Nav Bihan

Nav Bihan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nav Bihan, Media/News Company, New Barganda, Giridih.

Nav Bihan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो समाज के हर वर्ग तक ताजा और सटीक समाचार पहुंचाने के लिए समर्पित है। हम राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, और स्थानीय खबरों के साथ-साथ विशेष रिपोर्ट्स भी प्रदान करते हैं, ताकि पाठक तथ्यों से बावस्ता रहें।

गिरिडीह। गिरिडीह - डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पीरटांड़ पेट्रोल पम्प के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को सामने स...
08/06/2026

गिरिडीह। गिरिडीह - डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पीरटांड़ पेट्रोल पम्प के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार 55 वर्षीय चेतलाल साव की मौत हो गई। मृतक पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खुखरा पंचायत के जमुआ टांड़ का रहने वाला था।

बताया जाता है कि चेतलाल साव अपने बाइक नंबर जेएच 11डब्लू 5455 घर से पीरटांड़ जा रहा था। इसी क्रम में पीरटांड़ पेट्रोल पम्प के पास डुमरी की ओर से आ रहे जेएच 09 बीबी 6108 नंबर के पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे चेतलाल साव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरन्त पीरटांड़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चेतलाल को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां घटना की सूचना मिलने के पूर्व से मौजूद भाजपा नेता मनोज साहू, मोहम्मद सलीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोगों ने तत्काल इलाज शुरू करवाया, लेकिन इलाज के दौरान ही चेतलाल साव की मौत हो गई।

इधर घटना से जहां मृतक के परिजन मर्माहत है वहीं पीरटांड़ पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

08/06/2026

Giridih Triple Murder: पिता ने धारदार हथियार से 3 बेटियों को उतारा मौ,त के घाट

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव मे...
08/06/2026

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपनी तीनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव तथा मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

समाचार लिखे जाने तक मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा थी।

इस ख़बर का अपडेट अभी जारी है..............

08/06/2026

फिलिपिन्स में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 5 लोगों की मौत, सुनामी की चेतावनी

फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ के सरंगानी तट के पास समुद्र में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। इस भूकंप से अब तक 5 लोगों की मौत की अपुष्ट खबरें आ रही हैं।

भूकंप के तेज झटकों के बाद फिलीपींस की ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। प्रशासन ने समुद्र तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंचे स्थानों पर जाने और सुरक्षित क्षेत्रों में शरण लेने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानों पर एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।

भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि लोग घबराकर घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए। सरंगानी और आसपास के इलाकों में बिजली और दूरसंचार सेवाएं प्रभावित होने की खबरें हैं। कई जगहों पर कुछ भवनों के गिरने, दरारें आने और सामान गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

फिलीपींस के राष्ट्रपति Ferdinand Marcos Jr. ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सुनामी चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। सरकार ने राहत एवं बचाव एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है।

भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

गिरिडीह: महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एलएचएस-10 (रेलवे अंडरपास) में सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूर्व रेलवे ने मह...
07/06/2026

गिरिडीह: महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एलएचएस-10 (रेलवे अंडरपास) में सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूर्व रेलवे ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 7 जून 2026 की रात 9 बजे से 8 जून 2026 की सुबह 5 बजे तक अंडरपास क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान लगभग 8 घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।

पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (वर्क्स), मधुपुर द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के लिए एलएचएस-10 के समीप अस्थायी रूप से सड़क यातायात पर रोक लगाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

रेलवे ने इस कार्य के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), बंगाबाद थाना एवं संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग का अनुरोध किया है। साथ ही निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी मांग की गई है।

अधिकारियों के अनुसार यह कार्य क्षेत्र के लोगों की सुविधा और सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि निर्माण अवधि के दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। प्रशासन ने आम लोगों से निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और अनावश्यक रूप से कार्यस्थल के आसपास भीड़ नहीं लगाने का अनुरोध किया है।

गिरिडीह। भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक शनिवार को बस स्टैंड रोड स्थित एक स्थानीय होटल में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु ...
06/06/2026

