न्यूज़।

25/08/2026

ईद-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

आगामी मिलाद-उन-नबी पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से...
25/08/2026

आगामी मिलाद-उन-नबी पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल का निरीक्षण उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार एवं उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी द्वारा किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों की तत्परता, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित कार्रवाई तथा आपसी समन्वय के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ निर्वहन करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता के साथ कार्य करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25/08/2026

जमीन के हिस्सेदारी को लेकर बवाल, मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाना

21/08/2026

झण्डा मैदान प्रकरण

झामुमो नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन का विरोध किया और कहा कि छात्र के शक्ल में पहुंचे गुण्ड़ो को कानून पर भरोसा नहीं रहा इसलिए गुण्डागर्दी पर उतर आये, कहा ऐसे देशद्रोहियों को झामुमो बर्दास्त नहीं करेगी।

इधर गिरिडीह निवासी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दिया बड़ा बयान। कहा अगर छात्र डंडा लेकर सड़कों पर उतर जाय तो झामुमो नेताओं को भागने का रास्ता नहीं मिलेगा।

19/08/2026

मिथिलेश यादव ह/त्या कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

18/08/2026

खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा

पुरे झारखंड के बहुचर्चित जिले गिरिडीह का विख्यात गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र लगातार सुर्खियों में रहा है।इस बार फिर से सुर्...
18/08/2026

पुरे झारखंड के बहुचर्चित जिले गिरिडीह का विख्यात गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र लगातार सुर्खियों में रहा है।

इस बार फिर से सुर्खियों में आने का मुख्य कारण यह है कि यहां का गिरिडीह कोवाड़ रोड में तेलोडीह मुख्य मार्ग यहां की विधायक के अनदेखी का शिकार हो गया है इसका सबूत यहां की सड़कें दे रही हैं।

इस रोड पर एक नहीं कई तालाब बन गये हैं जो एक बार फिर इस क्षेत्र के विधायक कल्पना सोरेन का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रहा है लेकिन विधायक महोदया का ध्यान सड़क पर नहीं जा रहा है। रोजाना यहां तालाबनुमा रोड में दुर्घटना हो रही है लोग चोटिल हो रहे हैं और किसी भी संबंधित अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया।

आखिरकार तेलोडीह मुखिया ने गांधीवादी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है जिसके तहत 19 अगस्त को मानव श्रृंखला बनाकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने की योजना है।
अब देखना होगा कि गिरिडीह जिले के अधिकारियों का अगला रूख क्या होगा।

18/08/2026

गंगाधाम से जलाभिषेक कर नवादा लौट रहे कांवरिया का वाहन पुलिया से नीचे गिरा, 9 घायल

15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह में दिखा जश्न का माहौल

Address

KINGS LODGE, TV RELAY CENTRE Road
Giridih

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Giridih News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Giridih News:

Shortcuts

Share