Gawan Giridih News

Gawan Giridih News गिरीडीह जिले के लोकल ख़बरों की जानकारी के लिए पेज को लाइक और फॉलो करें। ख़बरों की सूचना के लिए कॉल करें
📞 08114457393

गावां के वरिष्ठ व्यवसायी और 'पूजा होटल' के मालिक केदार चौधरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरगावां के प्रसिद्ध 'पूजा होटल...
30/08/2026

गावां के वरिष्ठ व्यवसायी और 'पूजा होटल' के मालिक केदार चौधरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गावां के प्रसिद्ध 'पूजा होटल' के मालिक केदार चौधरी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गावां प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

29/08/2026

देवघर/मधुपुर: सिद्धपीठ श्री पथरोर माता मंदिर में सदियों से चली आ रही सनातन परंपराओं और विशिष्ट विधि-विधान के अनुसार ही मां भगवती की नित्य पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न होती है। मंदिर के स्थानीय पुजारी के अनुसार, यह स्थल केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि अलौकिक शक्ति और अखंड विश्वास का प्रतीक है।
​स्थानीय पुजारी के अनुसार, पथरोर माता के द्वार से कभी कोई याचक खाली हाथ नहीं लौटता। सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद को मां भगवती अवश्य पूरा करती हैं।

28/08/2026

नेपाल बाढ़ का वीडियो

25/08/2026

सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, श्रावण की अंतिम सोमवारी पर दिखा छात्राओं का हुनर

गावां सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, पटना गावां में श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक मेहंदी की डिजाइन बनाकर अपनी कलाकृति का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सबसे सुंदर प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक रणवीर कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ कला-कृति का भी जीवन में अहम भूमिका है। ऐसे आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से छात्रा संजना कुमारी, रुकसार आफरीन, ममता परी, सृष्टि, अंशिका, आरती, सलोनी, सोनम राजनंदनी, अंशु प्रिया, अदिति,कल्पना , तनु , आयुषी नंदनी और वनिशा सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

22/08/2026

गावां से बोल बम के जयकारों के साथ बाबाधाम रवाना हुई युवाओं की टोली, भक्तिमय हुआ माहौल

​गावां (गिरिडीह): पवित्र सावन माह को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में गावां प्रखंड से युवाओं की एक विशेष टोली "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुई।
​प्रस्थान से पूर्व सभी शिवभक्तों ने स्थानीय काली मंडा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में ढोल-ढाक और शिव भजनों की धुन पर युवा थिरकते नजर आए।
​सुलतानगंज से उठाएंगे गंगाजल
कांवर यात्रा पर निकले युवाओं ने बताया कि वे सबसे पहले बिहार के सुलतानगंज पहुंचेंगे। वहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरकर लगभग 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय करते हुए बाबाधाम देवघर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

21/08/2026

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में जमकर हंगामा हुआ। छात्र संगठनों का आरोप है कि कार्यक्रम की तैयारी के दौरान झामुमो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुतला दहन का विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और गाली-गलौज भी की गई। इस दौरान पुतला छीन लिया गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और छात्र संगठन के लोग मैदान से निकल गए। घटना के बाद छात्र संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, झामुमो की ओर से घटना पर प्रतिक्रिया स्पष्ट नहीं हो सकी है।

21/08/2026

झंडा मैदान में हाई-वोल्टेज ड्रामा: CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों को झामुमो कार्यकर्ताओं ने खदेड़ा

देखे वीडियो

21/08/2026

स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल: गावां में जब मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस को लगाना पड़ता धक्का

ग्रेसिया पब्लिक स्कूल, गावां में मनाया गया विश्व मच्छर दिवस
20/08/2026

ग्रेसिया पब्लिक स्कूल, गावां में मनाया गया विश्व मच्छर दिवस

गुप्त सूचना पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध पत्थरों से लदी बोलेरो जब्त, चालक फरारगावां (गिरिडीह): देर रात वन विभाग की...
20/08/2026

गुप्त सूचना पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध पत्थरों से लदी बोलेरो जब्त, चालक फरार

गावां (गिरिडीह): देर रात वन विभाग की टीम ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सदा बायरल पत्थरों से लदी एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। यह कार्रवाई सहायक वन संरक्षक (गावां) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
मामले की जानकारी देते हुए वन पाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि डोडलखार जंगल के रास्ते अवैध रूप से सदा बायरल पत्थर लोड कर जामडार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन पाल राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई।

Address

Giridih
815313

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gawan Giridih News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gawan Giridih News:

Shortcuts

Share