Pramod Mahto

Pramod Mahto Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pramod Mahto, Digital creator, Giridih.

धनबाद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: ₹1 करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा गिरफ्तार*IB, CRPF और धनबाद पुलिस के स...
30/07/2026

धनबाद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: ₹1 करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा गिरफ्तार*

IB, CRPF और धनबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में 2 सहयोगी भी धराए, हथियार व वाहन जब्त*

*धनबाद।* झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में IB, CRPF और धनबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और *एक करोड़ रुपये के इनामी* नक्सली कमांडर *मिसिर बेसरा* को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार मिसिर बेसरा अपने दो सहयोगियों *मेहनत उर्फ मोच्छु* और *गौरव* के साथ कार संख्या *JH-10 BH-1056* से धनबाद की ओर आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पहले से घात लगाए सुरक्षा बलों ने तीनों को घेरकर दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और वाहन भी जब्त कर लिए हैं। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है।

*सिटी एसपी ने कहा - नक्सलवाद के खात्मे की ओर बड़ा कदम*
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी *ऋत्विक श्रीवास्तव* ने बताया कि यह अभियान कई महीनों की गहन खुफिया जानकारी और योजना के बाद अंजाम दिया गया।
उन्होंने कहा, "मिसिर बेसरा झारखंड, बिहार और ओडिशा में नक्सली गतिविधियों का मुख्य संचालक था। इसकी गिरफ्तारी से राज्य में नक्सल नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। यह राज्य से नक्सलवाद के समूल खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है।"

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

27/07/2026
Coming soon
27/07/2026

Coming soon

यह आंदोलन सिर्फ़ NEET का नहीं है।यह आंदोलन है - • उन लाखों सरकारी स्कूलों का, जो पिछले वर्षों में बंद हुए।• उन विश्वविद्...
24/07/2026

यह आंदोलन सिर्फ़ NEET का नहीं है।

यह आंदोलन है -

• उन लाखों सरकारी स्कूलों का, जो पिछले वर्षों में बंद हुए।
• उन विश्वविद्यालयों का, जहाँ शिक्षा लगातार महँगी और बाज़ार आधारित होती जा रही है।
• उस आम परिवार का, जो अब बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च के बीच चुनाव करने को मजबूर है।
• उन बेरोज़गार युवाओं का, जिन्हें डिग्री के बाद भी अवसर नहीं मिलते।
• उन भर्ती परीक्षाओं का, जो बार-बार पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों से घिर जाती हैं।
• उस चिंता का, जहाँ योग्यता और अकादमिक स्वायत्तता के बजाय संस्थानों में एक विशेष वैचारिक प्रभाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसलिए यह केवल एक परीक्षा का प्रश्न नहीं, बल्कि भारत की शिक्षा, समान अवसर और युवाओं के भविष्य का प्रश्न है।

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Mukesh Kumar Mehta, Ajay Kumar Shah, Mahesh Rajbhar
24/07/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Mukesh Kumar Mehta, Ajay Kumar Shah, Mahesh Rajbhar

Address

Giridih

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pramod Mahto posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share