गिरिडीह। भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक शनिवार को बस स्टैंड रोड स्थित एक स्थानीय होटल में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल के विकास कार्यकाल को जन -जन तक पहुंचाना, एक पेड़ मां के नाम बूथ स्तर पर लगाने, विश्व योग दिवस पर बूथ स्तर पर योग कराने और नगर कार्यालय का जीर्णोदार तथा नगर मंडल के संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद उपस्थित थे l वहीं बैठक का संचालन राजेश जायसवाल ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहिल शर्मा ने किया l


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दलित बस्ती में जाकर सेवा भाव से सेवा करना है। उनके घर खाना खाना है, उनके सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच अपना अनुभव को साझा किये। साथ ही उन्होंने मोदी जी के 12 साल के कार्यकाल के विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा । वहीं नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि पार्टी के द्वारा निर्देशित सात विषय पर चर्चा की गई। संगठन को धारदार बनाने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील किया गया है और पार्टी ने जो जवाब देही उन्हें दी है उस पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं। कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि गिरिडीह नगर कमेटी सबसे सशक्त कमिटी बनेगी।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, विनय सिंह, जिला महामंत्री संदीप डांगेच, सुभाष सिन्हा, मुकेश जालान, हरविंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, सुनित कुमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, शैवाल घोष, अमित आर्या, रीना देवी, अनिल सिंह, टिंकू सिन्हा नीलू सिन्हा, रिशु गुप्ता, गुड़िया देवी, महेश्वर सिंह, आदित्य यादव, नीतू देवी, निशांत कुमार, पवन साव, गुड्डू केसरी, मनोज राम, विकास यादव, सपना, अनिल मिश्रा, अभय कुमार, प्रताप दाससिन्हा, रंजय कुमार, आकाश सिंह, दिनेश कुमार, अरुण बरनवाल, ललन रविदास, गुलाब साव, माखन चंद्रवंशी, रुपेश कुमार, अजय पाठक, राजकुमार गुप्ता, शिवपुजन कुमार, ऋतिक चंद्रवंशी, आशीष जालान, विकास कुमार, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, राजेश राम, गौरव कुमार, अंशु सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अनूप सिंह, रणधीर सिंह, विजय कुमार सिंह, रितेश कुमार सिन्हा, डुग्गू रवानी, संदीप कुमार,अनुज कुमार साव, मनीष राम, संदीप गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l

गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह पंचायत के अंतर्गत बरियारपुर में मशरूम व हैचरी प्लांट के संचालन से प्रदूषित हो रहे खं...
06/06/2026

गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह पंचायत के अंतर्गत बरियारपुर में मशरूम व हैचरी प्लांट के संचालन से प्रदूषित हो रहे खंडोली डैम के पानी मामले को लेकर शनिवार को झारखंड प्रदूषण बोर्ड की एक टीम गिरिडीह पहुंची। टीम में शामिल प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के अधिकारी मनीश कुमार ने बरियारपुर पहुंचकर मशरूम व हैचरी प्लांट के साथ आस-पास के क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लांट के अंदर जाकर जहां व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं प्लांट के बाहर फैके गए कचरों का भी निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की और प्लांट से निकलने वाले बदबू को भी महसूस किया। इस दौरान मौके पर मौजूद जेएलकेएम नेता नागेन्द्र चन्द्रवंशी, स्थानीय मुखिया सद्दीक अंसारी सहित अन्य लोगों ने जांच के लिए आए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को प्लांट से निकलने वाले कचरे और गंदा पानी के कारण प्रदूषित हो रहे खंडोली जलाशय व आस पास के क्षेत्र से अवगत कराया।

विदित हो कि पिछले वर्ष बरसात के मौसम में अंडा व मशरूम के प्लांट से निकलने वाले कचरे के कारण खंडोली जलाशय का पानी प्रदूषित होने तथा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण फैलने के मामले को स्थानीय मुखिया सद्दीक अंसारी के द्वारा उठाया गया था। मामले को लेकर जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन भी चलाया गया था। वहीं गिरिडीह के हेल्पिंग क्रॉप्स फाउंडेशन के पर्यावरण सेल के राज्य सचिव जगजीत सिंह बग्गा ने राष्ट्रीय मनवाधिकार आयोग से शिकायत की थी। जिसके आलोक राष्ट्रीय मनवाधिकार आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव को आठ सप्ताह के अंदर मामले की जांच करवाकर रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद मुख्य सचिव द्वारा झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मामले की जांच के लिए प्रेषित किया था। परिणाम स्वरूप आज झारखंड प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड की टीम जांच के लिए पहुंची थी।

