Piyush Kumar Journalist

Piyush Kumar Journalist हर खबर आप तक

21/07/2025
27/06/2025
समारोह पूर्वक सामुदायिक शौचालय का उद्घाटनवर्षों की जनता की मांग पूरी हुईजमुआ चौक पर एक अदद सामुदायिक शौचालय की मांग करने...
27/06/2025

समारोह पूर्वक सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

वर्षों की जनता की मांग पूरी हुई

जमुआ चौक पर एक अदद सामुदायिक शौचालय की मांग करने वाले लोगों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं कि शुक्रवार को सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन जमुआ प्रमुख मिष्टू देवी ने समारोह पूर्वक किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जमुआ न केवल गिरिडीह जिला का प्रमुख केंद्र है बल्कि देव नगरी देवघर के अलावा बिहार कोडरमा व रांची जाने वाले लोगों का एक अस्थाई पड़ाव स्थल है। कहा हर दिन दस बीस हजार लोगों का आना जाना जमुआ में रहता है।शौचालय न होने से उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ता था।भाजपा के वरिष्ठ नेता साहेब महतो ने कहा कि चीर काल से लोगों की मांग आज पूरी हुई। कहा कि शौचालय को स्वच्छ और गंदगी मुक्त रखने की जरूरत है।उप प्रमुख रब्बुल हसन ने कहा कि पंचायत समिति सदन द्वारा इस बार हर पंचायत में कुछ न कुछ जनोपयोगी कार्य हुआ है।उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमलोग बेहतर कर रहे हैं।प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि अनुभवी लोगों से भी हमलोग मशविरा करते है तब जमुआ में बदलाव दिख रहा है। कहा कि ब्लॉक परिसर में पार्क का निर्माण करवाए,एक बृहद चबूतरा बनवाए,सामुदायिक शौचालय का सौंदर्यीकरण करवाए,विभिन्न पंचायतों में दर्जनों चबूतरा,और सैकड़ों ग्रामीण पथों का पीसीसीकरण करवाए। कहा कि जनता के साथ खड़े रहने का कार्य वे करते हैं।जिप सदस्य संजय हज़ारा ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय जनोपयोगी है।विकास में कोई राजनीति नहीं हो।कार्यक्रम में जे के एल एम की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि सब मिलकर जमुआ का विकास करें तभी बदलाव दिखेगा।कार्यक्रम को विहिप के प्रखंड महामंत्री सुभाष पंडा, पंसस प्रतिनिधि पंकज यादव, चर घरा की पंसस सोनिया,मो बेलाल हेंब्रम,पूर्व मुखिया महेंद्र यादव,कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह,यूथ फॉर्स के अध्यक्ष गौतम सागर राणा,सचिव रंजीत मंडल ने भी विचार रखे।कार्यकम में सुभाष पंडा,बद्री यादव,बिरेंद्र यादव,रामजी यादव,मो अलम ,रवि रजक,रमेश बजाज,ललन यादव,वकील यादव,भरत मोदी,उज्ज्वल कुमार साहा, भोला राम,मो सरताज रंजीत यादव, राजद पूरण यादव कांग्रेस के सुभाष यादव,गोविंद हेंब्रम सहित कई लोग थे।
यह शौचालय चौक के पास है महिला पुरुष के लिए अलग अलग दो दो शौचायल है दो दो स्नानघर हैं।

19/12/2024
10/09/2024

गिरिडीह जिले के सरकारी विद्यालय की हालत देखिए बच्चों की भविष्य अंधकार मे आप तक न्यूज झारखण्ड बिहार
#झारखंड #गिरिडीह #सरकारी #स्कूल #न्यूज

04/09/2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 नोटिफिकेशन

02/09/2024

पूरे झारखंड राजभर में उत्पाद सिपाही का चिलचिलाती धूप 2:00 बजे दौड़ाया जा रहा है जिसके कारण लोग हो रहे हैं बेहोश पूरे राज्य में कई लोग का जान भी चले गए
आप तक न्यूज झारखण्ड बिहार
#उत्पाद #पुलिस #एक्साइज #रेस #झारखंड

Address

Jamua Giridih
Giridih
815318

Telephone

+919341535488

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Piyush Kumar Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share