22/08/2026
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र): एक महंगे आईफोन (iPhone) को पाने और उसकी किस्त चुकाने की जिद में हंसते-खेलते परिवार के तीन सदस्य असमय ही काल के गाल में समा गये. छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव में 'खावल्या' पहाड़ी पर शुक्रवार 21 अगस्त को कुणाल छांगुड़े (19), उसके पिता मुरलीधर (48) और मां संगीता छांगुड़े (42) की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गयी.
खबरों के अनुसार, 19 वर्षीय युवक अपने महंगे आईफोन की किस्तें न भर पाने के कारण परेशान था. उसने पहाड़ी पर चढ़कर अपनी जान देने की चेतावनी दी. उसके माता-पिता उसे समझाने और बचाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान, पिता ने जब उसे सुरक्षित स्थान पर खींचने का प्रयास किया, तो दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे गिर गए. इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई. इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाने के कारण उसकी मां ने भी उसी स्थान से छलांग लगा दी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक के पिता मुरलीधर ट्रक ड्राइवर थे. दो दिन पहले ही घर लौटे थे. कुणाल ने घर पर �