समाधान न्यूज़

समाधान न्यूज़ झारखंड के हर छोटी बड़ी खबर सबसे पहले सम?

*मुख्यमंत्री सचिवालय**प्रेस विज्ञप्ति --469/2025**5 अगस्त 2025* *नेमरा, गोला, रामगढ़* =================  ◆ *_पूर्व मुख्यम...
05/08/2025

*मुख्यमंत्री सचिवालय*
*प्रेस विज्ञप्ति --469/2025*
*5 अगस्त 2025*
*नेमरा, गोला, रामगढ़*
=================
◆ *_पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी का रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में हुआ अंतिम संस्कार__*
=================

◆ *_मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति- रिवाज एवं रस्म के साथ दी मुखाग्नि_*
=================

◆ *_दिवंगत शिबू सोरेन जी के अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग कोनों से हजारों की संख्या में पहुंचे थे लोग_*
=================

◆ *_राज्य की जनता ने नम आंखों और व्यथित मन से दिवंगत शिबू सोरेन जी के पार्थिव शरीर को किया नमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि_*

==================

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होने के साथ झारखंड में एक युग का अवसान हो गया। रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत शिबू सोरेन जी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति- रिवाज तथा रस्म के साथ मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। इससे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास से दिवंगत शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। यहां हजारों -हज़ार की संख्या में लोगों ने भावुक और नम आंखों से "गुरुजी" को नमन कर अंतिम विदाई दी।

*_"अंतिम जोहार " के लिए उमड़ा जन सैलाब_*

क्या आम और क्या खास, दिवंगत शिबू सोरेन जी के अंतिम जोहार के लिए नेमरा गांव में जन सैलाब उमड़ पड़ा था। उनके अंतिम दर्शन के लिए राज्य के अलग-अलग कोनों से लोग पधारे थे। इनमें अति विशिष्ट व्यक्ति से लेकर आम जन तक, हर कोई शामिल था। हर किसी ने झारखंड राज्य के प्रणेता, पथ प्रदर्शक औऱ मार्गदर्शक दिशोम गुरु जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हर किसी का दिल उदास, व्यथित और आंखें नम थी।

*_रो पड़ा पूरा नेमरा_*

यूँ तो दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की जानकारी मिलने के बाद से ही उनके पैतृक गांव नेमरा में उदासी और सन्नाटा पसर चुका था। हर कोई गमगीन था। घरों में चूल्हे तक नहीं जले थे। वहीं, आज जैसे ही दिशोम गुरु जी का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा, पूरा नेमरा रो उठा। परिजन एवं सगे- संबंधी समेत राज्य के दूर दराज से आए लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। सभी ने दिशोम गुरु जी को नमन कर अन्तिम विदाई दी।
===============
* PRD(CMO)*

05/08/2025

सरिया - पुरनीडीह के डबलू विश्वकर्मा खाटू श्याम साइकिल यात्रा पर निकलते ।

23/04/2025
🚨 संवाददाता / रिपोर्टर भर्ती 🚨समाधान इंडिया नेटवर्क** झारखंड के हर जिले में पत्रकारों की भर्ती कर रहा है!  📍 **पद:** संव...
30/03/2025

🚨 संवाददाता / रिपोर्टर भर्ती 🚨
समाधान इंडिया नेटवर्क** झारखंड के हर जिले में पत्रकारों की भर्ती कर रहा है!

📍 **पद:** संवाददाता | रिपोर्टर | डिजिटल पत्रकार
📍 **स्थान:** झारखंड के सभी जिले
📍 **योग्यता:**
✅ पत्रकारिता या मीडिया में रुचि
✅ निष्पक्ष और बेबाक रिपोर्टिंग का जज़्बा
✅ वीडियो और ग्राउंड रिपोर्टिंग का हुनर

🎯 **फायदे:**
✔ डिजिटल मीडिया में करियर बनाने का सुनहरा मौका
✔ निष्पक्ष पत्रकारिता का हिस्सा बनने का अवसर
✔ पूरे झारखंड में काम करने की आज़ादी

📩 **अभी आवेदन करें!**
📞 **संपर्क करें:** 7717702926 | 9102211950

🚀 **समाधान इंडिया नेटवर्क – डिजिटल पत्रकारिता की नई पहचान!**

Address

Giridih
815312

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when समाधान न्यूज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to समाधान न्यूज़:

Share