Johar Sariya

Johar Sariya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Johar Sariya, Digital creator, suriya, Giridih.

सरिया और आसपास की हर छोटी_बड़ी खबर के साथ_साथ राज्य व देश-दुनिया की ,,खबर का विश्वशनीय, निष्पक्ष, और स्थानीय मुद्दों की सटीक रिपोर्टिंग सबसे पहले आप तक! 🆕©️®️🏧
अपने क्षेत्र से जुड़े रहने के लिए 🔆Johar Sariya🔆 पेज को fallow करें! 🆗
✍️धन्यवाद!! 🙏

करमाटांड़ के पास दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पहचान नहींबिरनी/धनवार: बिरनी-धनवार सीमा क्षेत्र स्...
03/06/2026

करमाटांड़ के पास दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पहचान नहीं

बिरनी/धनवार: बिरनी-धनवार सीमा क्षेत्र स्थित करमाटांड़ यात्री शेड के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है तथा दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृत महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करें।



31/05/2026

कोचिंग संचालक पर छात्रा से अभद्र व्यवहार का आरोप, पुलिस जांच में जुटी!🔥

बगोदर के सरिया रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक शाहिद अंसारी पर एक छात्रा ने पढ़ाई के दौरान कथित रूप से अनुचित तरीके से छूने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने इस संबंध में अपने परिजनों को शिकायत दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने संबंधित शिक्षक की पिटाई कर उसे बगोदर पुलिस के हवाले कर दिया।💥

पीड़िता की ओर से थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ध्यान दें: आरोपों की जांच जारी है। पुलिस या न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक संबंधित व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता।





30/12/2025

केशवारी मे अटल चौक मे बने गोलम्बर को रात 2 बजे रात सरिया प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता लाठी मार्च निकाल कर सरिया, अनुमंडल का घेराव किया, वहीं पुलिस प्रशासन पर आरोप भी लगाए की धारा 163 का हवाला देते हुए अटल जी की जयंती मनाने से रोकने का प्रयास किया, गया परंतु, प्रशासन ने रात के अंधेरे मे उसी 163 का उल्लंघन करते हुए गोलम्बर को रातों रात हटवा दिए!! 🔥

#सरिया #केशवारी

#नागेंद्र

बगोदरडीह के गोकुलनगर में पेवर्स ब्लॉक पथ का विधायक ने किया उद्घाटनबगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगोदरडीह पूर्वी पंचायत के...
28/12/2025

बगोदरडीह के गोकुलनगर में पेवर्स ब्लॉक पथ का विधायक ने किया उद्घाटन

बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगोदरडीह पूर्वी पंचायत के गोकुलनगर में रविवार को पेवर्स ब्लॉक पथ का उद्घाटन बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो ने शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर किया।

यह पथ विधायक मद से 4 लाख 75 हजार रुपये की लागत से तापेश्वर यादव के घर से रोहित यादव के घर तक निर्मित किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास करना उनका प्रमुख कर्तव्य है। इस पथ के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में कीचड़ व जलजमाव जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।
ग्रामीणों ने पथ निर्माण कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशा राज, राजू सिंह, सुखदेव राणा, सुदीप जायसवाल, गोल्डेन जायसवाल, बैजनाथ यादव, रामेश्वर यादव, सुरेश राम, ममता पासवान, विनय यादव, राजेंद्र यादव, सिकंदर राणा, चंद्रिका यादव, कोलेश्वर यादव, अशोक यादव, प्रकाश यादव, रोहित साव, छोटी यादव, भरत यादव, बालेश्वर यादव, अर्जुन यादव, राजेश यादव, मुकेश यादव, अरुण यादव, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
#रोड

27/12/2025

केशवारी के अटल चौक मे बने गोलम्बर को तोड़े जाने और अटल जी के जन्म जयन्ती के दिन प्रशाशन के दखल अंदाजी के खिलाफ बगोदर विधानसभा मे भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर प्रशाशन के उपर काफी रोष नजर आ रही, जिसको लेकर आज सैकड़ों कार्यकर्ता सरिया बाजार मे मशाल जुलुस निकाल कर प्रशाशन को चैतया!!

#भाजपा

Address

Suriya
Giridih
MANDRAMO

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Johar Sariya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share