08/09/2026
रामगढ़। चुट्टूपालू घाटी में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रांची की ओर से सरिया लेकर हजारीबाग जा रहा एक ट्रेलर वन विभाग के रेस्ट हाउस के सामने अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौ,त हो गई।
सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेलर पर लदे सरिया को हटाकर दोनों श,वों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने श,वों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, घाटी में तीखी ढलान के कारण हादसा हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति खाई में दबा तो नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार चुट्टूपालू घाटी लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बनी हुई है।