11/05/2026
डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी ने सड़क हादसों पर दिखाई सख्ती, व्यावसायिक संगठनों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक!!!
डुमरी में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) ने स्थानीय व्यावसायिक संगठनों और डुमरी के सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ,वाहन मालिकों एवं व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
डुमरी में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय —
सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर रोक।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करें तथा ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लगाएं।
इस दौरान व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव रखे। कई लोगों ने मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने, सड़क किनारे अवैध पार्किंग हटाने एवं भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की मांग की।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रशासन जल्द ही विशेष अभियान चलाएगा। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
स्थानीय व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
जनहित में प्रशासन का यह कदम सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
पप्पु सिन्हा समाजसेवी, डुमरी विधानसभा