04/06/2026
राशन ढुलाई में अनियमितता का आरोप, डीएसडी संवेदकों की जांच और कार्रवाई की मांग
गिरिडीह में डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) व्यवस्था के तहत राशन ढुलाई में अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन झारखंड ने आरोप लगाया है कि कई डीएसडी संवेदक टेंडर के दौरान दर्शाई गई वाहनों की संख्या के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। फेडरेशन के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल ने कहा कि पर्याप्त वाहन नहीं चलने के कारण राशन समय पर जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक नहीं पहुंच पाता, जिससे लाभुकों को परेशानी होती है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से पूरे मामले की जांच कर दोषी संवेदकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।