ABA News

ABA News Stay informed with the latest headlines and in-depth analysis from around the world.

Our dedicated team of journalists brings you breaking news, expert opinions, and comprehensive coverage across various topics, including Indian politics, world etc

16/09/2026

न पाकिस्तानी सेना, न पुलिस....|

बलूचिस्तान के क्वेटा में हथियारबंद लोगों ने बैंक लूट ली. लुटेरे शहर में खुलेआम घूम रहे हैं.

15/09/2026

हुती ने मक्का पैक्ट को लाल सागर में डूबा ही दिया...! सऊदी अरब के पास एक मात्र सहारा वही देश जिसके खिलाफ बना था मक्का पैक्ट...!

15/09/2026

जीवित महिला का मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप, सैकड़ों लोग पहुंचे पचंबा थाना

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में SIR प्रक्रिया के दौरान एक जीवित महिला का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म नंबर-7 जमा किए जाने का आरोप सामने आया है। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग थाना पहुंचे और जांच की मांग की। JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने करीब 25 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म जमा किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

15/09/2026

गिरिडीह कॉलेज में अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, वित्तीय अनियमितता के आरोप; तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो भूख हड़ताल

गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितता, फर्जी हस्ताक्षर और बैंक खाते से अवैध निकासी के आरोपों को लेकर अभाविप ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। परिषद ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर प्राथमिकी और प्राचार्य व बर्सर को हटाने की मांग की है। अभाविप ने चेतावनी दी कि तीन दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

15/09/2026

SIR को लेकर गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 19 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

गिरिडीह में SIR को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 2,586 मतदान केंद्रों पर 18,36,997 मतदाता पंजीकृत हैं। 6 अगस्त से 14 सितंबर तक नाम जोड़ने के लिए 39,458 आवेदन मिले हैं, जिनमें 1,230 प्रक्रियाधीन हैं। दावा-आपत्ति के निस्तारण के बाद 19 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उपायुक्त ने लोगों से नाम और विवरण जांचने की अपील की।

15/09/2026

रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, JPSC मामले में CBI जांच की मांग; अवैध कारोबार पर भी घेरा

गिरिडीह के परिसदन भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। JPSC में कथित नौकरी बेचने के मामले में CBI जांच की मांग करते हुए अभय तिवारी को महज मोहरा बताया। MMDR बिल और पत्थर, बालू व कोयले के कथित अवैध कारोबार को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

जीवित महिला का मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप, सैकड़ों लोग पहुंचे पचंबा थानागिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के वार्ड नंब...
15/09/2026

जीवित महिला का मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप, सैकड़ों लोग पहुंचे पचंबा थाना

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में SIR प्रक्रिया के दौरान एक जीवित महिला का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म नंबर-7 जमा किए जाने का आरोप सामने आया है। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग थाना पहुंचे और जांच की मांग की। JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने करीब 25 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म जमा किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

गिरिडीह कॉलेज में अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, वित्तीय अनियमितता के आरोप; तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो भूख हड़तालग...
15/09/2026

गिरिडीह कॉलेज में अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, वित्तीय अनियमितता के आरोप; तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो भूख हड़ताल

गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितता, फर्जी हस्ताक्षर और बैंक खाते से अवैध निकासी के आरोपों को लेकर अभाविप ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। परिषद ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर प्राथमिकी और प्राचार्य व बर्सर को हटाने की मांग की है। अभाविप ने चेतावनी दी कि तीन दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Address

Barganda
Giridih
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABA News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share