News Line Giridih

News Line Giridih Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Line Giridih, Media/News Company, Giridih.

न्यूज़ लाइन गिरिडीह आपको करेंगे हम हर खबर से रूबरू न्यूजलाइन एक स्थानीय केबल टीवी चैनल तथा न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको गिरिडीह जिले के साथ-साथ आसपास के सभी ख़बरों की जानकारी उपलब्ध होती है। नजर हर खबर पर

26/08/2026

बराकर में बड़ा हादसा! 🚨
पीरटांड़-गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर सूखे पेड़ से कार टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है।

रक्षाबंधन से पहले झारखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा, मंईयां सम्मान की राशि जारीरांची, 26 अगस्त। रक्षाबंधन से पहले झारखंड स...
26/08/2026

रक्षाबंधन से पहले झारखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा, मंईयां सम्मान की राशि जारी
रांची, 26 अगस्त। रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त महीने की सम्मान राशि भेज दी गई है।
योजना के तहत प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की राशि आधार आधारित DBT के जरिए ट्रांसफर की गई। रांची जिले में इस मद में कुल ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि लाभुक महिलाओं के खातों में पहुंचाई गई है।
जिला प्रशासन के मुताबिक भुगतान प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि पात्र महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके।
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

गिरिडीह में कोलकाता पुलिस की दबिश, 60 लाख के जेवर बरामदगिरिडीह। कोलकाता में चोरी हुए करीब 60 लाख रुपये के डायमंड नेकलेस ...
26/08/2026

गिरिडीह में कोलकाता पुलिस की दबिश, 60 लाख के जेवर बरामद
गिरिडीह। कोलकाता में चोरी हुए करीब 60 लाख रुपये के डायमंड नेकलेस और सोने के आभूषण गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। कोलकाता के टेनियापोखर थाना की पुलिस आरोपी झूपन पासवान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर गिरिडीह पहुंची थी।
पुलिस टीम ने चैताडीह स्थित आरोपी के ससुराल में छापेमारी की, जहां से चोरी के डायमंड नेकलेस और सोने के जेवर बरामद किए गए। आरोपी कोलकाता में एक कारोबारी के घर कुक का काम करता था। आरोप है कि इसी दौरान वह घर से कीमती जेवर लेकर फरार हो गया था।
मामले में टेनियापोखर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरिडीह में बरामदगी की कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया।

26/08/2026

गिरिडीह ब्रेकिंग: 60 लाख के डायमंड नेकलेस और सोने के जेवर बरामद
गिरिडीह। कोलकाता पुलिस ने गिरिडीह पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की है। सियालदह के टेनियापोखर थाना क्षेत्र से चोरी हुए करीब 60 लाख रुपये के डायमंड नेकलेस और सोने के जेवर गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित चैताडीह से बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी झूपन पासवान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम गिरिडीह पहुंची और पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह स्थित उसके ससुराल में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के ससुराल से करीब 60 लाख रुपये कीमत का डायमंड नेकलेस और सोने के आभूषण बरामद किए। कार्रवाई के बाद कोलकाता पुलिस ने पचंबा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
बताया जा रहा है कि झूपन पासवान कोलकाता के टेनियापोखर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के घर पर कुक का काम करता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने घर की महिलाओ�

26/08/2026

कोलकाता में चोरी, गिरिडीह में बरामद हुए 60 लाख के जेवर

26/08/2026

आज गिरिडीह के मोगिया मोड़ के समीप एक नए RJ Digital Hub का भव्य शुभारंभ किया गया।

26/08/2026

लगातार बारिश से PDS दुकान में घुटने भर पानी, गरीबों के बीच वितरण होने वाला 25 क्विंटल अनाज खराब

26/08/2026

इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत (जन्मदिवस) यानी ईद मिलादुन्नबी का पर्व तेलोडिह पंचायत के ग्राम निजाम नगर और इस्लामनगर में बेहद धूमधाम, उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया।

Address

Giridih
815301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Line Giridih posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share