BNB ALL INDIA NEWS

BNB ALL INDIA NEWS Stay updated on...

झारखण्ड/बिहार, रांची/गिरिडीह और बेंगाबाद एंड ऑल इंडिया से जुड़ी खबरों और जानकारियो के लिए पेज को लाइक और फॉलो करें🙏🙏

BNB Live is a English news Website by BNB ALL INDIA News group.

बेंगाबाद के गोलगो स्थित पतरो नदी से बेखौफ बालू उठाव ट्रैक्टरों ट्रक आदि से ले जाया जा रहा,बालू लदे ट्रैक्टर वाहनों से ग्...
12/09/2026

बेंगाबाद के गोलगो स्थित पतरो नदी से बेखौफ बालू उठाव ट्रैक्टरों ट्रक आदि से ले जाया जा रहा,बालू लदे ट्रैक्टर वाहनों से ग्रामीण परेशान,कई ग्रामीणों ने कहा बालू माफिया चोरी के साथ सीना जोरी करता है।

12/09/2026

सार्वजनिक रास्ता अतिक्रमण को लेकर मारपीट ग्रामीण हुवे गोलबंद प्रशासन से कार्यवाही की मांग देखे BNB LiVE.

बेंगाबाद के संदीप रवानी की छोटी बेटी पूनम की सिरकटा लाश धनबाद के करलापांडीह के झाड़ियों में मिली। 6 माह पूर्व पूनम ने टु...
12/09/2026

बेंगाबाद के संदीप रवानी की छोटी बेटी पूनम की सिरकटा लाश धनबाद के करलापांडीह के झाड़ियों में मिली। 6 माह पूर्व पूनम ने टुंडी के मनियाडीह निवासी कुशरवानी के साथ लवमैरिज की थी। दोनों बिल्कुल करमाटांड़ में किराए के मकान में रहते थे। बुधवार को पूनम के लापता होने की खबर पर पिता ने बलियापुर थाने को सूचना दी। झाड़ी से धड़ और कुछ दूर बोरेमें बंद सिर मिलने पर पुलिस ने पति कुश को हिरासत में ली है।

11/09/2026

पोषण सखियों ने मंत्री सुदीव कुमार सोनू को नम आँखों से श्रद्धांजलि दी,कहा अनाथ अनुभव कर रही हूं

10/09/2026

फातमा बीबी ने अलाउद्दीन अंसारी वगैरा पर लगाया मारपीट कर बाजबरन जमीन कब्जा करने का गंभीर आरोप,

10/09/2026

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी,पाठक ब्रदर्स द्वारा गांडेय चैंपियंस ट्रॉफी बेहतर खिलाड़ियों को मिलेगा,15 सितम्बर से आगाज,विजय पाठक की ग्राउंड रिपोर्ट

गिरिडीह पुलिस महकमे में फेरबदल की खबर सामने आई है। एसपी डॉ. विमल कुमार ने जिले के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में ब...
09/09/2026

गिरिडीह पुलिस महकमे में फेरबदल की खबर सामने आई है। एसपी डॉ. विमल कुमार ने जिले के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, पचंबा इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन का तबादला मुफ्फसिल थाना किया गया है। उन्हें मुफ्फसिल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वर्तमान मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को नगर थाना प्रभारी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इस बदलाव के बाद दोनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय मानी जा रही हैं। हालांकि, तबादले को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

BNB BIG BREAKING धनबाद एसीबी टीम के बिछाए जाल में फंसे साइबर थाना में पदस्थापित एसआई पुनीत कुमार गौतम, 30 हजार रुपए घुस ...
09/09/2026

BNB BIG BREAKING धनबाद एसीबी टीम के बिछाए जाल में फंसे साइबर थाना में पदस्थापित एसआई पुनीत कुमार गौतम, 30 हजार रुपए घुस लेते धराया। एक केस में आरोपियों को मदद के एवज में मांगी थी घुस। पीड़ित की शिकायत पर एक्शन में आई एसीबी की टीम ने एसआई को साइबर थाना के पास घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा।

09/09/2026

एचआईएल और केवीके गिरिडीह द्वारा कीटनाशक सुरक्षा पर जागरूकता अभियान सफल

गिरिडीह: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिगिरिडीह, 07 सितंबर 20...
07/09/2026

गिरिडीह: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गिरिडीह, 07 सितंबर 2026
झारखंड सरकार के माननीय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के 06 सितंबर 2026 को हुए आकस्मिक निधन पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संस्थान परिसर में आयोजित शोक सभा में संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने *दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का आकस्मिक निधन झारखंड, विशेषकर गिरिडीह जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि थे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री के रूप में तकनीकी शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि गिरिडीह ने एक ऐसे जनप्रिय नेता को खो दिया है, जो समाज के सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहे। शिक्षा, युवा विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में उनके विचार और प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
शोक सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Address

Bengabad
Giridih
815312

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BNB ALL INDIA NEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BNB ALL INDIA NEWS:

Shortcuts

Share