09/09/2026
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर डॉ. एम पी परमेश्वरण और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि।
मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में साक्षरता समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत पुण्य आत्माओं डॉ. एम पी परमेश्वरण और झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद साक्षरता कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, जिला साक्षरता सचिव धरणीधर प्रसाद सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने दोनों विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. परमेश्वरण ने देश में साक्षरता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। वक्ताओं ने शिक्षा का महत्व बताते हुए गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, रामदेव विश्वबंधु, नंदलाल पांडेय, उमाशंकर राम, रबुल हसन खान, शंकर पांडेय, मो. आलम, बालेश्वर यादव, सच्चिदानंद तिवारी, राजकिशोर साव, पूरन पंडित, कुमारी अनुराधा, प्रतिमा स्वराज, बेबी देवी, शीला देवी, शबनम आरा, मुमताज प्रवीण, छोटी कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।