Giridih Local News

Giridih Local News Jharkhand Update

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड में आज 50 एकड़ क्षेत्र में फैले 7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने भव्य इको पार्क का उद्घाट...
17/04/2026

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड में आज 50 एकड़ क्षेत्र में फैले 7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने भव्य इको पार्क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधायक मंजू कुमारी और जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, वन पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस पार्क के बनने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को प्रकृति के बीच मनोरंजन और घूमने के लिए एक नया सुंदर स्थान उपलब्ध हुआ है। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

जिले की बगोदर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. इ...
16/04/2026

जिले की बगोदर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी की ओर से जीटी रोड के रास्ते एक पिकअप वैन में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बगोदर की ओर लाई जा रही है.
सूचना के आधार पर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने जीटी रोड स्थित महुरी ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान डुमरी की ओर से आ रही पिकअप वैन (BR 01GE 7074) को रोकने का प्रयास किया गया.
पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस के पीछा किए जाने पर कुछ दूरी पर संतरूपी जंगल के पास वैन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मौके पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शराब तस्करों की पहचान में जुटी है. साथ ही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

जिले में डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास बड़ी घटना हुई है. जहां एक साथ तीन ट्रक आपस में टकरा गई, जिसके बाद तीनों गाड़ियों म...
16/04/2026

जिले में डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास बड़ी घटना हुई है. जहां एक साथ तीन ट्रक आपस में टकरा गई, जिसके बाद तीनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. गुड़ लदे ट्रक और कोयला लदे ट्रक में भीषण टक्कर हुई है.
हालांकि, इस भीषण घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने आग बुझाने में जुट गई है.

आग की तेज लपटें को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि चालक और खलासी वाहन के अंदर फंसे हो सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार कुलगो के पास दो ट्रक पहले से खड़ी थी, इसी बीच बगोदर से डुमरी की ओर आ रही एक ट्रक ने खड़ी दोनों ट्रकों में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों ट्रकों में जोरदार तरीके से आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इसकी फायर ब्रिगेड टीम को दी.

झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध प...
15/04/2026

झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर पर हमला कर आगजनी कर दी, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्यामनगर टोला निवासी चंदन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी बिंदिया देवी का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की खबर मिलते ही हजारीबाग जिले के बरही (घुटवाटांड) से मृतका के परिजन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।

अपनी बेटी की मौत से भड़के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते भीड़ ने घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस ने दलबल के साथ पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने कुएं से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतका और उसके ससुराल वालों के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, मायके पक्ष इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। गिरिडीह पुलिस के अनुसार, गांव में फिलहाल शांति है लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस आगजनी और कानून हाथ में लेने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

पीरटांड़ के उज्ज्वल पांडेय ने NDA में AIR 104 रैंक हासिल की, खुशी की लहरगिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर ...
14/04/2026

पीरटांड़ के उज्ज्वल पांडेय ने NDA में AIR 104 रैंक हासिल की, खुशी की लहर
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव निवासी उज्ज्वल पांडेय ने यूपीएससी NDA परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 104 हासिल की है।

उज्ज्वल पांडेय, उमेश कुमार पांडेय और सविता देवी के पुत्र हैं। वे दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटे हैं।
उज्ज्वल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गिरिडीह के ही एक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नियमित तैयारी करते हुए NDA परीक्षा में सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि के साथ उज्ज्वल पांडेय का चयन भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में हुआ है, जहां वे आगे चलकर फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर अपनी सेवा देंगे। उज्ज्वल की इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे गिरिडीह जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया है।

गिरिडीह लाइव परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के दुलिया करम गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में पंचायत के बाद सोमवार देर श...
14/04/2026

झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के दुलिया करम गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में पंचायत के बाद सोमवार देर शाम युवक रणजीत सोरेन ने तनाव में आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद स्वजन में मातम पसरा हुआ है।

गांव में लड़का-लड़की के मामले को लेकर हुई पंचायत में लड़के पक्ष पर दबाव बनाने और जुर्माना लगाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मृतक के स्वजन खुलकर किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, रणजीत का गांव की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के स्वजन ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसके बाद रणजीत ने लड़की की फोटो वायरल कर दी थी। उसने लिखा था कि उसका लड़की से प्रेम संबंध है और उससे कोई शादी न करे।

इस मामले को गांव के लोगों ने गंभीरता से लिया और आदिवासी समाज की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में युवक को डांट-फटकार लगाई गई। जुर्माना लगाने की बात भी सामने आ रही है।

मृतक के पिता मंगरू सोरेन ने बताया कि लड़का-लड़की के मामले में पंचायत हुई, जिसमें उनका पक्ष हार गया। इसके बाद रणजीत घर आया। उस समय छोटा बेटा और बेटी पानी लाने गए हुए थे। इसी दौरान रणजीत ने घर में फांसी लगा ली।