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के विरु...
06/06/2026

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग मामले में कुल 13 भारी वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के तहत बगोदर थाना क्षेत्र में 10 वाहन, निमियाघाट थाना क्षेत्र में 2 वाहन तथा मधुबन थाना क्षेत्र में 1 वाहन को ओवरलोड पाए जाने पर जब्त किया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेजों एवं निर्धारित भार क्षमता की भी जांच की गई।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सड़कों को भी क्षति पहुंचती है। ऐसे मामलों पर जिला प्रशासन की लगातार नजर है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने वाहन मालिकों एवं चालकों से परिवहन नियमों का पालन करने तथा निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की अपील की।

गिरिडीह। देवरी प्रखंड अंतर्गत लवानियां मौजा में स्वीकृत तालाब निर्माण योजना को लेकर ग्रामीणों से मिल रहे शिकायतों एवं आप...
06/06/2026

गिरिडीह। देवरी प्रखंड अंतर्गत लवानियां मौजा में स्वीकृत तालाब निर्माण योजना को लेकर ग्रामीणों से मिल रहे शिकायतों एवं आपत्तियों के मद्देनजर उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को देवरी पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्र का गहन अवलोकन करते हुए ग्रामीणों एवं किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं और आशंकाओं से अवगत हुए।

निरीक्षण के दौरान एक बरगद के पेड़ के नीचे ग्रामीणों के साथ बैठकर उपायुक्त ने उनकी शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त को अवगत कराते हुए बताया कि प्रस्तावित तालाब में पानी भरने की स्थिति में आसपास के कृषि क्षेत्रों में जलभराव होने की संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। जिसके बाद उपायुक्त श्री यादव ने स्वयं उन खेतों का निरीक्षण किया, जहां किसानों द्वारा फसल डूबने की आशंका जताई गई थी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए योजना के प्रत्येक तकनीकी पहलू का पुनर्मूल्यांकन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तालाब निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की। योजना की उपयोगिता, तकनीकी व्यवहार्यता, जल संचयन क्षमता तथा किसानों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर गहन विचार-विमर्श एवं मंथन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जल स्रोतों की उपलब्धता, जल निकासी की व्यवस्था तथा लिफ्ट इरिगेशन की संभावनाओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त ने श्री यादव कहा कि यह योजना क्षेत्र के जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और बरसात के पूर्व इसे पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि तालाब की गहराई एवं संरचना ऐसी हो कि किसी भी किसान के खेत या फसल को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को लाभ पहुंचाना है, इसलिए किसी भी योजना के क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन विकास और जनहित के बीच संतुलन स्थापित करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा।

देवरी से निकलने के बाद उपायुक्त ने जमुआ प्रखंड अंतर्गत पालमो स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर तालाब निर्माण से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि तालाब निर्माण से जुड़ी जो भी तकनीकी अथवा स्थानीय समस्याएं हैं, उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों एवं ग्रामीणों को मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए तालाबों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रयास न केवल कृषि उत्पादन को बढ़ावा देंगे, बल्कि भविष्य में जल संकट से निपटने में भी सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में खोरीमहुआ एसडीएम, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, जमुआ अंचलाधिकारी, देवरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पिपराडीह पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे पिता औ...
06/06/2026

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पिपराडीह पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे पिता और पुत्र की मौत हो गई। दो कारों और एक बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में जहां 6 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में उसके पिता की भी रास्ते में मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक किशोरी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि खांकीकला निवासी अब्बु हयात अपनी पत्नी रुबेना खातून, पुत्री अलीना परवीन और 6 वर्षीय पुत्र अमीनुल के साथ बाइक से बेरगी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान पिपराडीह पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी पहली कार से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गया। घटना में बाइक सवार पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 6 वर्षीय अमीनुल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमीनुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अब्बू हयात और रूबीना खातून की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन अब्बू हयात ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इधर घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को जब्त कर थाना ले गई है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Address

New Barganda
Giridih
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nav Bihan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share