11/07/2025
कॉलेज में रील बनी मुश्किल, छात्राओं के मोबाइल पर रोक
#गिरिडीह: शिक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए आरके महिला कॉलेज, गिरिडीह ने छात्राओं के मोबाइल इस्तेमाल पर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग, विशेष रूप से सेल्फी, इंस्टाग्राम रील या वीडियो बनाने के लिए, अब पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
नए नियम के मुताबिक, अगर कोई छात्रा रील, वीडियो या सोशल मीडिया एक्टिविटी करते हुए पकड़ी जाती है, तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और अनुशासन को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है। कई बार देखा गया था कि छात्राएं कक्षाओं के दौरान या ब्रेक में मोबाइल का दुरुपयोग करती थीं, जिससे अन्य छात्राओं पर भी गलत प्रभाव पड़ता था।
कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कदम उनके भविष्य और पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।