इस बीच, गांव के एक व्यक्ति ने पंचायत में हुई सच्चाई बताने की कोशिश की, लेकिन उसे बोलने नहीं दिया गया। मृतक की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। घटना के बाद भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले दो महीनों के भीतर आदिवासी समाज के दो और मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
रणजीत इस तरह की घटना का चौथा मामला है। गांव में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोग चिंतित हैं।

घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। क्षेत्र के चौकीदार की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि सूचना पुलिस तक क्यों नहीं पहुंच रही है। मामले को लेकर तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वे व्यस्त बताए गए।

संविधान निर्माताडॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रजिस्ट्री ऑफिस के पास संविधान नि...
14/04/2026

संविधान निर्माताडॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रजिस्ट्री ऑफिस के पास संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया.
इसके बाद मंत्री अम्बेडकर चौक का भी उद्घाटन किया. इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ महापौर प्रमिला मेहरा,उप महापौर सुमित कुमार,डीसी रामनिवास यादव,एसपी डॉ बिमल कुमार,एसडीएम श्रीकांत विषपुते समेत कई लोग मौजूद रहे.

इस मौके पर मंत्री सुदिव्यसोनू ने बाबा साहेब की विचारों पर प्रकाश डाला. कहा कि बाबा साहेब ने आने वाली पीढ़ियों के लिए और सभी को जात पात से ऊपर उठाकर एक सामान लाकर खड़ा कर दिया है।

झारखंड के गिरिडीह नगर थाना अंतर्गत कोलडीहा में बीते शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल मो. नियाज अंसारी की इलाज के दौरा...
13/04/2026

झारखंड के गिरिडीह नगर थाना अंतर्गत कोलडीहा में बीते शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल मो. नियाज अंसारी की इलाज के दौरान रविवार देर रात को मौत हो गई।
मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुबह गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को कोलडीहा के पास जाम कर दिया।घंटों चले जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

स्थिति बिगड़ती देख मंत्री सुदिव्य कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के स्वजन व प्रदर्शनकारियों से बात की। उनके आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम हटाया।

वार्ड पार्षद नूरुल होदा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वह मामले की जानकारी लेने नगर थाना पहुंचे, तो एसआइ विक्रम सिंह ने उनके साथ अभद्रता की। नूरुल होदा ने कहा, जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार निंदनीय है। उसने मंत्री से इसकी शिकायत की है।

शिकायत पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आरोपी SI विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और केस के जांच अधिकारी (IO) को बदलने का निर्देश दिया।

स्वजन ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतक के भाई मोईन अंसारी का आरोप है कि उनका भाई घर से सड़क पर निकला था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने गलत साइड से आकर टक्कर मार दी। मोईन अंसारी ने कहा दुर्घटना करने वाले बाइक सवार को पुलिस पकड़ी थी, पर थोड़ी देर बाद ही छोड़ दिया गया। हम न्याय चाहते हैं।

मंत्री ने दिया मुआवजे और निष्पक्ष जांच का भरोसा
मौके पर पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार ने मृतक के स्वजन से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, दुर्घटना में मृत मो. नियाज अंसारी के स्वजन को सरकारी प्राविधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा और परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने यह भी दोहराया कि आरोपी SI को निलंबित करने व केस के IO को बदलने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। मंत्री के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया । तब यातायात सामान्य हो सका।

14 अप्रैल को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद खरमास का समापन हो जाएगा। खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर से शा...
13/04/2026

14 अप्रैल को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद खरमास का समापन हो जाएगा। खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर से शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। 14 मार्च से खरमास शुरू होने के बाद से मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग गया था। ऐसे में विवाह, मुंडन, उपनयन आदि संस्कारों के मुहूर्त नहीं बन रहे थे। लेकिन अब 14 अप्रैल की सुबह 11:45 बजे सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ खरमास का समापन हो जाएगा।

हालांकि, वैवाहिक मुहूर्त 20 अप्रैल से शुरू होगा। अप्रैल और मई माह में विवाह के लिए आठ-आठ शुभमुहूर्त हैं। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास होने के कारण मांगलिक कार्य पर विराम रहेगा। उसके बाद 19 जून से फिर से वैवाहिक मुहूर्त शुरू होगा। जून में नौ और जुलाई माह में पांच शुभमुहूर्त रहेंगे।

बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानदारों को उम्मीद

खरमास के दौरान बाजारों में अपेक्षाकृत सुस्ती देखी जा रही थी, लेकिन अब दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। कपड़ा, गहना, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

व्यापारियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद से विवाह सीजन जोर पकड़ लेगा, जिससे कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं टेंट, बैंड बाजा, कैटरर, हलवाई और खाना बनाने वाले कारीगरों को कारोबार शुरू होने की उम्मीद प्रबल है।

आगामी 16 तारीख को गिरिडीह के पचम्बा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। यह कॉलेज...
13/04/2026

आगामी 16 तारीख को गिरिडीह के पचम्बा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। यह कॉलेज 35 एकड़ जमीन में बनकर तैयार होगा, जिसके लिए बाउंड्री का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Address

Giridih

Telephone

+16203956920

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Giridih Local News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Giridih Local News:

Share