26/07/2026
कल हुए देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर आज बगोदर में जश्न मनाया गया।
इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि पिछले 37 दिनों से नीट पेपर लीक सहित अन्य पेपर में धांधली को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में धरना और भूख हड़ताल के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है ये इस देश के छात्र युवाओं की एक बहुत बड़ी जीत है इसके लिए मै छात्र युवाओं को बहुत बहुत बधाई देता हूं। ये महज एक इस्तीफा नहीं है बल्कि इस देश में पिछले 12 वर्षों में जो एक तानाशाह सरकार चल रही और उसके एक मंत्री ने कहा था कि हमारी सरकार में इस्तीफा नहीं होता उस तानाशाह सरकार को इस देश के छात्र युवाओं ने घुटने पर ला दिया है।
जायसवाल ने कहा कि हमारी अभी भी मांग है कि NTA जो एक भ्रष्ट परीक्षा एजेंसी बनकर रह गई है उसे भंग करे,और नई शिक्षा नीति जो इस देश के गरीब बच्चों के लिए श्राप साबित हो रही है उसे वापस ले।