Dumri News

Dumri News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dumri News, Media/News Company, Dumri, Giridih.

डुमरी: डुमरी-नावाटांड़ सड़क पर पिलुवा मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ...
26/08/2026

डुमरी: डुमरी-नावाटांड़ सड़क पर पिलुवा मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौ,त हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि नवीन अपनी बहन के घर आहारडीह गया था। वहां से बाइक से वापस लौटने के दौरान पिलुवा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के मुखिया प्रदीप प्रसाद स्वजनों के साथ देर रात डुमरी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर श,व को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को गिरिडीह भेज दिया। नवीन तीन बहनों का इकलौता भाई था।

26/08/2026

सुबह से शाम तक राखी बांधने के शुभ अवसर, जानिए रक्षाबंधन के खास मुहूर्त

26/08/2026

ईद मिलादुन्नबी पर डुमरी में दिखी आस्था की झलक, जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

25/08/2026

डुमरी में भीषण सड़क हादसा, गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौ,त

25/08/2026

डुमरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

डुमरी थाना क्षेत्र के चेगरो निवासी जिरवा देवी ने अपने पुत्र जागेश्वर सिंह की संदिग्ध मौ,त को लेकर बगोदर थाना में आवेदन द...
25/08/2026

डुमरी थाना क्षेत्र के चेगरो निवासी जिरवा देवी ने अपने पुत्र जागेश्वर सिंह की संदिग्ध मौ,त को लेकर बगोदर थाना में आवेदन देकर ह,त्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, जागेश्वर सिंह 24 अगस्त को आंख का इलाज कराने के लिए घर से 25 हजार रुपये लेकर निकला था। शाम करीब चार बजे फेसबुक मैसेंजर के जरिए रंजीत सिंह ने उसके बड़े भाई को जागेश्वर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी। परिजन बगोदर के कांडू टोला स्थित फुचूदू देवी के घर पहुंचे, जहां जागेश्वर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मां का कहना है कि उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने प्रेम-प्रसंग की आशंका जताते हुए कंचन देवी और फुचूदू देवी की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसरी बाजार। सावन पूर्णिमा एवं झूलन महोत्सव के पावन अवसर पर स्टेशन रोड स्थित श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में तीन दिवस...
25/08/2026

इसरी बाजार। सावन पूर्णिमा एवं झूलन महोत्सव के पावन अवसर पर स्टेशन रोड स्थित श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में तीन दिवसीय प्रवचन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 26, 27 और 28 अगस्त 2026 को प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन में चित्रकूट धाम से पधार रहीं साध्वी राधे श्वेतंबरा जी एवं साध्वी रीना प्रिया जी श्रद्धालुओं को प्रवचन के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश देंगी। आयोजन को लेकर सनातन प्रेमियों में उत्साह है। ठाकुरबाड़ी की ओर से सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर साध्वी के प्रवचन सुनने और भजन संध्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन भक्तों के लिए आध्यात्मिक शांति और पुण्य प्राप्ति का अवसर है।

डुमरी: पारसनाथ महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से “सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव” विषय पर स...
25/08/2026

डुमरी: पारसनाथ महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से “सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पिन्टू कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि घाघरा साइंस कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार और विशिष्ट अतिथि इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. बासुदेव प्रसाद रहे। विषय प्रवेश प्रो. डॉ. उमा पांडेय ने कराया। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों के प्रति सचेत किया। वहीं अतिथियों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के साथ इसके दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। संगोष्ठी में महाविद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

25/08/2026

26वें दिन भी जारी रही कांवरियों की सेवा, क्षितिज हॉस्पिटल ने बढ़ाया मदद का हाथ

24/08/2026

पारसनाथ पहाड़ को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद, स्थानीय लोगों ने वायरल दावों पर दी सफाई

Address

Dumri
Giridih

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dumri News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share